Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP: महिला सिंगर का यौन शोषण, शादी का झांसा देकर कई महीनें की मनमानी..

UP: महिला सिंगर का यौन शोषण, शादी का झांसा देकर कई महीनें की मनमानी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: नोएडा की महिला सिंगर जिसकी आवाज के लोग दीवाने हैं। उसका मैनपुरी के करहल क्षेत्र के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। महीनों महिला सिंगर से संबंध बनाता रहा। प्रेगनेंट होने पर गर्भपात करा दिया। महिला सिंगर ने मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से की। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। दोस्ती से प्यार तक पहुंची बात और फिर धोखा.. जानकारी के अनुसार नगला खुशाल का रहने वाले युवक की मूलरूप से कासगंज की रहने वाली युवती से जान-पहचान हो गई। युवती गायिका है और वर्तमान में नोएडा में रहती है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 3 साल से वह नोएडा में किराए के मकान में रह रही थी। इसी बीच मोबाइल कंपनी में काम करने वाले युवक के अलावा और भी लोग मामले में आरोपी शिवम नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। शिवम ने शादी का झांसा दे...
UP: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट-सुरक्षा बढ़ी

UP: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट-सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल भेजकर दी गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। साथ ही बम निरोधक दस्ता सहित अन्य पुलिस टीमों ने ताजमहल पहुंचकर छानबीन की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि एक धमकी भरा ई-मेल आया है। उसकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह धमकी वाली ई-मेल किसने और कहां से भेजी है। साथ ही ताजमहल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पहले ज्यादा बढ़ा दी गई है। देखा जा रहा है कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी है। ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा: संगठन में ‘मेरा आदमी-तेरा आदमी’ की मनमानी रोकने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त  ...
Lucknow: यूपी में किले-हवेलियों में बनेंगे लग्जरी होटल, हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन 7 को..

Lucknow: यूपी में किले-हवेलियों में बनेंगे लग्जरी होटल, हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन 7 को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के भी पुराने किले, हवेलियों और पैलेस को हेरिटेज पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पर्यटन विभाग की 7 दिसंबर को राजधानी में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है। सीएम योगी की पहल पर आयोजन इस कॉन्क्लेव में 60 से अधिक शाही परिवारों से संवाद होगा। देशभर से लगभग 250 होटल मालिक, इन्वेस्टर्स, रियल स्टेट व्यवसायी इसमें शामिल होने आएंगे। आपसी सहमति बनाकर प्रदेश को विरासत पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। https://samarneetinews.com/upgovernment-will-give-money-to-travel-cmtourismfellowship-lastdate-31august/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि बीते वर्ष 2023 में 48 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यूपी आए थे। इन पर्यटकों को अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज सहित अन्य तीर्...
सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका, नाराज अखिलेश यादव बोले-भाजपा हार चुकी

सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका, नाराज अखिलेश यादव बोले-भाजपा हार चुकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल हिंसा के बाद अब वहां शांति है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल भेजे जाने की घोषणा हुई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल को संभल जाना था। पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोक दिया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस तैनात बताते हैं कि नेता प्रतिपक्ष को नंजरबंद कर दिया गया है। संभल प्रशासन ने मौके की गंभीरता को देखते हुए 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी है। वहां धारा 163 लागू कर दी गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया अखिलेश ने अपने https://samarneetinews.com/there-maybe-major-reshuffle-in-yogicabinet-soon-in-up/ सोशल मीडिया एक्स (X) ...
बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी मेडिकल कालेज में अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। तीन अन्य को सस्पेंड किया गया है। बताते चलें कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती 15 नवंबर को हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के निर्देशों पर 4 सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आज एक्शन लिया गया है। कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र भी दिया गया है। 15 नवंबर को अग्निकांड में हुई थी 10 बच्चों की मृत्यु डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना में 10 बच्चों की जान चली गई थी। यह बेहद संवेदनशील है। कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही https://samarneetinews...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, ये हैं आरोप..

यूपी में बड़ी कार्रवाई, राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, ये हैं आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप हैं। सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार मेरठ सचल दल में कार्यरत हैं। मेरठ में तैनात हैं दोनों अधिकारी दोनों को सस्पेंड करने के आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने मंगलवार देर शाम जारी किए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। बताते हैं कि जांच में https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-up-5-doctors-died-accident-on-lucknow-agra-expressway/ प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें    ...
यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें पांच डाक्टर्स की मौत हो गई। एक डाॅक्टर घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई स्कार्पियो हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियों गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के लगभग साढ़े 3 बजे किमी संख्या 196 के पास यह हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल कालेज के 5 डॉक्टरों दर्दनाक मौत हो गई। लखनऊ से आगरा जा रहे थे सभी डाक्टर्स बताते हैं कि ये सभी डाॅक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल डाॅक्टर को अस्पताल भि...
UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें

UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: गूगल मैप पर अधूरे पुल वाला रास्ता देखकर चले कार सवार 3 की मौत के मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है। 4 PWD इंजीनियरों समेत कई पर मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा बदायूं के दातागंज कोतवाली में दर्ज हुआ है। मामले में PWD के नामजद अभियंताओं का निलंबन तय है। विवेचना में फंस सकते हैं और भी लोग वहीं गलत रास्ता दिखाने के लिए गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भी शिकायत हुई है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमे में गूगल या उसके किसी अधिकारी को नामजद नहीं किया है। यह बात अलग है कि विवेचना में कुछ नाम बढ़ाए दिए जाएं। अधूरे पुल से जुड़ा यह है पूरा मामला बदायूं जिले के समरेर को बरेली के फरीदपुर से जोड़ने वाले अधूरे पुल से रविवार तड़के एक कार नीचे गिर गई। कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को दातागंज के https://samarneetinews.com/british-era-bridge-built-on-ganga-between-ka...
कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: Bridge Collapsed In Kanpur: कानपुर और उन्नाव जिले को जोड़ने वाले अंग्रेजों के जमाने का गंगा नदी पर बना पुल बीती रात ढह गया। जर्जर हालत में पहुंच चुके इस लगभग 150 साल पुराने पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था। कानपुर और उन्नाव को जोड़ने में इस पुल की अहम भूमिका रही। आज के पुलों में नहीं इतनी मजबूती इस गंगा पुल का निर्माण डबल स्टोरी में हुआ था। हालांकि, कोरोना काल में पुल की जर्जर हालत को देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया था। बताते हैं कि बीती देर रात अचानक कानपुर की ओर का https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc पुल का एक हिस्सा ढहकर गंगा में समा गया। अच्छी बात यह है कि किसी तरह की जनहानि या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। चर्चा है कि आज के पुलों में इतनी मजबूती देखने को नहीं मिलती। बल्कि आजकल कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुल बनते ही कुछ दिन बाद गिरने लग...
संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके

संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा बढ़ गई। उपद्रवियों की बेकाबू भीड़ ने आगजनी और पथराव करते हुए 3 कारों, 8 बाइकों को फूंक डाला। 20 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को हालात को काबू करने में घंटो मशक्त करनी पड़ी। 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद हालात को देखते हुए संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि उपद्रवियों ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहन फूंक डाले हैं। डीआईजी और कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसा में हयातनगर निवासी रोमान, फत्तेहउल्ला सराय निवासी बिलाल और कोट तबेला के नईम की मौत होने की सूचना है। वहीं 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सर्वे के दौरान हुआ पथराव बताते हैं कि रविवार सुबह डीएम डॉ. राजेंद्र ...