Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : स्थगित हुई शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था

UP : स्थगित हुई शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में शिक्षकों की समस्याओं और विरोध के चलते डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए एक कमेटी गठित होगी। इसके बाद आगे फैसला किया जाएगा। ये जानकारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम की ओर से दी गई है। मुख्य सचिव से बातचीत के बाद फैसला बताते चलें कि मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की बातचीत हुई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने का फैसला लिया है। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी कारों-लाखों के गांजे के साथ 5 हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय स्मगलर पकड़े ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IAS के तबादले, निधि श्रीवास्तव बनीं बदायूं ...
BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यसमिति की इस पहली बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए संबोधन शुरु किया। कहा, बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं। कहा कि कभी-कभी वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास कि हम तो जीत ही रहे हैं। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है। ये भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली मारी गई, मारा गया हमलावर  सीएम योगी ने कहा कि हम 2027 में दोबारा और मजबूती से वापस आ रहे हैं। कहा कि बीजेपी 2027 में और बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि पहल...
Lucknow : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, CMYogi पहुंचे, नड्डा भी होंगे शामिल

Lucknow : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, CMYogi पहुंचे, नड्डा भी होंगे शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में शुरू हो चुकी है। इस एक दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी होंगे शामिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल होंगे। बताते हैं कि यह बैठक काफी खास है। इसमें राजनैतिक प्रस्ताव पारित होंगे। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार होगा। संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार होगी। इस बैठक में प्रदेश के लगभग सभी नेता मौजूद हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़े झटके के बाद भाजपा नई रणनीति बनाने में जुटी, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक..        ...
यूपी में 11 IAS के तबादले, निधि श्रीवास्तव बनीं बदायूं DM, कई और बदले

यूपी में 11 IAS के तबादले, निधि श्रीवास्तव बनीं बदायूं DM, कई और बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची आ गई है। सरकार ने शनिवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस निधि श्रीवास्तव को जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। वहीं बदायूं के डीएम रहे मनोज कुमार को सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बना दिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्या मित्तल देवरिया की डीएम बनीं वहीं आईएएस दिव्या मित्तल को जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया है। सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अब अयोध्या का डीएम बना दिया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्र मणि त्रिपाठी को औरैया जिले का डीएम बनाया गया है। इसी तरह अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 IPS के तबादले, जालौन-बिजनौर समेत कई SP बदल...
7 राज्यों के उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जीतीं 10 सीटें, BJP को मिलीं 2 सीट

7 राज्यों के उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जीतीं 10 सीटें, BJP को मिलीं 2 सीट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उप चुनाव हुए थे। आज इनके नतीजे आ गए हैं। इनमें इंडिया गठबंधन ने 10 सीटें जीती हैं। वहीं बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सिर्फ दो सीटें जीत सका। कांग्रेस ने चार सीटें जीती हैं। बंगाल में चला ममता का जादू वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी बंगाल में चार सीटें जीती हैं। डीएमके और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीटें जीती हैं। बीजेपी ने दो सीटें जीती हैं। कहां कौन जीता, यहां पढ़ें.. उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं। हिमालच प्रदेश की नालागढ़ और देहरा विधानसभा सीट भी कांग्रेस जीत ले गई। वहीं हिमालचल की हमीरपुर सीट पर भाजपा जीती है। इसी तरह मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट भाजपा ने जीती है। ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा ...
यूपी में 10 IPS के तबादले, जालौन-बिजनौर समेत कई SP बदले

यूपी में 10 IPS के तबादले, जालौन-बिजनौर समेत कई SP बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जालौन, बिजनौर, इटावा और एटा समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। डा. दुर्गेश बने जालौन के नए एसपी आईपीएस अभिषेक को बिजनौर का एसपी बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह एटा के नए पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। आईपीएस नीरज कुमार जादौन को हरदोई और रामसेवक गौतम को शामली का एसपी नियुक्त किया गया है। कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।   ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा फैसला तभी 2027 में सरकार ये भी पढ़ें : UP : महिला SDM को धमकी, दबंग की तलाश में पुलिस, अखिलेश यादव ने कही यह बात..      ...
एक मोहब्बत ऐसी भी..! बेटे की सास को ले भागा पिता, धरी रह गईं शादी की तैयारियां

