Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Lucknow: 800 तरह के आम…CM Yogi ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

Lucknow: 800 तरह के आम…CM Yogi ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज शुक्रवार से लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 3 दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अन्य मंत्री और पार्टी नेताओं के अलावा अधिकारी भी मौजदू रहे। बताते हैं कि इस महोत्सव में आम की कुल 800 प्रजातियां लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। लोगों को इन आमों को चखने का भी मौका मिलेगा। सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर आम के कंटेनरों को लंदन और दुबई के लिए भी रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे किसान कृषि की उन्नत तकनीकों के जरिए अच्छा लाभ कमा रहे हैं। कहा कि यह आम महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव नहीं, बल्कि यह तकनीक के विकास का माध्यम बन रहा है। इस मौके पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में IPS अफसरों के तबादले, गो...
बांदा में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर लूटने का आरोप-पुलिस बोली मारपीट

बांदा में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर लूटने का आरोप-पुलिस बोली मारपीट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मेडिकल काॅलेज पुलिस चौकी के पास एक पेट्रोल पंप कर्मी से बाइक सवार लोगों ने मारपीट कर दी। पेट्रोल पंप कर्मी का आरोप है कि बाइक सवार बदमाश थे। बदमाश गोली मारकर नगदी लूट ले गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट की बात सामने आई है। जल्द खुलासा किया जाएगा। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। मेडिकल कालेज के पास की घटना जानकारी के अनुसार, मेडिकल कालेज के पास कालूकुआं मुहल्ला निवासी रजत गुप्ता का पेट्रोल पंप है। बताते हैं कि गुरुवार रात करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार 3 लोग वहां पहुंचे। तीनों ने रूमाल से मुंह बांधे हुए थे। बताते हैं कि 850 रुपए में बाइक की पेट्रोल टंकी फुल कराने के बाद उक्त लोगों ने उल्टा कर्मचारी से 5 हजार रुपए मांगे। ये भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान मालकिन निकली संचालक-चार महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार बताते हैं कि पैसे ने देने पर प...
सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान मालकिन निकली संचालक-चार महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान मालकिन निकली संचालक-चार महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज के एक मकान में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले के एक मकान में नए अंजान लोग आते हैं और कुछ घंटे बाद लौट जाते हैं। वहीं कुछ महिलाएं भी ठहरी हुई हैं। पुलिस ने छापा मारा तो हैरान रह गई। अंदर चार महिलाएं और एक पुरुष बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके पर मिला आपत्तिजनक सामान चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। जानकारी के अनुसार, गुलशन नगर में स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार रैकेट की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस रंगे हाथ गिरफ्तार करने की फिराक में थी। बीती शाम एक गोपनीय सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस के छापे से खलबली मच गई। चार महिलाएं-एक युवक गिरफ्तार मकान के भीतर संगीता समेत चार महिलाएं और एक पुरुष बेहद आपत्तिजनक हालत में गंदा...
बांदा में हाइवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

बांदा में हाइवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: हाइवे पर हुए हादसे में ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर के मजरा देवरा गांव के राजबीर सिंह (27) बुधवार शाम तिंदवारी से घर लौट रहे थे। तिंदवारी क्षेत्र में हुई दुर्घटना बताते हैं कि हाइवे पर उसरा नाले के पास फतेहपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। बाइक ट्रक में फंस गई। बताते हैं कि ट्रक चालक ने वाहन रोका। इसके बाद बाइक और युवक को ट्रक से निकालकर किनारे किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। युवक की मौत हो गई। अचानक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों ने स्कूलों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन-नारेबाजी ये भी पढ़ें: बांदा कमिश्नर ने महोबा के एडीएसट...
बांदा में कांग्रेसियों ने स्कूलों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन-नारेबाजी

बांदा में कांग्रेसियों ने स्कूलों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने स्कूलों के विलय के विरोध में आज गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। फिर जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, असहाय बच्चों के शिक्षा के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राइमरी स्कूल खोले थे। मौजूदा सरकार इन स्कूलों को बंद करने का षड़यंत्र रच रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया रक्तद...
बांदा कमिश्नर ने महोबा के एडीएसटीओ की पुस्तक का किया विमोचन

बांदा कमिश्नर ने महोबा के एडीएसटीओ की पुस्तक का किया विमोचन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने आज महोबा के एडीएसटीओ मुकेश कुमार (आनंद अमितेष) के द्वितीय काव्य संग्रह "निर्वाण के दीप" का विमोचन किया। यह विमोचन आयुक्त सभागर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। 'निर्वाण के दीप' पुस्तक का किया विमोचन इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बताते हैं कि पुस्तक लिखने वाले एडीएसटीओ मुकेश कुमार अलीगढ़ के मूल निवासी हैं। उनकी यह पुस्तक भोपाल से प्रकाशित हुई है। उनकी पहली पुस्तक "जल उठे चराग" थी। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि सजग एवं शांत रहने से बड़ी सफलता मिलती है। उन्होंने लेखक को शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने स्वास्थ्य विभाग और स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में IPS अफसरों के तबादले, गोरखपुर के ADG बने मुथा अशोक जैन https://samarneetinews.com/up-cabinet-meet...
क्रिकेट: बांदा स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने नरैनी क्रिकेट क्लब को 248 रनों से हराया 

क्रिकेट: बांदा स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने नरैनी क्रिकेट क्लब को 248 रनों से हराया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने नरैनी क्रिकेट क्लब की टीम को को 248 रनों से बड़े अंतर से हराया। क्रिकेट प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेडियम ट्रेनीज ने पहले बल्लेबाजी करते कुल 288 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें यशवर्धन के 103 रन नाट आउट रहे। 41 रनों पर पूरी टीम आल आउट वहीं शिवा ने 27 रन और मयंक ने 22, अंकुर ने 17 रन, आयुष 16 रनों का योगदान दिया। जवाबी बल्लेबाजी में नरैनी क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 41 रनों में आल आउट हो गई। स्टेडियम ट्रेनीज के गेंदबाज अभय और प्रबल रौनक ने 3 -3 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: बांदा खेल स्टेडियम 13 साल से दुर्दशा का शिकार स्विमिंग पूल-क्रिकेट पिच भी टूटी-फूटी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन धनंजय करवरिया और मनोज मिश्रा ने किया। मैच के दौरान डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खा...
Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला सामने आया है। कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करते हुए जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को दे दी है। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। नए लिंक एक्सप्रेसवे को भी मिली मंजूरी जानकारी के अनुसार, एक नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके अलावा अब जेपीएनआईसी का संचालन एलडीए द्वारा किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट में इन प्रमुख प्रस्तावों को मिली मंजूरी बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलमेंट अथॉरिटी एरिया रेगुलेशन-2025 को मंजूरी मिली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन, प्रस्ताव को मंजूरी। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकर...
Lucknow: यूपी में IPS अफसरों के तबादले, गोरखपुर के ADG बने मुथा अशोक जैन

Lucknow: यूपी में IPS अफसरों के तबादले, गोरखपुर के ADG बने मुथा अशोक जैन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी मुथा अशोक जैन को एडीजी गोरखपुर जोन बनाया गया है। आज जारी हुई तबादला सूची डीजी पद पर प्रोन्नत गोरखपुर जोन एडीजी डॉ केएस प्रताप को डीजी पुलिस आवास निगम के पद पर स्थानांतरित किया गयाहै। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार पुलिस महानिदेशक पुलिस आवास निगम पीसी मीणा को डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में कई जिलों के DM बदले, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..  https://samarneetinew...