Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बहराइच हिंसा : मुख्य आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

बहराइच हिंसा : मुख्य आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलेगा। महाराजगंज कस्बे में हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर जल्द ही कार्रवाई होगी। शुक्रवार शाम लोकनिर्माण विभाग द्वारा घर पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चिपकाई गई है। तीन दिनों में जवाब नहीं दिया गया तो पूरे घर को ध्वस्त कर दिया जाएगा। क्षेत्र के 30 घरों पर नोटिस चस्पा हुई है। माना जा रहा है कि सभी घरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें : #बहराइच हिंसा : CMYogi पर अखिलेश यादव का हमला-आरोपियों पर लगेगी रासुका   ये भी पढ़ें : Breaking : बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार-नेपाल भागते समय..    ...
यूपी उपचुनाव : मिलकर लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, इन दो सीटों पर बात बनी..

यूपी उपचुनाव : मिलकर लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, इन दो सीटों पर बात बनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP by-election : यूपी के उपचुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसे लेकर अधिकृत जानकारी दी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी 9 अक्तूबर को ही मिल्कीपुर के साथ-साथ छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। इनमें करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटें शामिल थीं। खैर और गाजियाबाद हालांकि, अभी कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर सीटों पर सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कांग्रेस को उपचुनाव में गाजियाबाद और खैर सीटें दे दी गई हैं। खैर सीट अलीगढ़ में है। आज शाम सपा ने मीरापुर से भी सुंबुल राणा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सुंबुल राणा पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपच...
UP : मिल्कीपुर पर चुनाव याचिका वापसी का हाईकोर्ट में फैसला टला

UP : मिल्कीपुर पर चुनाव याचिका वापसी का हाईकोर्ट में फैसला टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर लंबित चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर फैसला टल गया है। गुरुवार को अपील पर फैसला नहीं हो सका। बताते चलें कि 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सपा नेता अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाइकोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई थी। एक सप्ताह में गजट प्रकाशित करने के आदेश इसी के चलते अबकी बार होने वाले उपचुनाव में मिल्कीपुर में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। याचिका दाखिल करने वाले भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ ने इसे वापस लेने की अपील की थी। अदालत ने एक सप्ताह में अधिकृत गजट प्रकाशित करने के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें : #बहराइच हिंसा : CMYogi पर अखिलेश यादव का हमला-आरोपियों पर लगेगी रासुका गजट प्रकाशित होने के 15 दिन बाद इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने भाजपा नेता की याचिका वापस लेने की अपील पर गुरुवार को यह आदेश ...
Breaking : बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार-नेपाल भागते समय..

Breaking : बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार-नेपाल भागते समय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहराइच हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस की हिंसा के आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। दोनों को गोली लगी है। एक आरोपी का नाम सरफराज और दूसरे का तालिब बताया जा रहा है। सरफराज हिंसा का मुख्य आरोपी था। सुत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है। मुख्य आरोपी है अब्दुल हमीद और सरफराज सूत्रों के अनुसार सरफराज की मौत की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का बेटा है जो खुद भी मुख्य आरोपी है। राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस को इनकी तलाश थी। एक निजी चैनल से बात करते हुए एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने कहा कि पांच आरोपियों को एनकाउंटर में पकड़ा गया है। अभी कैज्युलिटी की जानकारी नह...
छी : घरेलू मेड के गंदे काम से इंसानियत शर्मसार-अधिकारी भी हैरान, बताई वजह..

छी : घरेलू मेड के गंदे काम से इंसानियत शर्मसार-अधिकारी भी हैरान, बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद अमानवीय और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। एक घरेलू खाना बनाने वाली सहायिका (मेड) की घिनौनी हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है। इसे जो भी देख-सुन रहा है, वो अचंभित है। कोई सोच भी नहीं सकता कि घर में काम करने वाली एक मेड ऐसा गंदा काम भी कर सकती है। दरअसल, यह मेड अपना यूरिन मिलाकर खाना बना रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मेड को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार, पुलिस अधिकारी सभी हैरान इस सनसनीखेज घटना से पहले तो पूछताछ में घरेलू मेड ने अपना जुर्म नहीं कबूला। लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटैज दिखाए तो उसने चुप्पी साध ली। बाद में सख्ती से पूछताछ में मेड ने कबूल किया कि वह खाना बनाने में पानी की जगह अपने मूत्र का इस्तेमाल कर रही थी। दरअसल, मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसा...
मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने अभी घोषित नहीं की है। ऐसे में सपा प्रत्याशी के खिलाफ हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका को वापस लेने की अपील की गई है। गुरुवार को होगी लखनऊ में सुनवाई यह अपील बुधवार को कोर्ट में दाखिल की गई है। उच्च न्यायालय की लखनऊ बैंच में न्यायमूर्ति की एकल पीठ अपील पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। बताते चलें कि चुनाव याचिका लंबित होने की वजह से ही चुनाव आयोग ने अभी मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की। इसपर सभी की नजर टिकी है। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..    ...
लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..

लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई मामले में पुलिस ने देर रात रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, संग्राम सिंह और नीरज सिंह को नामजद कर 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। रिपोर्ट विधायक की तहरीर पर लिखी गई है। पार्टी से किए जा चुके हैं बर्खास्त बताते चलें कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट पद पर नामांकन में बवाल हो गया था। इस दौरान अवधेश सिंह ने भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था। अन्य लोगों ने लात-घूंसे ये भी पढ़ें : देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई बरसा दिए थे। इसके कई वीडियो वायरल हुए थे। अवधेश जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हैं। पुलिस ने करीब 1 सप्ताह बाद रिपोर्ट लिखी है। मुख्यमंत्री से मिले थे विधायक बताते चलें कि भाजपा ने अवधेश सिंह, उनकी पत्नी समेत चार कार्यकर्ताओं को प...
वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, पार्टी ने दिया टिकट

वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, पार्टी ने दिया टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी समर में उतर आई हैं। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट देने की घोषणा की है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका ऐलान भी कर दिया है। बताते चलें कि जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने इस बारे में घोषणा की थी। पार्टी ने की घोषणा तब प्रियंका गांधी ने कहा था कि वायनाड से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा। तभी से यह तय हो चुका था कि प्रियंका गांधी आने वाले उप चुनाव में वहां से चुनाव लड़ेंगी। बताते चलें कि वायनाड से राहुल गांधी सांसद चुने गए थे। लेकिन रायबरेली से भी चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। इसलिए अब वहां उप चुनाव हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम ht...
यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम

यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने 9 सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। वहीं अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर मतदान की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का गजट नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर होगी। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रहेगी। 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को रिजल्ट https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo आएगा।  बताते चलें कि अयोध्या की मिल्कीपुर, मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद स...
देखें Video : आग का गोला बनी कार अचानक चल पड़ी..लोगों में मची भगदड़

देखें Video : आग का गोला बनी कार अचानक चल पड़ी..लोगों में मची भगदड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क  : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार आग का गोला बनी धू-धूकर जल रही है। कार एक फ्लाईओवर पर खड़ी है और आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं। अचानक यह जलती हुई कार आगे को चल पड़ती है। इससे वहां खड़े लोग सहम उठते हैं और फिर उनमें भगदड़ मच जाती है। किसी तरह लोगों ने किनारे हटकर और इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। कार ढलान पर तेजी से चलते हुए आगे जाकर रुक गई। यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि कार में सिर्फ चालक सवार था और अचानक आग लगने के बाद उसने कूदकर अपनी जान बचा ली थी। ये भी पढ़ें : देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई ये भी पढ़ें : Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल  ...