Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद मुबारक! लखनऊ में चांद दिखाई देने के बाद ईद का त्यौहार खुशनुमा माहौल में आज मनाया जा रहा है। रमजान के 30वें दिन चांद दिखाई दिया। इसी के बीच खुशियों के साथ ईद मनाई जा रही है। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी हो चुकी है। लोगों से यह अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें। साथ ही सड़कों पर नमाज न पढ़ें। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल बताते चलें कि रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को पूरा हुआ। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल है। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा कराएंगे। फिर 10:15 बजे सामूहिक दुआ की जाएगी। लखनऊ के बाजारों में दिखी खास रौनक ईद को लेकर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक दिखाई दी। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे क्षेत्रों में देर रात तक ईद की खरीददारी चली। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में इन ज...
ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत

ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: ईरान-इजरायल युद्ध में सऊदी में मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत हो गई। मिसाइल अटैक के समय युवक सऊदी से फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। तभी सऊदी में मिसाइल धमाका हुआ और युवक का फोन कट हो गया। अगले दिन पता चला सऊदी में ईरान इजराइल युद्ध में मिसाइल हमला हुआ था। सीतापुर के युवक की मिसाइल हमले में मौत हो चुकी है। मोबाइल पर पत्नी से बात करते समय गिरी मिसाइल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मृतक के शव को वापस भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव के रवि गोपाल (26) 18 सितंबर 2025 को सऊदी अरब गए थे। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी परिजनों का कहना है कि वह सउदी के रियाद की एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। 18 मार्च की रात रवि काम खत्म करके फैक...
यूपी: हाथ में कंडोम का पैकेट-पेड़ पर टंगे कपड़े, युवक का निर्वस्त्र शव मिला

यूपी: हाथ में कंडोम का पैकेट-पेड़ पर टंगे कपड़े, युवक का निर्वस्त्र शव मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में हाथ में कंडोम का पैकेट पकड़े युवक का निर्वस्त्र शव मिला है। मामले में यूपी पुलिस का शक मृतक के हाथ में कंडोम पैकेट से आशनाई पर जा रहा है। मृतक के कपड़े पास में पेड़ पर टंगे मिले हैं। वहीं युवक का निर्वस्त्र शव एक टाॅयलेट की टीनशेड छत पर मिला। पुलिस ने कंडोम पैकेट और कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। घटना गोरखपुर की है। गोरखपुर के रावतपार का मामला जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के रावतपार गांव में उदय चंद यादव के बेटे ऋषभ उर्फ बब्बी यादव (25) का शव मिला है। मृतक पूरी तरह से निर्वस्त्र था। उसके हाथ में कंडोम का पैकेट था। युवक का शव गोरखपुर-वाराणसी हाइवे के पास आटा चक्की के पीछे बने टाॅयलेट की टीनशेड वाली छत पर मिला। पुलिस मामले की आशनाई के बिंदु को लेकर भी जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक बैंकाक में काम करता था। ये भ...
यूपी में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दामों में हुई है। यूपी समेत अन्य राज्यों में पेट्रोल कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह मीडिल इस्ट में चल रहा युद्ध बताया जा रहा है। मीडिल इस्ट युद्ध का असर! बताते हैं कि इस युद्ध के कारण ही महंगाई का 'प्रीमियम' झटका लगा है। इसके चलते यूपी में स्पीड और पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये भी पढ़ें: महंगाई का बड़ा झटका, अमूल दूध 3 रुपए महंगा हालांकि, राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पावर पेट्रोल की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। ये भी पढ़ें: महंगाई क...
मौसम: यूपी में इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी

मौसम: यूपी में इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम साथ ही गरज और चमक का भी असर रहेगा। मौसम विभाग ने आज यूपी में लगभग 27 जिलों में बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये भी पढ़ें: अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव होगा। अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़केगा। बताते चलें कि बीते कुछ दिन भीषण गर्मी होने लगी थी। ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी म...
यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लिस्ट में ये नाम..