एक मोहब्बत ऐसी भी..! बेटे की सास को ले भागा पिता, धरी रह गईं शादी की तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कहते हैं प्यार अंधा होता है, जात-पात, उम्र और कुछ नहीं देखता...। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा में यह बात लगभग सच साबित हुई है। एक व्यक्ति अपने बेटे की होने वाली सास से दिल लगा बैठा। बेटे-बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला ऐसा चला कि मोहब्बत परवान चढ़ गई। दोनों का मिलन इतना आसान नहीं था। इसलिए कांड कर डाला। समधन के 6 और समधी के 10 बच्चे पहले से.. पिता अपने बेटे की होने वाली सास को भगा ले गया। अब लड़की और लड़के पक्ष के लोग दोनों को तलाश रहे हैं। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार गंजडुंडवारा कस्बे में दो माह पहले दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी आपस तय की थी। लड़की के पिता का कहना है कि ये भी पढ़ें : UP : महिला SDM को धमकी, दबंग की तलाश में पुलिस, अखिलेश यादव ने कही यह बात.. उनकी बेट...
भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा फैसला तभी 2027 में सरकार

भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा फैसला तभी 2027 में सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के एक वीडियो से यूपी की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि यूपी में पार्टी (बीजेपी) की हालत बहुत खराब है। बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा का कहना है कि बीजेपी के कोर वोटर, नेता और सभी चाहते हैं कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में बड़े फैसले लें और बड़े बदलाव करे। विधायक ने वीडियो में कहीं ये बातें.. तभी यूपी में 2027 में भाजपा सरकार दोबारा बन सकती है। विधायक श्री मिश्रा ने यह भी कहा है कि सपा ने जो पीडीए का भ्रम फैलाया है, उससे भाजपा की हालत खराब हुई है। हालांकि, विधायक का यह वीडियो 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का (खबर पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/up-3-reasons-for-bjp...
सहारनपुर: महिला SDM को धमकी, दबंग की तलाश में पुलिस, अखिलेश यादव ने कही यह बात..

सहारनपुर: महिला SDM को धमकी, दबंग की तलाश में पुलिस, अखिलेश यादव ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर के नुक्कड़ में तैनात महिला एसडीएम संगीता राघव को फोन पर धमकी का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीमें दबंग की तलाश में जुटी हैं। बताते हैं कि धमकी देने वाला देवरिया गोरखपुर का रहने वाला कोई संजय सिंह नाम का व्यक्ति है। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। सहारनपुर के नुक्कड़ में तैनात हैं एसडीएम संगीता जानकारी के अनुसार मूलरूप से हरियाणा की निवासी सहारनपुर के नुक्कड़ में तैनात महिला एसडीएम संगीता राघव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उनके सीयूजी नंबर पर शाम करीब 7 बजे फोन किया गया। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा SDM सस्पेंड, योगी सरकार का फिरोजाबाद के बाद एक और बड़ा एक्शन आरोपी ने हरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के किसी काम की सिफारिश की। उनके द्वारा सिफारिश मानने में असमर्थतता जताई गई।...
Lucknow : 800 अलग-अलग प्रजातियों के आमों की धूम, CMYogi ने किया ‘आम महोत्सव’ का शुभारंभ..

Lucknow : 800 अलग-अलग प्रजातियों के आमों की धूम, CMYogi ने किया ‘आम महोत्सव’ का शुभारंभ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव का आयोजन बडी़ ही धूमधाम से हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया। यह आम महोत्सव आज 12 से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों व उनके उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगी है। लखनऊ के खाद्य प्रसंस्करण विभाग के फल उद्योग विकास अधिकारी डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आम महोत्सव तीन दिवसीय है। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के किसान, बागवान, स्टेकहोल्डर, निर्यातक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आम की एक से बढ़कर एक प्रजातियां हैं। बताया कि आम महोत्सव-2024 में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियां का प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट हैं। इनका बाहर निर्यात भी किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी म...