Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Loksabha2024 : बसपा ने इन खास 6 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

Loksabha2024 : बसपा ने इन खास 6 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ खास सीटों के लिए 6 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इनमें कैसरगंज सीट पर बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारा है। वहीं आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी बदल दिया है। अबतक 10 लिस्ट हो चुकीं जारी आज जारी लिस्ट में बसपा ने लखनऊ के कैसरगंज, गोंडा, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, आजमगढ़ और बाराबंकी के प्रत्याशियों के नाम हैं। बताते चलें कि बसपा की ओर से प्रत्याशियों की यह 11वीं सूची है। इससे पहले 10 लिस्ट जारी हो चुकी हैं। बसपा 75 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। ये भी पढ़ें : LoksabhaPolls : यूपी की 8 सीटों पर मतदान पूरा-अमरोहा में सबसे ज्यादा 53% से ऊपर  ये भी पढ़ें : UP : कोचिंग टीचर ने छात्रा की मां से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग-गिरफ्तार      ...
अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान राम के दर्शन किए। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। राष्ट्रपति ने रामनगरी में 4 घंटे बिताए। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू धार्मिक अनुष्ठानों में ही लीन रहीं। रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में किया पूजन रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। सरयू तट पर मां सरयू का पूजन किया। सभी विधि-विधान पूरे किए। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला की आरती की। सरयू तट पर सबसे पहले मां सरयू का दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत इसके बाद चुनरी भेंट की। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र और महंत दिनेंद्र दास ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति को रामनामी वस्त्र, मंदिर का मॉडल और रामलला का प्रसाद ...
UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली जेल से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह जमानत मिलने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही धनंजय ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें फर्जी मुकदमे में सजा हुई थी। वरना जमानत नहीं मिलती। यह भी कहा कि 'मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं और मैं सीधे क्षेत्र में जाऊंगा।' जौनपुर जेल से किया था बरेली जेल शिफ्ट बताते चलें कि शनिवार को धनंजय सिंह को जौनपुर कारागार से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। वहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। हालांकि, उसी दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन 7 साल की सजा को बरकरार रखा गया है। ये भी पढ़ें : Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?   धनजंय की पत्नी श्रीकला रेड्डी जौनपुर से बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। जौनपुर जिला जेल के अधीक्षक एसके पांडेय का कहना है...
UP : क्लास रूम को बनाया स्विमिंग पूल, बच्चों ने खूब की मस्ती

UP : क्लास रूम को बनाया स्विमिंग पूल, बच्चों ने खूब की मस्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कन्नौज में स्कूली बच्चों की मस्ती से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्मी के बीच स्कूल में बच्चों की घटती संख्या से निपटने के लिए शिक्षकों ने अनोखा तरीका निकाला। स्कूल के क्लासरूम में पानी भरकर उसे स्वीमिंग पुल बना दिया। फिर बच्चों को उसमें मस्ती करने की छूट दे दी। प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने की मौजमस्ती शिक्षकों का कहना है कि इससे बच्चों की स्कूलों में संख्या बढ़ेगी। स्कूल आने में रुचि होगी और उनका मनोरंजन भी होगा। मामला कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के महसोनापुर में बने प्राथमिक स्कूल का है। स्कूल के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने स्कूल के एक कमरे में पानी भरकर उसे स्विमिंग पुल बना दिया। बच्चों ने भी उसमें कूंद-फांद मचाकर मस्ती की। https://samarneetinews.com/upboardresult2024-prachi-topper-in-10th-shubhamverma-topper-in-12th/ प्रधानाध्यापक का कहना...
मायावती का PMModi पर सीधा हमला, कहा-गरीबों को फ्री अनाज मोदी की जेब से नहीं

मायावती का PMModi पर सीधा हमला, कहा-गरीबों को फ्री अनाज मोदी की जेब से नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी लड़ाई तेज होती जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी पर अब सीधा हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि गरीबों को थोड़ा सा फ्री अनाज जनता के टैक्स से दिया जाता है। यह अनाज मोदी या भाजपा की जेब से नहीं दिया जाता। मायावती बदायूं के इस्लामनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। कहा, भाजपाई नमक का कर्ज याद दिलाएं तो बहकावे में न आएं मायावती ने कहा कि इसलिए जब भाजपा वाले आकर नमक का कर्ज याद दिलाएं तो उनके बहकावे में मत आना। मायावती ने कहा कि जो फ्री थोड़ी सी राशन सामग्री दी जा रही है, उससे स्थायी रूप से गरीबों का भला होने वाला नहीं है। कहा कि ये राशन मोदी या भाजपा की जेब से नहीं दिया जा रहा है। बल्कि आप लोग जो टैक्स सरकार को देते हो, उसी से यह थोड़ा सा राशन जनता को दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें : Loksabha2024 : सेक्स स्कैंडल में फ...
UP : सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा पर मुकदमा, जौनपुर से लड़ रहे चुनाव

