Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली

UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में हार से लड़खड़ाई भाजपा अब कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला-2024 आज संपन्न हो गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां.. कार्यशाला में सांसदों-विधायकों तथा मोर्चों के पदाधिकारियों को तगड़ा होमवर्क दिया गया है। तय किया गया कि यूपी के सभी पार्टी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 20 हजार नए सदस्य बनाएंगे। इतना ही नहीं विधायकों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 10 हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को कम से कम 5 हजार सदस्य बनाना जरूरी है। इतना ही नहीं पार्टी सदस्...
बांदा : सिपाही सस्पेंड, अपहरण-फिरौती में हुई थी गिरफ्तारी

बांदा : सिपाही सस्पेंड, अपहरण-फिरौती में हुई थी गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। यह सिपाही बीते दिनों मथुरा पुलिस द्वारा अपहण और फिरौती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद रिपोर्ट बांदा जेल आई थी। मथुरा में गिरफ्तार हुआ था सिपाही बांदा जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी सिपाही अजीत गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिपाही मूलरूप से मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र के गांव मघेरे का रहने वाला था। वहीं उसने घटना की थी। साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच की भी संस्तुति भी कर दी गई है। ये भी पढ़ें : बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया  ...
यूपी : RSS के वरिष्ठ प्रचार बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन, भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

यूपी : RSS के वरिष्ठ प्रचार बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन, भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन हो गया। 89 वर्ष के बालकृष्ण लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। इस समय उनका केंद्र लखनऊ के भारती भवन, राजेंद्र नगर था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अंतिम दर्शन करने वालों में शामिल रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी दी श्रद्धांजलि आज संघ और बीजेपी के बड़े नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते हैं कि स्व. श्री त्रिपाठी जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक तथा अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक और क्षेत्र के संपर्क प्रमुख भी रहे। ये भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान.. इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख का दायित्व ...
UP : जीजा की छेड़छाड़ से तंग सगी बहनों ने नदी में कूदकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

UP : जीजा की छेड़छाड़ से तंग सगी बहनों ने नदी में कूदकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षा बंधन के दिन दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना का कारण जीजा की छेड़छाड़ से तंग होना बताया जा रहा है। दोनों बेटियों के पिता ने इस मामले में आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गोंडा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षा बंधन बाले दिन घटना से कोहराम जानकारी के अनुसार गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में तामापार गांव के सुरेश कुमार की दो बेटियों, सुनीता (18) और पुनीता (17) साथ में हाथ बांधकर नदी में कूद गईं। दोनों रक्षा बंधन वाले दिन सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थीं। लड़कियों के पिता का कहना है कि दोनों घर से यह कहकर निकली थीं कि उनका जीजा अशोक, उन दोनों से छेड़छाड़ करता है। ये भी पढ़ें : UP : मुठभेड़ में अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारोपियों को लगी पुलिस की...
UP : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

UP : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। पूर्व सीएम ने रक्षा बंधन के अवसर पर समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का गठन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि यह वर्तमान के संदर्भ में ‘स्त्री-संरक्षणीकरण’ की नवीन अवधारणा को जन-जन तक लेकर जाएगी। कहा, यह आधी आबादी की पूरी आजादी का अभियान इसके गठन के पीछे के उद्देश्य के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि यह आधी आबादी की पूरी आजादी का एक अभियान है। साथ ही सद्भावनापूर्ण प्रयासों और समानता के विचारों के प्रसारण से नारी के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव करने का (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/deputycm-keshavmaurya-praised-cmyogi-in-mirzapur/ भी प्रयास है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी’महिलाओं के चतुर्दिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण काम करेगी। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक...
UP : धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

UP : धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र के रूप में राखियां बांधी। तिलकर लगाकर मुंह मीठा कराया। हर तरफ इस पावन पर्व का हर्षोल्लास छाया रहा। मिठाई की दुकानों और बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। दरअसल, रक्षा बंधन का पावन पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। अबकी बार यह पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। देशभर में यह पर्व मनाया गया। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में भी आज इस पावन पर्व की धूम रही। बांदा शहर के माहेश्वरी में नन्हीं देवांशी और अद्विका ने अपने भाई अरव और अथर्व को राखियां बांधी। इसी तरह अन्य जगहों पर भी बहनों ने भाइयों को राखियां बांधीं। पावन पर्व पर बाजार में खूब रौनक दिखाई दी। खासकर मिठाई की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीददारी की। https://samarneetinews.com/special-news-person...
UP : अमरोहा में कांवड़ियों का रास्ता रोकने पर हंगामा-जाम, तीन हिरासत में..

UP : अमरोहा में कांवड़ियों का रास्ता रोकने पर हंगामा-जाम, तीन हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सावन के अंतिम सोमवार पर जल लेकर जा रहे शिव भक्तों का कुछ शरारती तत्वों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। शिवभक्तों ने हसनपुर-अतरासी मार्ग पर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिव भक्तों को समझाकर शांत किया। वहीं रास्ता रोकने की कोशिश के आरोप में 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी के राजकुमार चौहान, अमरपाल, सचिन, अनुज, अंकित, मोहित समेत 30-40 शिव भक्तों का जत्था आज सुबह करीब 7 बजे जल लेकर डाक कांवड़ अपने गांव जा रहा था। ये लोग हरिद्वार से जल लेकर आए थे। ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं बताते हैं कि गांव बामनखेड़ी में चार युवकों ने शिव भक्तों को यह कहते हुए रोकने का प्रयास किया कि इध...
UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ी, भर्ती

UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ी, भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राज कुमारी देवी की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज ले गए। वहां उनको कार्डियोलाजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने कही यह बात डाक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर लोड होने के कारण उनकी तबियत बिगड़ी है। बाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अस्पतला पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद उनकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। https://samarneetinews.com/deputy-cm-keshav-maurya-praised-cm-yogi-in-mirzapur/ ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, खुले मंच से कहा-उनके जैसा कोई सीएम नहीं  ...
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी के बीच तल्खियों की खबरें हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में रही हैं। आज रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी प्रदेश की राजनीतिक में खूब चर्चा हो रही है। मिर्जापुर के मझवां में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के पुल बांधे। खुले मंच से सीएम योगी की भरपूर प्रशंसा की। मझवां में बीजेपी कार्यकर्ताओं को कर रहे थे संबोधित दरअसल, डिप्टी सीएम मौर्य आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। कहा, सीएम योगी जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे प्रधानमंत्...
बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया

बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कालिंजर क्षेत्र में घर में पंखे का प्लग लगा रही छात्रा की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने हाई वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह शव को हटवाकर जाम खुलवाया। गांव के लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले नया ट्रांसफार्मर रखा गया है। हाई वोल्टेज के कारण छात्रा करंट से चिपक गई। घटना कालिंजर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की है। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया जानकारी के अनुसार गांव के शारदा प्रसाद की बेटी सुनैना (16) शनिवार दोपहर पंखे का प्लग लगा रही थीं। इसी बीच प्लग से चिपक गईं। जबतक परिवार के लोग उन्हें हटा पाते, उनकी मौत हो गई। कुछ देर के बाद मौके पर पहुंचे भाई सोनू ने देखा तो किसी तरह करंट की चपेट से अलग किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सोनू का कहना है कि ...