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लिस्ट में ये नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। यूपी सरकार ने बुधवार शाम 3 आईएएस के कार्यभार में फेरबदल किया है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को बदला गया है। सभी से स्थानांतरित अधिाकरियों से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार आईएएस तबादलों के क्रम में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन. को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां.. अबतक इस पद पर रहे आईएएस सूरज पटेल को उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाकर भेजा गया है। इसी तरह आईएएस संतोष कुमार को अब उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पद से हटा दिया गया है। ...
बांदा पुलिस को सफलता, हरियाणा चोरों का गैंग पकड़ा, जेवर-नगदी और कारें..

बांदा पुलिस को सफलता, हरियाणा चोरों का गैंग पकड़ा, जेवर-नगदी और कारें..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने छह अंतरराज्यीय चोरों को कई लाख के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें चार शातिर महिलाएं चोर शामिल हैं। खास बात यह है कि चोरों के कब्जे से लगभग 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर, कारें, मोबाइल-नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने कुल लगभग 32 लाख का माल बरामद करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। लाखों के जेवर, नगदी, मोबाइल और कारें बरामद सभी चोर राजस्थान और हरियाणा के हैं। सभी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं, जो कार से अलग-अलग राज्यों में कार से घूमकर चोरी-टप्पेबाजी करते थे। बताते हैं कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बांदा, चित्रकूट, मैहर, सतना आदि जगहों पर घटनाएं की थीं। ये भी पढ़ें: यूपी: बदायू...
बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपीसीए के सत्र 2025/26 के अंडर-19 के जिलास्तरीय ट्रायल आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। इसमें अंडर-19 के 25 खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खां ने दी। अब जोनल के लिए होगा चयन उन्होंने बताया कि यह ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह ने लिया। बताया कि चयनित खिलाड़ियों का चयन जोनल के लिए किया जाएगा। ये भी पढ़ें: बांदा में होटल संचालक पर मुकदमा, छापे में मिली थी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी इस मोके पर बीसीए के अध्यक्ष धनंजय करवरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा समेत सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ये भी पढ़ें: बांदा में इंडेन गैस एजेंसी संचालक पर FIR.. कालाबाजारी पकड़ी  https://samarneetinews.com/fir-against-aradhana-indanegasagency-operat...
यूपी बीजेपी संगठन की नई कार्यकारिणी का काउंटडाउन शुरू, 20 मार्च..

यूपी बीजेपी संगठन की नई कार्यकारिणी का काउंटडाउन शुरू, 20 मार्च..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
अखिलेश द्विवेदी, लखनऊ: यूपी बीजेपी संगठन 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सभी कमियां दूर करने में जुट गया है। यूपी में बीजेपी संगठन कोई ऐसी कमी नहीं छोड़ना चाहता जो 2027 के चुनावों में नुकसान कर जाए। यही वजह है कि बीजेपी सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। संगठन का नया चेहरा खड़ा करने के लिए भाजपा 20 मार्च को चार क्षेत्रों की कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी। इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कानपुर, काशी, गोरखपुर-अवध क्षेत्र पर फोकस इनमें काशी, गोरखपुर, अवध और कानपुर क्षेत्र शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि तीन दिन में इन क्षेत्रों के सभी जिलों की कार्यकारणी बनाकर घोषणा कर दी जाएगी। ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब.. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने नई कार्यकारणी को लेकर संबंधित जिलों के प...
यूपी: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह के घर धमाका-दो बेटों समेत 6 घायल

यूपी: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह के घर धमाका-दो बेटों समेत 6 घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका हुआ है। यूपी के फर्रुखाबाद में हुआ धमाका काफी भीषण था। धमाके से घर के बेसमेंट की छत उड़ गई। धमाके से घर के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं। हालांकि, धमाका कैसे हुआ, इसका पता नहीं चला है। पूर्व विधायक के दो बेटों समेत छह लोग घायल हो गए हैं। तेज धमाके से धर्राया पूरा इलाका-लोगों में दहशत बताते चलें कि यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में विजय सिंह बनारस जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक विजय सिंह के ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप  फर्रुखाबाद में नाला मछरट्टा स्थित आवास पर मंगलवार देर शाम धमाका हुआ। उनके दोनों बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह विक्की सहित 5 ...