UP : सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा पर मुकदमा, जौनपुर से लड़ रहे चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बिना अनुमति बाइक रैली निकालने पर आचार संहिता के उल्लंघन का है। जौनपुर में यह मुकदमा हुआ है। बताया जाता है कि जौनपुर के रायल पैलेस, सिपाह मुंगरा बादशाहपुर में एक सम्मेलन का आयोजन था। आचार संहिता उल्लंघन का मामला उसमें सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुशवाहा मोटर साइकिल जुलूस की शक्ल में पहुंचे थे। इसकी कोई अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में एफएसटी में शामिल एसआई की ओर से मुकदमा लिखाया गया है। बताते चलें कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह को सपा ने जौनपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले वह बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत, लेकिन..  ...
लोकसभा 2024 : BSP ने अमेठी समेत इन जगहों के प्रत्याशी किए घोषित

लोकसभा 2024 : BSP ने अमेठी समेत इन जगहों के प्रत्याशी किए घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : BSP Candidate List : बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। रविवार को जारी इस लिस्ट में बसपा ने 3 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। बसपा ने अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या को चुनाव में उतारा है। संतकबीरनगर लोकसभा सीट से सैय्यद दानिश को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह आजमगढ़ सीट से महिला प्रत्याशी सबीहा अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ये भी पढ़ें : UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान  ये भी पढ़ें : बांदा में विपक्ष पर खूब बरसे डिप्टी सीएम मौर्या, कहा-रोजा अफ्तार की पार्टी वाले कर रहे पूजा.....
UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट

UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जौनपुर के पूर्व विधायक और बाहुबली धनंजय सिंह को झटका लगा है। हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद भी उन्हें बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी वजह है कि अभी कागजी प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। उधर, जमानत से पहले ही बरेली जेल शिफ्ट होने के निर्देश हो चुके थे। रंगदारी और अपहरण में हुई है 7 साल की सजा भारी सुरक्षा के बीच धनंजय को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताते चलें कि रंगदारी और अपहरण के मामले में धनंजय सिंह को 7 साल की सजा हो चुकी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में बाहुबली पूर्व सांसद को जमानत दी है। ये भी पढ़ें : UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान हालांकि, सजा को बरकरार रखा है। पूरा मामला 2020 में जल निगम के अधिकारी अभिनव सिंघल के अपहरण और फिरौती का है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी...
UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान

UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक बहू अपनी सास को ही दिल दे बैठी। लेस्बियन बहू की हरकतों से परिवार में रार पैदा हो गई। वहीं सास अपने इकलौते बेटे और परिवार के भविष्य और लेकर चिंता में हैं। वहीं सनकी बहू अपनी सास को पति के साथ नहीं रहने देना चाहती है। सास पर संबंध बनाने का दबाव डालती है। अब मामला अधिकारियों तक पहुंच गया है। घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पीड़ित महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। बहू दिखाती है गंदे वीडियो, संबंध न बनाने पर धमकियां जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के एक गांव में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनकी बहू उनको शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान कर रही है। तरह-तरह से दबाव बना रही है। ये भी पढ़ें : समलैंगिक : बांदा में बीएलएड छात्रा को BSC वाली स...
UP : जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत, लेकिन..

UP : जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत, लेकिन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्वांचल के सांसद एवं पूर्व बाहुबली धनंजय सिंह को शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, उनकी सजा को बरकरार रखा गया है। ऐसे में धनंजय अभी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। साथ ही 7 साल की सजा को रद्द करने की मांग खारिज कर दी है। अब धनंजय सुप्रीम कोर्ट में सजा माफी के लिए अपील कर सकते हैं। 10 मई 2020 के इसी मामले में है 7 साल की सजा बताते चलें कि जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच ने पूर्व सांसद धनंजय को जमान प्रदान की है। बताते हैं कि जिस मामले में धनंजय को जमानत मिली है वह 10 मई 2020 का है। वादी अभिनव सिंघल निवासी लाइन बाजार की ओर से थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो के खिलाफ रंगदारी मांगने और अपहरण का म...