Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी के अमरोहा में बड़ा हादसा: हाइवे पर चार डाॅक्टर्स की मौत, खड़ी डीसीएम में कार टकराने से दुर्घटना

यूपी के अमरोहा में बड़ा हादसा: हाइवे पर चार डाॅक्टर्स की मौत, खड़ी डीसीएम में कार टकराने से दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण दुर्घटना हो गई। एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा टकराई। इससे कार सवार चार डाॅक्टरों की मौत हो गई। सभी मृतक श्री वेंकटेश्वर मेडिकल यूनिवर्सिटी के इंटर्न बताए जा रहे हैं। चारों एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। रजबपुर क्षेत्र में अतरासी सर्विस रोड के पास हादसा जानकारी के अनुसार, रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी सर्विस रोड के पास रात लगभग 9 बजे डीसीएम हाइवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान गजरौला की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार उसमें जा टकराई। ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ गाड़ी के परखच्चे उड़े गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार को डीसीएम के नीचे...
यूपी पुलिस: दरोगा लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी पुलिस: दरोगा लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। दरोगा लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को होगा। बताते चलें कि बोर्ड ने दरोगा व समकक्ष पदों पर ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर तक आमंत्रित किए थे। 16.50 लाख आवेदन हुए थे जमा इनमें लगभग 16.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, पीएसी प्लाटून कमांडर के 135 पद हैं। इसी तरह विशेष सुरक्षा बल में प्लाटून कमांडर के 60 पदों पर भर्ती होनी है। बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर में पीएसी की महिला प्लाटून कमांडर के 106 पदों पर भर्ती होना है। ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम https://samarneetinews.com/meteorologicaldepartment-issues-major-alert-weather-to-change-rapi...
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में अगले 48 घंटों में बड़ी तेजी से बदलेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाओं के साथ ठंड अब पैर पसारने वाली है। अभी मौसम दिन में गुनगुनी धूप और रात में ठंड का एहसास करा रहा है। मगर  25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं अब तेजी से पारा गिरा रही हैं। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश में बड़ी तेजी से मौसम बदलने का अलर्ट जारी हुआ है। रात में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़केगा पारा मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में दिन और रात का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़केगा। ऐसे में ठंड तेजी से बढ़ेगी। कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ेगी। साथ ही मौसम में गलन और शीत लहर चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो तापमान आगे भी ऐसे ही लुढ़कने का अनुमान है। पछुआ हवाओं के चलते कोहरे की संभावना अभी कम यह हाल रहा तो जल्द ही पूरा प्रदेश शीतलहर चपेट में आ जाएगा। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञा...
UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट..

UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में पुलिस और एसओजी की टीमों ने ताबड़तोड़ छापे मारते हुए एक स्पा सेंटर और फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 9 महिलाओं व 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सेक्स रैकेट एक भाजपा नेत्री के फ्लैट और स्पा सेंटर में पकड़े गए हैं। शहर के व्यस्तम इलाके में फ्लैट में आपत्तिजनक सामान भी मिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। इनमें कंडोम और सेक्स वर्धक दवाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मेयर और सांसदी का चुनाव लड़ चुकी भाजपा नेत्री शालिनी यादव के सिगरा थाना क्षेत्र के रिहायशी बिल्डिंग फ्लैट और स्पा सेंटर पर पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ छापा मारा। वाराणसी से मेयर और सांसद का चुनाव लड़ चुकी है भाजपा नेत्री छापेमारी में फ्लैट और स्पा सेंटर में दे...
यूपी: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर अवकाश की घोषणा-शासनादेश जारी

यूपी: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर अवकाश की घोषणा-शासनादेश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रदेश सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में मंगलवार को शासन की ओर से आधिकारिक शासनादेश भी जारी किया गया है। 27 दिसंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल-काॅलेज शासनादेश के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को सभी सरकारी कार्यालयों, निगमों, परिषदों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में अवकाश रहेगा। ये भी पढ़ें: 554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं शासन के अधिकारियों का कहना है कि सिक्ख समुदाय की भावना और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रख यह अवकाश घोषित किया गया है। गुरु गोविंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उन्होंने न्याय, त्याग, साहस और धर्म रक्षा के लिए अद्वितीय संदेश दिए। ये भी पढ़ें: ..जब विदाई के बीच दुल्हन को ले भागा कार चालक-घर वालों के उड़े होश..ऐसे सुलझा मामला  ht...
कोडीन सिरप कांड: STF ने दूसरे मास्टरमाइंड बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से पकड़ा

