Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार-जीवा गैंग का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान ढेर

UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार-जीवा गैंग का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ की मेरठ टीम को बड़ी सफलता मिली है। संजीव जीवा व मुख्तार गैंग के खतरनाक शूटर शाहरुख पठान को मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में मार गिराया गया है। एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने यह जानकारी दी। UP STF मेरठ टीम ने मार गिराया जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर में STF की मेरठ टीम ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर शाहरुख पठान ये भी पढ़ें: UPPolice Encounter : दरोगा को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर, सगे भाई थे दोनों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के खालापार का रहने वाला शाहरुख के एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं। पुलिस हिरासत में कर चुका था हत्या मगर जवाबी कार्रवाई में मारा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन पिस्टल, 60 से ज्यादा कारतूस और एक ब्रिजा कार बरामद हुई है। बताते...
खुशखबरी: बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को योगी सरकार देगी 6000 यात्रा भत्ता

खुशखबरी: बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को योगी सरकार देगी 6000 यात्रा भत्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने घर से 5 किमी या उससे ज्यादा दूरी पर पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सराहनीय पहल की है। सरकार ऐसे छात्र-छात्राओं को 6000 रुपए यात्रा भत्ता देने जा रही है। जी हां, 9वीं से 12वीं तक के ऐसे छात्र-छात्राओं को सालाना 6000 रुपए यात्रा भत्ता मिलेगा। बुंदेलखंड के 7 जिलों और सोनभद्र में लागू होगी योजना बताते हैं कि योजना का उद्देश्य न केवल छात्रों की आर्थिक मदद करना है, बल्कि उन्हें नियमित स्कूल पहुंचने के लिए प्रेरित करना भी है। दरअसल, यह योजना बुंदेलखंड के सात जिलों समेत सोनभद्र में लागू की गई है। अभिभावकों के खाते में सीधे सालाना पहुंचेगा यात्रा भत्ता इन जिलों में उत्तर प्रदेश के बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट और महोबा के साथ-साथ सोनभद्र जिला शामिल है। इस तरह कुल आठ जिलों के छात्र-छात्राओं को यह फायदा मिलेगा। ब...
Lucknow: विधानसभा से असंबद्ध हुए ये तीन विधायक, अखिलेश यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर

Lucknow: विधानसभा से असंबद्ध हुए ये तीन विधायक, अखिलेश यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कुछ दिन पहले अखिलेश यादव द्वारा सपा से निकाले गए तीन बागी विधायकों को आज विधानसभा से असंबद्ध घोषित कर दिया गया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। अब तीनों विधायकों की सदन में अलग कोने में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। तीनों विधायकों में मनोज पांडे, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह शामिल हैं। इस संबंध में आदेश हुआ जारी असंबद्ध होने का मतलब है कि ये तीनों विधायक अब किसी पार्टी से जुड़े नहीं माने जाएंगे। फिर भी जबतक विधानसभा अध्यक्ष इनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई नहीं करते हैं, इनकी विधायकी बनी रहेगी। अब तीनों सपा विधायकों के साथ नहीं बैठ पाएंगे। इन तीनों विधायकों ने बीते साल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सपा से विश्वासघात कर दिया था। सपा मुखिया ने कसा था यह तंज साथ ही भाजपा के पाले में वोटिंग कर दी थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने तीनों को बाहर का रास्ता दिखाया।...
भूकंप: यूपी समेत दिल्ली NCR में झटके, सुबह-सुबह लोगों में फैली दहशहत 

भूकंप: यूपी समेत दिल्ली NCR में झटके, सुबह-सुबह लोगों में फैली दहशहत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दिल्ली एनसीआर समेत यूपी में आज सुबह-सुबह भूकंट के झटके महसूस किए गए। तीन राज्यों में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और ऑफिस से निकलकर बाहर आ गए। आगरा, संभल, मेरठ और गाजियाबाद में भी झटके जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आगरा, संभल, गोतमबुद्धनगर और मेरठ, बागपत में सुबह लगभग 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप का झटका कुछ सेकेंड ही रहा। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: कानपुर के DM-CMO विवाद में नया मोड़, स्टे लाकर डाॅ. नेमी ने फिर संभाली कुर्सी-पुलिस तैनात ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘...
बड़ी खबर: कानपुर के DM-CMO विवाद में नया मोड़, स्टे लाकर डाॅ. नेमी ने फिर संभाली कुर्सी-पुलिस तैनात

बड़ी खबर: कानपुर के DM-CMO विवाद में नया मोड़, स्टे लाकर डाॅ. नेमी ने फिर संभाली कुर्सी-पुलिस तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक कुर्सी पर दो अफसर हो गए हैं। कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डाॅ. हरि दत्त नेमी के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। पूर्व सीएमओ डॉ. नेमी के निलंबन पर मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने रोक लगा दी। इसके बाद आज बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे निलंबित सीएमओ डॉ नेमी रामा देवी स्थित कार्यालय पहुंचकर कुर्सी पर बैठ गए। मौजूदा सीएमओ डाॅ. उदयनाथ भी पास वाली कुर्सी पर जाकर बैठे फिर वहां वर्तमान सीएमओ डॉ उदयनाथ पहुंचे और उनके पास वाली कुर्सी पर वह भी बैठ गए। एक कार्यालय में सीएमओ की कुर्सी पर दो-दो अधिकारियों के होने से विभाग के लोग हैरान हैं। हालांकि, विवाद की आशंका में चकेरी थाना से बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा। यह है पूरा मामला-19 जून को हुआ था डाॅ. नेमी का निलंबन 14 दिसंबर शहर में ज्वाइनिंग करने वाले सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी और क...
UP: छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुल्डोजर-धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मास्टर माइंट

