Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की एसआईटी जांच शुरू की गई है। इतनी बड़ी संख्या में नकली नोटों का बैंक में मिलना बड़ी जालसाजी की ओर इशारा कर रहा है। जांच के लिए एसआईटी टीम गठित फिलहाल बैंक की करंसी चेस्ट से जुड़े तीन बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। तीनों को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही करेंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारी को भी हटा दिया गया है। 3 अधिकारियों पर कार्रवाई-FIR जानकारी के अनुसार, इस मामले में वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और करेंसी चेस्ट खेरा बाजार जगाधरी के प्रबंधक अमित कुमार को सस्पेंड किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ...
यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट..

यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूरे प्रदेश के 61 शिक्षकों के नाम हैं। इन सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। चित्रकूट, सीतापुर, लखीमपुर और अमरोहा जिले के शिक्षक शामिल जानकारी के अनुसार, सम्मान में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को 25 हजार नगद, प्रशस्ति पत्र  और 2 वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट  इस सूची में चित्रकूट, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, हमीरपुर, बिजनौर, कानपुर नगर, अयोध्या, कानपुर देहात आगरा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, अलीगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, भदोही, और बदायूं आदि जिलों के शिक्षकों के नाम शामिल हैं। यहां पढ़िए पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूच...
बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम

बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शराब के नशे में एक युवक ने गलत कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा नन्ना डेरा खैरीहार का है। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से विवाद के बाद लगाई फांसी जानकारी के अनुसार, रमेश वर्मा (38) ने शराब के नशे में घर पहुंचकर परिजनों से विवाद किया। इसके बाद घर के पीछे नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा परिजनों को पता चला को कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल का कहना है कि युवक की सुसाइड की खबर मिली थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के 111 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले  https://samarneetinews....
यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना भीषण था कि मकान के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज लगभग दो किमी दूर तक सुनी गई। पटाखा फैक्ट्री में धमाके से गूंज उठा इलाका धमाका एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री से उठे धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्र में छाया रहा। प्रयागराज एडीजी ज्योति नारायण, डीएम अमित पाल शर्मा, एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ये भी पढ़ें: कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। यह धमाका कौशांबी और प्रयागराज सीमा पर स्थित मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में हुआ। मामले में नौशाद, शकील, शबाना, कहकशां बा...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज सोमवार सुबह यूपी के शामली में बड़ा और डबल एनकाउंटर हुआ है। सोमवार सुबह हुए डबल एनकाउंटर में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो शार्प शूटर मारे गए। एनकाउंटर औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह हुआ। मारे गए शार्प शूटरों सोनीपत के रहने वाले सुमित और मोहित थे। गोगी गैंग के शार्प शूटर थे मारे गए दोनों अपराधी इनके ऊपर 50-50 हजार का ईनाम था। दोनों गोगी गैंग के शार्प शूटर थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या में यह दोनों शामिल थे। ये भी पढ़ें: लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया आज सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते सोनीपत जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस से उनका सामना हो गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे। उनके पास से हथियार ...
बांदा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के 111 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले

बांदा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के 111 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। बांदा के विभिन्न थानों की पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कुल 111 मोबाइल बरामद किए हैं। आज पुलिस लाइन में लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस लौटाए गए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बरामद हुए मोबाइल इसकी जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मोबाइलों की कीमत लगभग 20 लाख के आसपास है। इन बरामद मोबाइलों को आज उनके मालिकों को वापस लौटाया गया। सभी ने पुलिस अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद भी बोला। अपने खोए फोन पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर भी साफ खुशी झलकते हुए देखी गई। ये भी पढ़ें: बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओ...
कानपुर पहुंचने से पहले राजधानी एक्स. पर पथराव, AC कोच का शीशा चटका

कानपुर पहुंचने से पहले राजधानी एक्स. पर पथराव, AC कोच का शीशा चटका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने से पहले बीती रात लगभग 10:35 बजे तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। यात्रियों के अनुसार, कानपुर आउटर के पास ट्रेन के ए-4 2 एसी कोच पर दो पत्थर लगे। एक पत्थर कोच की खिड़की के शीशे पर लगा, जिससे वह चटक गया। तेजस राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से पटना जा रही थी। कानपुर पहुंचने से पहले घटना वहां सो रहे यात्री घबराकर उठ गए। उस समय कई यात्री सो रहे थे। अचानक हुई आवाज से महिलाओं और बच्चों समेत यात्री डर गए। ए-4 कोच की सीट नंबर-32 पर यात्रा कर रहे  दीपक कुमार ने कहा कि कानपुर सेंट्रल से थोड़ा पहले कोच पर पत्थर लगा। ये भी पढ़ें: यूपी में स्वाइन फ्लू अलर्ट, प्रदेशभर में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द  पत्थर लगने से कोच में खलबली मच गई। यात्रियों ने आसपास देखा तो एक खिड़की का शीशा टूटा हुआ दिखा। कोच में सवार महिला वंदना और देवी ...
यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट 

यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। IIT और IIM पासआउट आईएएस दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी लिखा है। उनके इस फैसले की काफी चर्चा हो रही है। दिव्या मित्तल ने लिखा भावुक पोस्ट दिव्या मित्तल ने लिखा है कि वह साधारण परिवेश में पली-बढ़ीं। उन्होंने सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात मेहनत कर उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की। इसके बाद लंदन में नौकरी भी की। ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची   हालांकि, सब कुछ हासिल करने के बाद भी उन्होंने देश से दूर होने का खालीपन महसूस किया। दिव्या ने आगे लिखा है कि उनकी शिक्षा, आत्मविश्वास और दुनिया में सिर उठाकर चलने की ताकत इसी देश की मिट्टी से मिली। लंदन में भी नौकरी कर ...
बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा

बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार सरेआम युवक की बाइक छीनकर भाग निकला। लेकिन समय रहते पुलिस की घेराबंदी के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने छीनी हुई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अपराधी कल्लू अंसार हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कमासिन क्षेत्र में हुई थी वारदात जानकारी के अनुसार, 28/29 की रात थाना बबेरू क्षेत्र के रहने वाले समर ने कमासिन थाने में रिपोर्ट लिखाई। उनका कहना था कि कमासिन में बिजली पावर हाउस के पास अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस  इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग शुरू कराई। चेकिंग में पुलिस ने अभियुक्त को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान इलाके के शातिर हिस्ट्रीशीटर ...
बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, CCTV फुटेज वायरल

बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, CCTV फुटेज वायरल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बदायूं की दातागंज कोतवाली में युवक की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, मृतक युवक राजेश की मौत की वजह हृदयघात बताई जा रही है। कोतवाली के भीतर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर देखा जा रहा है। इसमें एक सिपाही बेहोश युवक राजेश को टी-शर्ट पकड़ कर झकझोरते हुए दिख रहा है। हालांकि 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बदायूं के दातागंज थाने में हुई घटना जानकारी के अनुसार, कथित वीडियो में एक सिपाही बेहोश राजेश को टी-शर्ट पकड़कर जोर से झकझोर रहा है। वहीं होमगार्ड बोतल से राजेश के चेहरे पर पानी फेंकते दिख रहा है। पुलिस पर इसलिए उठ रहे सवाल.. पुलिस का यह अमानवीय चेहरा हर किसी को हैरान कर रहा है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।...