Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

इटावा जेल उपद्रवः कानपुर के डी-2 गैंग का सरगना मोनू पहाड़ी मारा गया

इटावा जेल उपद्रवः कानपुर के डी-2 गैंग का सरगना मोनू पहाड़ी मारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः जेल में वर्चस्व को लेकर बुधवार देर शाम दो कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मारपीट में घायल कानपुर के डी-2 गैंग का सरगना मोनू पहाड़ी उर्फ राशिद की आज सुबह मौत हो गई है। बता दें कि इटावा जेल के भीतर बुधवार शाम को वर्चस्व को लेकर आगरा के कुख्यात बदमाश मुन्ना खालिद से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के गुर्गों में बवाल कदर भड़का कि जेल में उपद्रव हो गया। इस उपद्रव में मोनू पहाड़ी बुरी तरह से घायल हुआ था। इस उपद्रव में डिप्टी जेल के साथ-साथ करीब 1 दर्जन बंदी रक्षक भी घायल हुए थे। आज गुरुवार सुबह कानपुर में उसने दम तोड़ दिया। आगरा के अपराधी मुन्ना खालिद से हुई थी भिड़ंत बताया जाता है कि दोनों ही बदमाश अपने-अपने शहरों के कुख्यात अपराधी थे। दोनों को इटावा जेल में रखा गया, ताकि खुद के शहरों से दूर रहें और आपराधिक गतिविधियां न चला सकें। दोनों ने इटावा जेल में अपना वर्चस्व ...
कानपुर में दिनदहाड़े भांजे ने की मामा की हत्या, हड़कंप

कानपुर में दिनदहाड़े भांजे ने की मामा की हत्या, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में दिनदहाड़े सोमवार को एक नशेबाज भांजे ने अपने मामा का कत्ल कर दिया। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े शहर के रेल बाजार इलाके में कुम्हार मंडी में हुई। वहां एक सुमित नाम के युवक ने अपने मामा सुरेश की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं पास में रहने वाले एक युवक ने उसे भागते समय पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। उसे जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि सुरेश अपनी मां कमला और पत्नी मंजू के साथ रेलबाजार के कुम्हार मंडी में रहा करते थे। आज सुबह करीब 11 बजे वारदात उनके भतीजे मोहित ने घटना को लेकर कहा कि आज सुबह करीब 11 बजे के आसपास उसके चाचा सुरेश अपने परिवार के लिए राशन फॉर्म भरवाने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में घर से थोड़ी दूर उनके भांजे सुमित ने उनको रोक लिया। जबतक वह कुछ समझ पाते सुमित ने उनपर चाकुओं से ता...
बांदा के दरोगा की औरैया में हादसे में मौत, पार्थिव शरीर लाया गया

बांदा के दरोगा की औरैया में हादसे में मौत, पार्थिव शरीर लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः औरैया में पूर्वा सुजान चैकी इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बांदा जिले के रहने वाले थे। उनके शव को आज उनके पैतृक गांव लाया गया। इसके साथ ही महकमे में शौक की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि औरैया जिले में पुलिस लाइन में उनकी सम्मान के साथ सलामी दी गई। फिर एक एसआई और कांस्टेबल उनके शव को लेकर आज शाम बिसंडा उनके पैतृक गांव पहुंचे। शनिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर के बेटे ने कहा कि उनके पिता के निधन पर जिले से कोई पुलिस अधिकारी नहीं आया है। अगर यह सही बात है तो सचमुच अशोभनीय है। झांसी में रहता है परिवार, बिसंडा पैतृक निवास बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी अशोक पटेल औरैया में पूर्वा सुजान चौकी इंचार्ज थे...
लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में मौसम विभाग के अनुमान से कुछ पहले ही बारिश हो गई। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, जौनपुर, गाजीपुर और बस्ती के साथ ही गोरखपुर में बारिश का संभावना जताई थी। इसी बीच आज मौसम विभाग के अनुमान से पहले ही यूपी के कई शहरों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। कुछ शहरों में तेज बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आम लोग घरों में ही रहे। साथ ही सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद सड़कें गीली हो गईं। सड़कें तराबोर नजर आईं। धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी-बारिश शुक्रवार को राजधानी लखनऊ और सीतापुर जिले में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलती रहीं। लोगों को बीते कुछ दिनों से बढ़ें तापमान से भी छुटकारा मिला। इसी तरह कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी रोड क्रसिंग से पुलिया तक जलभराव भी दिखाई दिया। ये भी पढ़ें...
कानपुरः डाक्टर एमके सरावगी की सुनें, कोरोना से घर बैठकर लड़ें

कानपुरः डाक्टर एमके सरावगी की सुनें, कोरोना से घर बैठकर लड़ें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : खतरनाक वैश्विक बीमारी से जूझती दुनिया के बीच भारत लगातार इससे दो-दो हाथ कर रहा है। पूरी दुनिया की नजर भारत के प्रयासों पर है, खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ कह चुका है कि भारत की कोशिशें ही पूरी दुनिया को इससे छुटकारा दिला सकती हैं। दरअसल, दुनिया के देशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों पर पूरा यकीन है। जैसा कि आप जानते हैं कि जागरुकता और बचाव ही कोरोना से लड़ाई के सबसे बड़े हथियार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया है। ऐसे में 'समरनीति न्यूज' आपको जागरुक करने के लिए लगातार अलग-अलग शहरों के डाक्टरों से बातचीत कर उनकी बातें आपतक पहुंचाने की मुहीम चला रहा है। अब हमने बात की है कानपुर के डाक्टर एमके सरावगी से। आप भी पढ़िए और समझिए डाक्टर सरावगी क्या कह रहे हैं। कानपुर के लीलामणि अस्पताल के डाक्टर हैं सरावगी डाक्टर सरावगी कहते ...
Whatsapp पर प्रमुख सचिव का फेक लैटर, CSJMU कुलसचिव ने साफ की बात..

