Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Gangrape in Banda : उत्तरप्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बनाया। घटना उस समय हुई जब दो बहनें मेला देखकर लौट रही थीं। रास्ते में दो युवक नाबालिग को जबरन कार में उठा ले गए। फिर उसके साथ दरिंदगी की। मेले से लौट रही थी पीड़िता किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। पैलानी थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि https://samarneetinews.com/bjp-mla-beaten-with-slaps-kicks-and-punches-in-up-watch-video/ पीड़िता की मां के खिलाफ आरोपी मोहम्मद आवेज और मोहम्मद मुजीबुर्रहमान उर्फ मुजीब के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पी...
लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज का दिन उत्तर प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल वाला रहा। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। कहा, सरकार बेचना चाहती है जेपीएनआईसी सपा मुखिया अखिलेश ने सड़क पर जेपी की प्रतिमा रखकर उसपर माल्यार्पण किया। साथ ही सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कभी आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए महान लोगों की कद्र नहीं करती और श्रद्धांजलि भी नहीं देने दे रही। पूर्व सीएम ने कहा कि इसीलिए आज उन्हें जेपीएनआईसी जाने से रोका जा रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..करहल से तेज प्रताप यादव.. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरकार जेपीएनआईस...
शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा शहर के बाबूलाल चौराहा पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने महिला थाने के पास पिंक बूथ निर्माण का शिलान्यास किया। पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद दोनों नेताओं ने भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ईओ नीलम चौधरी, रजत सेठ, राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, आरआई, कोतवाली प्रभारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान   ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत    ...
विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया। बड़े कार्यक्रम में विहिप नेताओं ने सभी शस्त्रों का विधिवत मंत्रोच्चार पूर्वक पंचोपचार विधि से पूजन किया। पूजन को रवि मोहन ने संपन्न कराया। रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि आज शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र धारण करने की जरूरत है। मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, रामप्रताप सोनी, महेंद्र धुरिया, सुरेंद्र भटनागर, रेखा भटनागर, सुनीता चौहान, दीक्षा राजपूत, प्रियांशु शिवहरे, सुनी धुरिया, मनीष मंगल, हर्ष दासवानी, राहुल शिवहरे, संदीप साहू, महावीर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत   https://samarneetinews.com/videoviral-maulana-threatened-t...
देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के गिरवां में हुए हादसे में एक पल में किसान भूपत की जान चली गई। लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सके। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं तो गांव में भी मातम छाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना के मुरवां गांव के रहने वाले पुन्ना प्रसाद के बेटे 25 वर्षीय भूपत किसानी करते थे। गीले बांस के तार से छूने से हादसा बताते हैं कि वह शाम को अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार छूल रहा था। लोगों का कहना है कि युवा किसान ने कंधे पर गीला बांस रखे हुए थे। उठाते समय बांस का एक छोर हाई टेंशन तार से छू गया। ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस इससे करंट की चपेट में आकर पलभर में वह बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वह...
भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस

भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले को पार्टी संगठन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देशों पर 4 भाजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी हुआ है। बीते बुधवार को खीरी के भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने से हुई थी पार्टी की किरकिरी इसके साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रामकृष्ण पुरी की पिटाई का भी वीडियो वायरल हुआ था।जानकारी के अनुसार प्रदेश संगठन नेतृत्व ने पार्टी के 4 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। https://samarneetinews.com/bjp-mla-beaten-with-slaps-kicks-and-punches-in-up-watch-video/ इनमें अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह, उनके पति अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव व महिला नेता ज्योति शुक्ला के...
नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे। बीती बुधवार रात 86 साल की उम्र में उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण भर्ती कराया गया था। रात में ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर ले जाया गया। आज देर शाम मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। विदेश मंत्री ने बताया- एक युग का अंत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन को एक युग का अंत बताया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा...
UP : पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान

UP : पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशेड़ी के पास बैठने को लेकर पत्नी का पति से झगड़ा हो गया। पारिवारिक कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव के संजय की पत्नी शैलजा (24) ने गुरुवार सुबह घर में जहर खा लिया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार के दूसरे लोगों को पता चला। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पति का कहना है कि वह सुबह गांव की चाय-पान की गुमटी पर बैठा था। पास में ये भी पढ़ें : Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल  गांव का एक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति भी बैठा था। घर पहुंचा तो इसी बात पर पत्नी ने झगड़ा शुरू किया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। दोनों की शादी 2018 में हुई थी। उधर, बच्चों...
UP : बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

UP : बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटी का रिश्ता पक्का कर घर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बांदा के बदौसा क्षेत्र की है। चित्रकूट बेटी की शादी तय कर घर लौट रहे थे बाप-बेटे जानकारी के अनुसार चकला गांव के पुरवा चंदौर के रहने वाले राजनारायण (50) अपने बेटे उमेश (19) के साथ बेटी की शादी पक्की करने चित्रकूट गए थे। बताते हैं कि रात में दोनों बाप-बेटे एक ही बाइक से घर लौट रह थे। तभी रास्ते में हनुमान धारा के पास सामने से आ रही बोलरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।   दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर द...
Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल

Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक मौलाना खुलेआम पुलिस कर्मी को चाकू मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मौलाना पुलिसकर्मी से कह रहा है कि 'आज के बाद गाड़ी रोकी तो चाकू लाकर पेट में घुसेड़ दूंगा।' घटना का वीडियो वायरल होने पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। साथ ही जांच के आदेश दिए। पता चला कि वीडियो संभल जिले के चंदौसी का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। Video Viral होते ही अधिकारियों ने लिया संज्ञान https://www.youtube.com/watch?v=kaB-9cXURWE मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यातायात पुलिस के जवान चंदौसी में वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक को चेकिंग के लिए रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे। कागजों की जांच हुई तो पता चला कि उनके प...