Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, रेप का आरोप-प्रेस कांफ्रेंस से उठा ले गई पुलिस

सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, रेप का आरोप-प्रेस कांफ्रेंस से उठा ले गई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। रेप मामले में आरोपी सांसद की हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। पुलिस ने आज सांसद को उनके आवास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह वह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। यह है पूरा मामला सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर पर शहर की एक महिला ने चार साल तक रेप करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि सांसद ने राजनीतिक करियर बनाने और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जिला कोर्ट से https://samarneetinews.com/were-those-vows-broken-ruckus-in-banda-panchayat-old-photo-going-viral/ जमानत रद्द होने के बाद आरोपी सांसद ने हाईकोर्ट में अपील की थी। एक दिन पहले ही सांसद की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आज वह अपने आवास पर खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रेसव...
जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डा. संजीव चौहान, लखनऊ: चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बुधेंद्र कुमार जैन को भारत सरकार से पद्मश्री अवार्ड मिला है। डा. जैन ने बीते 51 साल से निरंतर आंख के मरीजों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रखा है। यही वजह है कि उन्हें पद्मश्री मिलने की खबर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है। चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं डाॅ. जैन दरअसल, चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. बीके जैन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अंधत्व निवारण क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। चित्रकूट सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जैन 75 वर्ष के हैं और जीवन के 51 वर्षों से वह हजारों गरीब और कमजोर तबके के लोगों के अंधियारे जीवन में रोशनी ला चुके हैं। उनका जीवन सद्गु...
बांदा: मस्जिद की दीवार पर सीता-राम लिखने वाले शरारती तत्वों को तलाश रही पुलिस

बांदा: मस्जिद की दीवार पर सीता-राम लिखने वाले शरारती तत्वों को तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के आजाद नगर स्थित साबरिया मस्जिद की दीवार पर शरारती तत्वों ने गेरुआ रंग से सीता-राम और जय श्री राम लिख दिया। शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखावट को साफ कराया। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीओ ट्रैफिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। ये भी पढ़ें: क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल   ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें      ...
महाकुंभ भगदड़ में 30 हुई मृतकों की संख्या, 25 लाख मुआवजा-न्यायिक जांच के आदेश

महाकुंभ भगदड़ में 30 हुई मृतकों की संख्या, 25 लाख मुआवजा-न्यायिक जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ में बीती रात संगम तट के पास श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई थी। इस दुखद हादसे में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया गया है। बताते चलें कि इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काफी श्रद्धालु घायल हुए हैं। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, अमृत स्नान रद्द https://samarneetinews.com/stampede-in-mahakumbh-fear-of-death-of-more-than-10-people-amrit-snan-canceled/    ...
क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल

क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: राजनीतिक में एक बात कही जाती है कि इसमें कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। साथ-साथ चलते हैं वो कब पाला बदल जाएं, कोई नहीं जानता। दुश्मन कब दोस्त बन जाए, कहा नहीं जा सकता। बांदा जिला पंचायत में इस समय अध्यक्ष और विधायक समर्थकों में खींचतान मची है। दोनों ओर से भाजपा नेता ही एक दूसरे को टक्कर देने पर उतारू हैं। अध्यक्ष-सदस्यों की पुरानी फोटो हो रही वायरल इसी बीच बांदा जिपं सदस्यों की अध्यक्ष के साथ की पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इसमें अध्यक्ष सुनील पटेल कुछ सदस्यों के साथ मंदिर के बाहर खड़े हैं। बताते हैं कि यह फोटो बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव में स्थिति प्रसिद्ध काली मंदिर की है जो अक्टूबर 2024 में खींची गई थी। वहां एक कार्यक्रम हुआ था। तिंदवारी क्षेत्र में काली मंदिर की बताई जा रही फोटो एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिपं अध्यक...
महाकुंभ में भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, अमृत स्नान रद्द