Whatsapp पर प्रमुख सचिव का फेक लैटर, CSJMU कुलसचिव ने साफ की बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
  समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को प्रमुख सचिव का एक फेक लैटर व्हाट्सएप (Whatsapp) पर वायरल हो गया। इस लैटर के फेक होने की जानकारी तब हुई जब छात्र-छात्राओं ने खुद के पास होने पर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को बधाई देना शुरू कर दिया। कुलसचिव को छात्र-छात्राओं के थैंक्स फोन काल जाने पर, उन्होंने उक्त लैटर अपने नंबर पर मांगा। इसकी जांच में पता चला कि पत्र फैक है। दरअसल, बताते हैं कि छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के कुलसचिव डा अनिल यादव के पास गुरुवार सुबह कई छात्र-छात्राओं के थैंक्स काल और मैसेज आए। कंफर्म कर कुलसचिव ने दूर किया कंफ्यूशन सभी ने इस बात के लिए थैंक्स दिया कि उनको पास कर दिया गया है। इसपर चौंकते हुए कुलसचिव ने छात्र-छात्राओं से उक्त लैटर को उन्हें भेजने को कहा। लैटर मिलने पर कुलसचिव डा यादव ने उसकी जांच कराई। उच्चाधिकारियों से पूछताछ में पता चला कि उक्त लैटर फेक है। इसके बा...
Corona Lockdown- यूपी में पान मसाले की बिक्री-उत्पादन-वितरण पर रोक

Corona Lockdown- यूपी में पान मसाले की बिक्री-उत्पादन-वितरण पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इसी क्रम में बुधवार से सरकार ने यूपी में पान मसालों की बिक्री, उत्पादन के साथ ही वितरण पर भी लोक लगा दी है। इस संबंध में सीएम योगी ने मंगलवार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार कालाबाजारी पर भी नजर रख रही है। इसी के साथ प्रदेश में लाकडाउन तो़ड़ने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से साफ कहा है कि अगर कोई पान मसाला बेचता, उत्पादन करता मिले तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उल्लंघन पर रद्द होंगे लाइसेंस इतना ही नहीं कंपनी के लाइसेंस कैंसल करते हुए प्रतिष्ठान को बंद कर दिया जाए। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। सीएम योगी के निर्देश के बाद खाद्य विभाग के उच्चाधिकारी भी तुरंत ही एक्शन...
कानपुरः डाक्टर रोहित मेहरोत्रा की सुनें, कोरोना से घर बैठकर लड़ें

कानपुरः डाक्टर रोहित मेहरोत्रा की सुनें, कोरोना से घर बैठकर लड़ें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी है जिससे आज यूरोप समेत पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत से चिकित्सीय और तकनीकि क्षेत्र में काफी एडवांस देश चाहे अमेरिका हो या इटली। सभी इसका प्रकोप झेल रहे हैं। इसका इलाज सिर्फ इतना है कि इससे बचाव किया जाए। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों की भलाई के लिए कड़ा फैसला लेते हुए 21 दिन के लिए देश में लाॅकडाउन कर दिया है। ऐसे में सोशल डिसटेंस क्रिएट होगा, जो कोरोना को भगाने में कारगर साबित होगा। इसी क्रम में समरनीति न्यूज आपको अलग-अलग शहरों के कुछ नामचीन डाक्टरों की टिप्स आपतक पहुंचाएंगा। ताकि आप खुद फैसला कर सकें कि आपका सावधान रहना कितना जरूरी है। ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा से बातचीत कानपुर के ईएनटी (आंख-नाक-गला) स्पेशलिस्ट डाक्टर रोहित मेहरोत्रा कहते हैं कि कोरोना एक तेजी से फैलने वाला वायरस है जिससे बचने क...
पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर खतरनाक वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना को रोकने का कोई रास्ता नहीं है, बल्कि इसे रोकना है तो उसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग करनी जरूरी है। यह सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं है, बल्कि पीएम तक के लिए है। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज रात 12 बजे से अगले तीन हफ्ते तक पूरी तरह देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की प्रधानमंत्री ने कहा वह फिर देश से अपील कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं कि लोग कृप्या अपने घरों में रहें, किसी भी हाल में घर से बाहर एक कदम न निकालें। इसी में खुद की, उनके परिवार की और दूसरों की भलाई है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरी बा...
बड़ी खबरः 27 मार्च तक पूरे UP में लाॅकडाउन, CM की घोषणा

बड़ी खबरः 27 मार्च तक पूरे UP में लाॅकडाउन, CM की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना वायरस को स्टेज थ्री तक पहुंचने से रोकने को जबरदस्त कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने फैसला किया है कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा। मंगलवार को कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बताया है कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लाक डाउन रहेगा। सीएम योगी ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहें। उन्होंने अपील की है कि किसी तरह की पैनिक न फैलाएं, बल्कि धैर्य से काम लें। डीएम के पास कर्फ्यू लगाने का भी अधिकार मुख्यमंत्री ने कहा कि लाक डाउन के दौरान अधिकारी सख्त से फैसला लें। कहा कि जिले में कर्फ्यू लगाने का अधिकार जिलाधिकारी के पास होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होगा। ये भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग ख...