कोडीन सिरप कांड: STF ने दूसरे मास्टरमाइंड बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने कोडीन कफ सिरप मामले में एक और सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने मंगलवार को इस मामले के दूसरे मास्टर माइंड बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। बर्खास्त सिपाही के खिलाफ जारी था लुकआउट नोटिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका था। बताते हैं कि आरोपी आलोक राज्य में कोडीन युक्त कफ सीरप की तस्करी में लंबे समय से संलिप्त रहा है। ED शुरू कर चुकी मामले की जांच, दो पहले गिरफ्तार मास्टर माइंड शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा के साथ मिलकर वह इस दो नंबर के धंधे को अंजाम दे रहा था। बताते चलें कि मास्टरमाइंड शुभम और उसके पिता को विदेश भागने की कोशिश करते कोलकाता हवाई अड्डे से पकड़ा गया था। उधर, ईडी ने दो हजार करोड़ रुपए के इस कफ सीरप मामले की जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, C...
Lucknow: यूपी में भाजपा-संघ एक्टिव, सीएम आवास पर अहम बैठक-अटकलें तेज

Lucknow: यूपी में भाजपा-संघ एक्टिव, सीएम आवास पर अहम बैठक-अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आज भाजपा और संघ के नेताओं की अहम समन्वय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीएल संतोष, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा व संघ फीडबैक पर चर्चा हुई है। राजनीतिक गलियारों में संगठन में बदलाव को लेकर चर्चाएं दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले भाजपा अपने सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में लगी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में संगठन में बदलाव भी संभव है। ये भी पढ़ें: UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर..  यही वजह है कि सीएम के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर भाजपा-संघ नेताओं की इस बैठक को लेकर तमाम अटकलें जारी हैं। ...
यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन

यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शिक्षकों की टीईटी के विरोध में होने वाली दिल्ली रैली रद्द हो गई है। 5 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इस रैली को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह रैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिलना बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने निरस्त की रैली की अनुमति दरअसल, 10 प्रदेशों के शिक्षक संगठन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली की अनुमति को दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दिया है। अब सोमवार को शिक्षक संगठन इस मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। ये भी पढ़ें: TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश बताते हैं कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि रैली की अनुमति निरस्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर 5 दिसंबर को होने वाली इस रैली को निरस्त किया है। ये भी पढ़ें: यू...
अनुप्रिया पटेल ने पार्टी में किए बड़े बदलाव-9 नेताओं को प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी

अनुप्रिया पटेल ने पार्टी में किए बड़े बदलाव-9 नेताओं को प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अनुप्रिया ने यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव के पदों पर नेताओं की नियुक्ति की है। 9 नेताओं को प्रदेश इकाई में दी जिम्मेदारी पार्टी के 9 नेताओं को प्रदेश इकाई में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे 2027 के चुनावों की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। ये भी पढ़ें: UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग राजनीतिक पार्टियां संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। यूपी और केंद्र में भाजपा की सहायक पार्टी अपना दल एस भी इसी कड़ी में अपनी तैयारियां कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी सूची   ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा ...
UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग

UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कोडीन कफ सिरप कांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़ आ गया है। उत्तर प्रदेश में एसटीएफ इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसके मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी भी हुई है। अमित को धनंजय सिंह का करीबी बताया गया था। हालांकि, अब इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के एक मैसेज से नया मोड़ आ गया है। पूर्व सांसद ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की उठाई मांग पूर्व सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि 'मुझे पता है कि कफ सिरप मामले में कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकारों को  गुमराह किया है। सरकार और PM की छवि खराब करने की विपक्षी साजिश बताया मेरे बारे में भ्रामक बातें फैलाई गई हैं। बताना चाहता हूं कि यह मामला वाराणसी से जुड़...