Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना इतनी तेजी से फैल रहा है कि पाॅजिटिव केस की संख्या को लेकर रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सोमवार को यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,473 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिले हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे पहले 31 जुलाई को 4,453 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। खास बात यह है कि अब वीवीआईपी शहरों और आधिकारियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में एक आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं गाजियाबाद में भी एक अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं सरकार के 7 मंत्री पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब यूपी में कुल 97,362 संक्रमित अब यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 97,362 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 2,036 लोगों ठीक होने पर घर भ...
कानपुर ब्रेकिंगः रेल बाजार में डबल मर्डर, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

कानपुर ब्रेकिंगः रेल बाजार में डबल मर्डर, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के रेल बाजार इलाके में डबल मर्डर की वारदात ने सनसनी फैला दी। लोगों को आज सोमवार सुबह इस हत्याकांड की जानकारी हुई। बताते हैं कि रेल बाजार इलाके में लोको ग्राउंड में रहने वाले एक रेलवे केयर टेकर के बेटे और उनकी पत्नी को अज्ञात लोगों ने बुरी तरह ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। रेल बाजार इलाके में वारदात पुलिस ने बताया है कि व्यक्ति का सिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। वहीं दूसरी ओर आशंका है कि महिला का गला दबाकर उसे मारा गया है। घर का सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। इसलिए लूट के दौरान हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। ये भी पढ़ेंः कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच...
कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच

कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के चर्चित संजीत यादव अपहरण और हत्या मामले की अब सीबीआई जांच होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। उधर, संजीत का परिवार आज शास्त्री चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। हालांकि, बाद में सीबीआई जांच होने की जानकारी पर धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बैठे संजीत के पिता, मां और बहन ने कहा कि जबतक अपहरणकांड का खुलासा नहीं होता, वह धरना जारी रखेंगे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त हो गया। सीएम योगी ने केंद्र से की सिफारिश बता दें कि मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए संजीत अपहरण और हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हालांकि, पुलिस अबतक संजीत का शव नहीं खोज पाई है। बहुत से सवालों के जवाब भी पुलिस के पास नहीं है। ये भी पढ़ेंः मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल मामले में मुख्...
बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। उनको कोरोना होने के बाद इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। उधर, यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी के निधन से राजनीतिक गलियारे में हर कोई दुखी है। सीएम योगी ने रद्द किया अयोध्या दौरा उनके निधन की पुष्टि करते हुए सीएमएस डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनको सीवियर कोविड-19 निमोनिया था। ऐसे में वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में थीं। बताया जाता है कि मंत्री कमल रानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड जैसी समस्याएं थीं। शुरु के 10 दिन उनकी तबीयत स्थिर रही, लेकिन बाद के 3 दिन में अचान...
ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में सोते वक्त वृद्ध की गला रेतकर हत्या

ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में सोते वक्त वृद्ध की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसेमा में एक वृद्ध की बीती रात गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। बताते हैं कि हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वृद्ध सो रहे थे। वारदात के वक्त वह घर में अकेले ही थे। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। मृतक की जेब में रखे मिले 20 हजार एसपी ग्रामीण ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की जेब से 20 हजार रुपए मिले हैं। घर का सामान भी व्यवस्थित है। कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। फारेंसिक टीम भी जांच को पहुंची बताया जाता है कि अविवाहित 75 वर्षीय महादेव सविता बीती रात अपने घर में सो रहे थे। वह बकरी पालन करके अपना जीवन पालन करते थे। बताते हैं कि शुक्रवार को उन्होंने 18 हजार रुपए के बकरे बेचे थे। देर रात किसी ने ...
Update : ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के सीसामऊ में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Update : ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के सीसामऊ में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के सीसामऊ इलाके से शुक्रवार रात हुई हत्या की एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक प्लास्टिक व्यापारी धर्मेश कुमार के बेटे रवि ने अपने पिता को लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि बीती रात सीसामऊ के गांधीनगर में प्लास्टिक कारोबारी पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बाप की डांट से बेटे के सिर पर सवार हुआ खून  युवक ने बीती रात नशेबाजी पर डांटने पर अपने बुजुर्ग पिता 68 वर्षीय धर्मेश विश्वकर्मा की लोहे की राड सिर में मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उनकी पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक की फैक्ट्री है। उनके परिवार में तीन बेटे रवि, रजत और ऋषि हैं। सीसामऊ में देर शाम हुई व...
कानपुर में कोरोना से 5 की मौत, 366 नए पाॅजिटिव, 5166 हुई संख्या

कानपुर में कोरोना से 5 की मौत, 366 नए पाॅजिटिव, 5166 हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में बेकाबू होते कोरोना से शुक्रवार को 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 201 पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 5,166 पर पहुंच गया है। वहीं शहर में कोरोना के एक्टिव केस 2828 पहुंच चुके हैं। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से मरने वालों में आनंदपुरी के रहने वाले एक 61 के बुजुर्ग की निमोनिया सेप्सिस, लीवर संक्रमण के चलते हैलट के न्यूरो कोविड में मौत हो गई। कुल एक्टिव केस 2828 हुए वहीं पर साकेत नगर के एक 90 साल के बुजुर्ग ने भी निमोनिया और सेप्सिस से दम तोड़ा। इसी तरह सीताराम मोहाल के 61 साल के पुरुष व नवाबगंज की 68 साल की महिला ने निमोनिया के चलते दम तोड़ दिया। इसी क्रम में मसवानपुर के 62 वर्षीय बुजुर्ग की डायबिटीज, एआरडीएस और हाइपरटेंशन से कांशीराम अस्पताल में मौत हो गई। ये सभी कोरोना से संक्रमि...
यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी और कानपुर देहात एसपी को कोरोना, IG भी क्वारंटाइन

यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी और कानपुर देहात एसपी को कोरोना, IG भी क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के कानून व ग्रामीण अभियंत्रण (आरईएस) मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। हालांकि, खुद मंत्री और उनके बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को भी कोरोना हो गया है। हाल ही में उनके साथ रहे कानपुर के आइजी मोहित अग्रवाल भी होम क्वांरटाइन हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आईजी मोहित अग्रवाल भी क्वारंटाइन हुए  योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उनको होम आईसोलेशन में रखा गया है। बताते हैं कि खुद...
कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में 26 जुलाई तक पहले से 10 थाना क्षेत्रों में लागू लाकडाउन को अब 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कानपुर के जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है। प्रशासन ने तय किया है कि 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, इस बार के लाॅकडाउन में शहर के किदवई नगर और नवाबगंज इलाके को बाहर रखा गया है। अब फीलखाना और ग्वालटोली में संपूर्ण लाॅकडाउन वहीं नई सूची में ग्वालटोली और फीलखाना थाना क्षेत्र को लाकडाउन में शामिल किया गया है। इनमें किराना, दूध, ब्रेड, सब्जी, दवा जैसी जरूरत की चीजों के अलावा बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। निजी सवारी वाहन भी बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालय ही खुलेंगे। प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। बताते हैं कि संपूर्ण लॉकडाउन से किदवई नगर और न...
ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी में कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र के होडलपुर गांव में रविवार रात बड़ी वारदात हो गई। पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। करीब 50 राउंड चलाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं। गांव वालों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोरों के पास स्थित गांव होडलपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताते हैं कि पुलिस ने करीब 10 लोगों को नामजद किया है, वहीं कई दर्जन अज्ञात लोग बताए जा रहे हैं। पुरानी दुश्मनी में हुई वारदात बताया जाता है कि गोलियों से पूर्व प्रधान के परिवार के 3 ल...