Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Loksabha2024 : यूपी में चौथे चरण के लिए कानपुर-सीतापुर-कन्नौज समेत इन 13 सीटों पर मतदान जारी

Loksabha2024 : यूपी में चौथे चरण के लिए कानपुर-सीतापुर-कन्नौज समेत इन 13 सीटों पर मतदान जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए यूपी की 13 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन 13 सीटों पर कुल 130 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला चल रहा है। इन सीटों पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव जैसे दिग्गज भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उन्नाव से साक्षी महाराज की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। अखिलेश यादव जैसे दिग्गज भी मैदान में.. इन सीटों पर कुल 2,47,47,027 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले हैं। 130 उम्मीदवारों में 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। यूपी की जिन 13 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें कन्नौज, कानपुर, सीतापुर, अकबरपुर, मिश्रिख, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज और बहराइच शामिल हैं। ये भी पढ़ें : पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..  ...
यूपी मौसम विभाग का अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश..

यूपी मौसम विभाग का अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम ने थोड़ी सी करवट ली है। आज प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चली और बारिश भी हुई। इस कारण तापमान में गिरावट थोड़ी हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार आज भी प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। अचानक बदले मौसम से लोग परेशान हुए। कई जगहों पर पेड़ गिरे। हालांकि, तपती गर्मी में लोगों को तापमान गिरने से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा.. मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी यूपी में रविवार तक तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : झांसी-कानपुर हाइवे पर कार में जिंदा जले दूल्हे समेत चार लोग वह...
“मोदी जीते तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे और योगी को निपटाएंगे”-अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला

“मोदी जीते तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे और योगी को निपटाएंगे”-अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : जेल से छूटने के बाद भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। बाहर आने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर सबसे बड़ा हमला बोला है। दिल्ली में प्रेसवार्ता में सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं, क्यों कि वह एक साल बाद 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने खुद नियम बनाया है कि बीजेपी में 75 साल का पूरा होने पर कोई भी नेता रिटायर हो जाता है। केजरीवाल ने कहा, PMModi अमित शाह के लिए मांग रहे वोट केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी, सुमित्रा महाजन, मुरलीमनोहर जोशी जैसे कई नेताओं को बीजेपी से इसी आधार पर रिटायर भी किया जा चुका है। https://samarneetinews.com/five-murdered-in-sitapur-killer-also-shot-himself/ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता चाहे तो उनसे स्टांप पर लिखवा ले, ...
UP : सीतापुर में पांच की हत्या, हत्यारे ने खुद को भी गोली से उड़ाया

UP : सीतापुर में पांच की हत्या, हत्यारे ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे एक दिन दहला देने वाली वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। एक परिवार के 6 लोगों की मौत से पूरा इलाका हिल गया। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाला नशे का लती और मानसिक रूप से विक्षिप्त था। एक ही परिवार के 6 की मौत से हड़कंप जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव में आज तड़के सुबह बड़ी वारदात हुई। वहां रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री (65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत (6) की गोली मारकर हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..  इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा...
सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत, 1 जून तक रहेंगे बाहर

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत, 1 जून तक रहेंगे बाहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को अंतरिम जमानत दे दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। हालांकि, सीएम केजरीवाल ने जुलाई तक के लिए जमानत की मांग की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल जेल से छूट जाएंगे। विपक्षी नेताओं ने बताया सत्य की जीत उधर, केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल व विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सुनीता केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे उधर, ममता बनर्जी ने कहा है कि वह केजरीवाल को जमानत मिलने से बहुत खुश हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने केजरीवाल को ...
पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..

पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Sex Racket Busted पुलिस ने छापा मारते हुए हरियाणा के गुरुग्राम में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस ने सेक्टर-57 में बने एक गेस्ट हाउस पर जाल बिछाकर छापा मारा। वहां से 6 युवतियों और 4 युवकों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं युवतियों में 4 विदेशी भी हैं। इनमें से दो बांग्लादेश और दो उज्बेकिस्तान की हैं। बाकी दो में एक-एक युवती असम और कोलकाता की बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी सेक्स रैकेट में शामिल थीं। दो उजबेकिस्तान और दो बांग्लादेशी लड़कियां शामिल जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 में स्थिति एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसमें नारनौल निवासी गेस्ट हाउस संचालक दिलबाग और राजस्थान के बहरोड़ निवासी संजय, संजीव और रामबाबू इसका संचालन कर रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : रे...
बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे

बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोमवार शाम उत्तर प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे पर गाज गिराई है। बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इतना ही नहीं मायावती ने साफ कर दिया है कि अब वह उनके उत्तराधिकारी भी नहीं हैं। मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी हटा दिया है। आकाश को बताया अपरिपक्व नेता साथ ही मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व नेता कहा है। सोशल मीडिया के अपने एक्स एकाउंट (X) पर बसपा मुखिया मायावती ने लिखा है कि आकाश को पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पार्टी के व्यापक हित में पूर्व परिपक्वता आने तक आकाश को इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है। बताते चलें कि बसपा में यह उलटफेर लोकसभा चुनाव के बीच हुआ है। यह काफी मायने रखता है। इसे लेकर तरह-...
Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान चला। इन सीटों पर कुल 57.34% मतदान हुआ। तेज गर्मी में 4 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के काफी सख्त इंतजाम रहे। पढ़िए : किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान लोकसभा सीट - मतदान प्रतिशत संभल - 62.81 प्रतिशत हाथरस - 55.36 प्रतिशत आगरा - 53.99 प्रतिशत फतेहपुर सिकरी - 57.09 प्रतिशत फिरोजाबाद - 58.22 प्रतिशत मैनपुरी - 58.59 प्रतिशत एटा - 59.17 प्रतिशत बदायूं - 54.05 प्रतिशत आंवला - 57.08 प्रतिशत बरेली - 57.88 प्रतिशत ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..   ...
लोक सभा 2024 : यूपी में तीसरे चरण में 5 बजे तक 55% मतदान, अखिलेश यादव ने..

लोक सभा 2024 : यूपी में तीसरे चरण में 5 बजे तक 55% मतदान, अखिलेश यादव ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPLoksabhaPhase3 लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए आज मतदान पूरा हो गया है। शाम 5 बजे तक यूपी की सभी 10 सीटों पर 55% से ज्यादा वोटिंग हुई है। संभल लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। सबसे कम मतदान आगरा लोकसभा सीट पर दर्ज हुआ है। बताते चलें कि तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 8 महिला प्रत्याशी थीं। आज मतदान के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिती के साथ मतदान किया। ये भी पढ़ें : कानपुर में PMModi का रोड शो, पहले गुरुद्वारा में टेका माथा ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी.....
UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के काकादेव में नाबालिग छात्र से उसी के दोस्तों ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। 7 दिन तक कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दीं। निर्वस्त्र कर चमड़े के पट्टे से पीटते रहे। गैस लाइटर और सिगरेट से जलाया भी। बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर दर्दनाक यातना दी। इतना ही नहीं पूरी दरिंदगी का वी़डियो भी बनाया। बताते हैं कि ऑनलाइन गेम में हारे रुपए न लौटाने पर आरोपियों ने यह दरिंदगी की। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 11 में 6 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश पुलिस ने 11 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 5 की तलाश जारी है। हालांकि, पीड़ित की भाभी का आरोप है कि नाबालिग छात्र के साथ दरिंदों ने कुकर्म भी किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने फजलगंज थाने में प्रेसवार्ता में दी है।...