महाकुंभ में भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, अमृत स्नान रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ से दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले भगदड़ मच गई है। 10 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। काफी लोग घायल हुए हैं। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो बार फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली है। अधिकारी स्थिति को संभालने में लगे हैं। सीएम योगी ने लोगों से की यह अपील संगम क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटाई दी गई हैं। साधु-संत लोगों से संगम तट की और न जाने की अपील कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि अखाड़ा परिषद ने फैसला किया है कि अमृत स्नान की शोभा यात्रा नहीं निकालेंगे। बताया जा रहा है कि अखाड़ों ने आज का अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। सीएम योगी ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि जहां हैं वहीं पास के तट पर स्नान करें...
बांदा: कुछ यूं मनाया शिशु मंदिर जू. हाईस्कूल के बच्चों ने 76वां गणतंत्र दिवस

बांदा: कुछ यूं मनाया शिशु मंदिर जू. हाईस्कूल के बच्चों ने 76वां गणतंत्र दिवस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के गुलरनाका में स्थित शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम और यादगार पलों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अवस्थी रहे। मुख्य अतिथि और स्कूल की डायरेक्टर ज्योत्सना पुरवार ने ध्वजारोहण किया। साथ ही देश के महान नेताओं के चित्रों पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनको नमन किया। आजादी के इस पर्व की विशेषताओं और उससे जुड़े घटनाक्रमों को बच्चों को सुनाया। इतना ही नहीं महान नेताओं के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। स्कूल में बच्चों के सांस्कृति कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अतिथि और अभिभावक तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों का यह प्रस्तुतिकरण खास आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के बाद बच्चों में मिठाई का भी वितरण किया गया। डायरेक्टर ज्योत्सना पुरव...
बांदा में हादसे, परिवार के इकलौते बेटे समेत 3 लोगों की गई जान

बांदा में हादसे, परिवार के इकलौते बेटे समेत 3 लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता के प्रयासों के बावजूद हादसे कम नहीं हो रहे। बांदा में बीते 24 घंटों में 3 लोगों की हादसे में जान चली गई। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के विशालपुरवा प्रदीप (25) को सोमवार रात बाइक से जाते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी। परिवार की इकलौती संतान थे प्रदीप इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा कामता प्रसाद का कहना है कि ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार सास की मौत-दामाद घायल मृतक अपने परिवार की इकलौती संतान थे। उनके पिता की 4 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह फेरी पर कपड़े बेटने का काम करते थे। मर्का थाना क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा परिवार के लोग उनकी मौत से ...
Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें

Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक ओर बांदा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नाम पर कार्यक्रमों की सीरीज चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अनफिटनेस वाले स्कूली वाहन बच्चों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं, जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में सेंट वीएन स्कूल की वैन पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। सीओ बबेरू ने कही यह बात.. यह हादसा मंगलवार को जसपुरा के सिकहुला गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है इस स्कूल वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार थे। बताते हैं कि हादसे में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। हालांकि, सिर्फ 4-5 बच्चों को ही ज्यादा चोटें आई हैं। बाकी को उनके पैरेंट्स को सौंप दिया गया है। यह बाद अलग है कि किसी बच्चे को https://samarneetinews.com/banda-rto-department-dealt-with-cmyogis-order-lightly-didnot-check-schoolbuses/ ...
यूपी: बागपत में बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत-लगभग 80 घायल

यूपी: बागपत में बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत-लगभग 80 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बागपत के बड़ौत में मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर भीषण हादसा हो गया। श्री दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मैदान में 65 फीट ऊंचा मंच टूट गया। इससे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं लगभग 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रम पर लकड़ी मंच टूटने से हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव में भगवान आदिनाथ के अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। कार्यक्रम स्थल पर जुटी थी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बताते हैं कि मान स्तंभ परिसर में बनाए गए अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूट गईं। इससे मंच https://www.youtube.com/watch?v=4t9WQrLHqc0 टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 80 ...