UP: छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुल्डोजर-धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मास्टर माइंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की मधुपुर में स्थित कोठी पर बुल्डोजर चला है। यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 10.30 बजे शुरू हुई। प्रशासनिक टीम ने वहां पहुंचकर बुल्डोजर से छांगुर की आलीशान कोठी को धराशाई किया। दुबई से जुड़े तार बड़े अंतरराष्ट्रीय धर्मांतरण रैकेट का मास्टर माइंड इससे पहले सुबह 9.00 बजे भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी वहां पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुल्डोजर बुलाए गए। जब मकान का गेट नहीं खुला तो गैस कटर बुलाकर गेट खुलवाए गए। इसके बाद बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई हुई। सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने कार्रवाई से पहले घर का भीतर से निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। एक दिन पहले चिपकाया गया था नोटिस, मौके पर जुटी रही ...
वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..

वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, डेस्क: Global Forgiveness Day 2025 आज 7 जुलाई को पूरी दुनिया 'वैश्विक क्षमा दिवस' मना रही है। दरअसल, आज का दिन खराब रिश्तों को ठीक करने का एक अवसर देता है। इसे महान दिन के रूप में देखा जा सकता है। आज के दिन हम अपने सभी पुराने संघर्षों और शिकायतों की पीड़ाओं से दूर एक नए आज की शुरूआत कर सकते हैं। 'वैश्विक क्षमा दिवस' ऐसे शुरू हुआ सिलसिला गलफहमियों से उपजी दूरियों को कम कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले 1994 में विक्टोरिया और ब्रिटिश कोलंबिया में राष्ट्रीय क्षमा दिवस मनाने की शुरूआत हुई। जैसे ही इसकी लोकप्रियता बढ़ी, इसे 'वैश्विक क्षमा दिवस' का नाम देकर पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। इस तरह इसकी शुरूआत हुई। महिला बुद्धिजीवियों ने 'क्षमा' की बताई महत्ता महिला कालेज की प्रोफेसर एवं साहित्याकर डा. सबीहा रहमानी ने कविता के जरिए क्षमा के अद्भुत महत्व...
Lucknow: सीएम योगी ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Lucknow: सीएम योगी ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बताते चलें कि आज पूरे प्रदेश में डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई जा रही है। '125वीं जयंती स्मृति वर्ष' के तहत प्रदेशभर में दो वर्षीय आयोजन बताते चलें कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से 06 जुलाई 2025 से 06 जुलाई 2027 तक '125वीं जयंती स्मृति वर्ष' के तहत प्रदेशभर में दो वर्षीय आयोजन कराए जाएंगे। इसका शुभारंभ आज रविवार से मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: संभल में बड़ा हादसा, दूल्हे समेत 8 की मौत-मातम में बदलीं शादी की खुशियां  ये भी पढ़ें: Lucknow: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-C कोर्स अनिवार्य-नई नियमावली जारी https://samarneetinews.com/pres...
संभल में बड़ा हादसा, दूल्हे समेत 8 की मौत-मातम में बदलीं शादी की खुशियां 

संभल में बड़ा हादसा, दूल्हे समेत 8 की मौत-मातम में बदलीं शादी की खुशियां 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में बीती शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो सवार दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घर से बरात रवाना होने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। जुनावाई क्षेत्र के हरगोविंदपुर से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, थाना जुनावई क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में शुक्रवार सुबह तक शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शाम होते-होते मातम सा पसर गया। गांव के सुखराम के 19 वर्षीय बेटे सूरज की शादी बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल में तय हुई थी। ये भी पढ़ें: यूपी के हापुड़ में दर्दनाक हादसा, पिता और चार बच्चों समेत पांच की मौत से कोहराम शाम करीब 7...
मुख्यमंत्री योगी से मिलीं उन्नाव जिपं अध्यक्षा शकुन सिंह, विकास कार्यों पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं उन्नाव जिपं अध्यक्षा शकुन सिंह, विकास कार्यों पर चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति शकुन सिंह ने लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्नाव जिले के विकास कार्यों, खासकर जिला पंचायत के कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिपं अध्यक्षा श्रीमति शकुन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही जिला पंचायत की योजनाओं को किस तरह से और बेहतर ढंग क्रियांवित किया जाए। इसे विषय पर भी चर्चाएं हुईं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा के बेटे भाजपा नेता शशांक सिंह (सनी) भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले-आजमगढ़ अब आतंक नहीं, अदम्य साहस का गढ़, लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण.. ये भी पढ़ें: Lucknow: 800 तरह के आम…CM Yogi ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ  https://samarneetinews.com/india-four-passengers-including-shubhanshushukla-of-lucknow-flew-to-space/...