Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

महोबा : मंत्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

महोबा : मंत्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में ध्वजारोहण किया। साथ ही भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर स्वाधीनता दिवस समारोह को संबोधित भी किया। मंत्री रामकेश ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी को महान क्रांतिकारियों की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई। साथ ही अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण भी न्यौछावर कर दिए। कहा कि मातृभूमि के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं अविस्मरणीय बलिदान दिया। इसके फलस्वरूप ही आज हमारा स्वतंत्र भारत विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार विकास पथ पर बढ़ रही है। ...
Banda : बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने सबका मनमोहा

Banda : बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने सबका मनमोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कालूकुआं स्थित बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पहले मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। फिर गणेश वंदना और मां सरस्वतती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इससे पूर्व अतिथियों को बैच अलंकरण कर उनका स्वागत किया गया। स्कूल के प्रबंधकों ने महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया। संस्थापक स्वर्गीय विनोद यादव को याद करते हुए उनके चित्र पर भी माल्यार्पण कर नमन किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के जवानों और अन्य फैंसी ड्रेस पहनकर सुंदर मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कीं। बच्चों की खिलखिलाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। नन्हे-मुन्नें बच्चों की गीत गायन और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। बाद में स्कूल की डायरेक्टर प्रवी यादव और विप्रांश यादव न...
UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वाधीनता दिवस पर विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। साथ ही युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश में 10 लाख युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। शौर्य पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित साथ ही सीएम योगी ने इस अवसर पर शौर्य पुरस्कार विजेताओं और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में युवाओं को 10 लाख एमएसएमई इकाइयों के गठन के लिए सरकार आर्थिक सहयोग देगी। इससे लगभग 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : Ayodhya : सीएम योगी बोले, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, लेकिन सबके मुं...
बांदा : स्वतंत्रता दिवस पर भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

बांदा : स्वतंत्रता दिवस पर भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी एवं यूरो किड्स ने सामूहिक रूप से आजादी का जश्न मनाया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतथि विद्यालय की ट्रस्टी शिव कन्या कुशवाहा ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश स्कूली छात्राओं ने दुर्गा स्तुती पर मनमोहक प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैन्सी ड्रेस के माध्यम से देश के सैनिक, नेताओं एवं क्रांतिकारियों की झांकी प्रस्तुत की। स्वागत भाषण विद्यालय प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार ने दिया। विद्यालय ट्रस्टी श्रीमती कुशवाहा ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन एड. अंकित कुशवाह...
UP : चर्चा में फोटो, थाने में SHO की कुर्सी पर बंदर, पुलिसकर्मी ने किया सैल्यूट

UP : चर्चा में फोटो, थाने में SHO की कुर्सी पर बंदर, पुलिसकर्मी ने किया सैल्यूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामनगरी में एक ऐसा दृश्य लोगों को देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, राम जन्म भूमि थाने में अचानक बंदर उछल-कूद करता हुआ पहुंचा। राम जन्मभूमि थाने का मामला इसमें राम जन्मभूमि थाना इंचार्ज की कुर्सी पर अचानक एक बंदर आकर बैठ गया। एसओ राम जन्म भूमि देवेंद्र पांडे ने देखा तो बंदर को सलामी दी। अब उनकी यह फोटो वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि एसएचओ ने कहा कि बंदर हनुमान जी का प्रतिरूप है, इसीलिए उनको सलामी दी गई। इस पर लोग टिप्पणियां भी कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार  ...
बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत

बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मार्निंग वाक पर निकले रिटायर शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार आजमगढ के बड़कापुरा के रहने वाले 65 वर्षीय चंद्रमोहन शहर के क्योटरा मोहल्ले में रहते थे। वह रिटायर शिक्षक थे।बताते हैं कि बुधवार सुबह मार्निंग वाॅक पर गए थे। भूरागढ पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे आलोक मिश्रा का कहना है कि उनके पिता बांदा में रहते थे।...
लखनऊ : मंत्री स्वतंत्र देव बोले, बांधों-नहरों के आंकड़े जुटाने पर अंतरिक्ष विज्ञान अहम

लखनऊ : मंत्री स्वतंत्र देव बोले, बांधों-नहरों के आंकड़े जुटाने पर अंतरिक्ष विज्ञान अहम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान की मदद से ही जलाशयों, बांधों और नहरों के प्रतिदिन संबंधित आंकड़े कमांड सेंटर में इकट्ठा हो पा रहे हैं। कहा कि आज के दिन को हम सब उपलब्धियों के रूप में मनाते हैं, बल्कि प्रेरणा के रूप में भी स्वीकारते हैं। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम दरअसल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमें और ज्यादा काम करने की जरूरत है। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें :  कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार  ये भी पढ़ें : UP : विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्...
फतेहपुर : मंत्री रामकेश निषाद मौन यात्रा में हुए शामिल, योजनाओं की समीक्षा-निरीक्षण भी

फतेहपुर : मंत्री रामकेश निषाद मौन यात्रा में हुए शामिल, योजनाओं की समीक्षा-निरीक्षण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद आज फतेहपुर में भाजपा की मौन यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर निकाली गई थी। इस अवसर पर मंत्री रामकेश निषाद ने उपस्थित विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों को भी संबोधित भी किया। जल जीवन मिशन योजना का औचक निरीक्षण भारत विभाजन की भयावहता को स्मरण किया। कहा कि जो देश अपने इतिहास को याद रखता है, वही अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत मलाका में संचालित जल जीवन मिशन की योजनाओं का औचक निरीक्षण भी किया। ये भी पढ़ें : UP : विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम..    ...
बांदा : बुलेट चलाकर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

बांदा : बुलेट चलाकर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बुधवार को सदर विधानसभा विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खुरहंड रेलवे स्टेशन गिरवां से शुरू हुई। खुरहंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर में भी घूमी फिर यह यात्रा बड़ोखर बुजुर्ग, तिंदवारा, मेडिकल कालेज, अतर्रा चुंगी, खूटीचैराहा, जिला परिषद चैराहा, मर्दननाका, छोटीबाजार, झण्डा चैराहा, बलखंडीनाका महेश्वरी देवी मंदिर, चौक बाजार, गूलरनाका, बाबूलाल चैराहा, कालूकुआं पहुंची। बिजलीखेड़ा, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाइन तिराहा, जरैली कोठी, https://samarneetinews.com/minister-ramkesh-nishad-led-har-ghar-tiranga-yatra-by-riding-bullet-bike/ भाजपा कार्यालय कनवारा रोड पर जाकर समाप्त हुई। इस विशाल तिरंगा यात्रा का कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मल्यार्पण व प...
Breaking : बांदा में भतीजे ने की चाचा की हत्या, पीट-पीटकर ली जान

Breaking : बांदा में भतीजे ने की चाचा की हत्या, पीट-पीटकर ली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक विवाद में एक भतीजे ने अपने एक रिश्ते के चाचा की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का नाम इंदल सिंह था। वहीं हत्या के आरोपी अभियुक्त का नाम उमाशंकर सिंह है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर तुरंत ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे को पकड़ा, पूछताछ जारी पुलिस की फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। https://samarneetinews.com/in-banda-one-youth-died-after-crushed-by-roadways-bus-second-serious/ उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी ने कहा कि घटना का प्रारंभिक कारण पुरानी पारिवारिक रंजीश है। जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : बुलेट चलाकर मंत्री रामके...