Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'जातिवाद' की एंट्री होती नजर आ रही है। शीतकालीन सत्र से पहले जहां राजपूत विधायकों ने 'कुटुंब' के नाम पर बैठकर कर एकजुटता दिखाई थी। वहीं सत्र के समापन पर ब्राह्मण विधायकों ने 'ब्राह्मण सहभोज' के नाम पर बंद कमरे में बैठक की है। कुशीनगर MLA पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठने लगा है कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातिवाद की एंट्री हो गई है? भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज के नाम पर बैठक की है। मंगलवार शाम को कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के बहुखंडी स्थित आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट लगा। ये भी पढ़ें: UP Politics : फिर BJP के साथ राजभ...
सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्‍लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्‍लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने फिर अपने पिता सोने लाल पटेल की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। पल्लवी पटेल के नेतृत्व में आज अपना दल कमेरावादी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला। साजिशन हत्या का लगाया आरोप उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। बताते चलें कि डॉ. पटेल का 17 अक्टूबर 2009 को एक हादसे में निधन हो गया था। ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस अपना दल कमेरावादी का आरोप है कि एक साजिश के तहत उनकी हत्या की गई थी। घटना की सीबीआई जांच की मांग पार्टी लंबे समय से कर रही है। पल्लवी पटेल ने कहा कि जब सरकार सोनेलाल पटेल के नाम पर जयंती मनाती है। ...
अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत

अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फास्ट फूड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। पिज्जा, बर्गर, मैगी और चाउमीन जैसे जंक फूड धीरे-धीरे हमारी सेहत को बर्बाद कर देते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोग हैं जो इनसे दूरी बनाकर चलते हैं। इससे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।  डाॅक्टरों ने मौत की मुख्य वजह बताई फास्ट फूड का ज्यादा सेवन अमरोहा जिले में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा अहाना की दिल्ली एम्स में बीमारी के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की मुख्य वजह लंबे समय से फास्टफूड का ज्यादा सेवन बताया है। उनका पाचन तंत्र बुरी तरह से खराब हो गया था। आंतें आपस में चिपक गई थीं। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड.. जानकारी के अनुसार, फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) को भारी पड़ा। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्...
हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक

हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 2017 में हुए उन्नाव दुष्कर्म केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने शर्त लगाई है कि कि दिल्ली में पीड़िता के रहने वाले इलाके के पांच किमी के दायरे में आरोपी का प्रवेश नहीं होगा।  करना है। इसके अलावा पूर्व विधायक सेंगर को अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड.. https://samarneetinews.com/weatherdepartment-warns-of-dense-fog-in-25-districts-including-lucknow-cold-increase-from-25th/  ...
यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत

यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच कोहरा जानलेवा बना है। बिजनौर जिले में कोहरे ने फिर कहर ढाया है। नांगलसोती थाना क्षेत्र में घने कोहरे में क्रेटा कार और डंपर की टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में क्षेत्र के प्रसिद्ध हजरत कारी इकबाल भी शामिल हैं। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा जानकारी के अनुसार, रविवार रात मंडावली में एक धार्मिक जलसा था। इसमें शामिल होने के लिए नांगलसोती थाने के गांव सराय आलम के हजरत कारी इकबाल, राहतपुर के सलाऊद्दीन, अशफाक, अहतसाम भी शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट! यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी.. अभिपुरा के पास उनकी कार पीछे से डंपर में जाक टकराई। चारों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़...
UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस

UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: चलती नमो भारत (रैपिड ट्रेन) की सीट पर एक कपल का बेहद अश्लील हरकतों वाला वीडियो वायरल हुआ है। यह कपल अश्लीलता की सारी हदें पार कर रहा है। इसमें नजर आ रही छात्रा स्कूल ड्रेस में है। वहीं युवक सफेद स्वेटर पहने दिख रहा है। बताते हैं कि यह प्रेमी युगल गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। इसके बाद दोनों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। गाजियाबाद-मेरठ चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन से जुड़ा मामला वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं। वहीं आम लोगों में नाराजगी भी है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नमो भारत की सुरक्षा में रहने वाली केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की टीम भी जांच में लगी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने युवक और छात्रा के बारे में प्रारंभिक जानकारी जुटा ली है। Video Viral करने वाले कर्मचारी को किया ...
UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: विजय हजारे ट्राफी के लिए यूपी क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज शनिवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एक दिवसीय वाली विजय हजारे ट्राफी के लिए बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। उप्र की क्रिकेट टीम 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के साथ मुकाबले में शुरुआत करेगी। यूपी टीम में ये खिलाड़ी शामिल.. कप्तान रिंकू सिंह (अलीगढ़), रितुराज शर्मा, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी और विनीत पनवार (मेरठ), आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी, वैभव चौधरी और स्वास्तिक चिकारा (गाजियाबाद), प्रशांतवीर और कुनाल त्यागी (सहारनपुर), विप्रराज निगम और जीशान अंसारी (लखनऊ), आदर्श सिंह (कानपुर), आर्यन जुयाल (मुरादाबाद), ध्रुव चंद्र जुरेल (आगरा), कार्तिक त्यागी (हापुड़), कार्तिक यादव (फतेहपुर)। यह है यूपी टीम का शेड्यूल 24 दिसंबर को उप्र बनाम हैदराबाद। 26...
लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में बीजेपी पार्षद की पार्षदी कोर्ट ने रद्द कर दी है। अब कोर्ट के फैसले के बाद सपा नेता वार्ड के नए पार्षद होंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी पार्षद प्रदीप शुक्ला को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने प्रदीप शुक्ला की पार्षदी रद्द करते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी ललित तिवारी को जिम्मेदारी दी है। लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह पूरा मामला लखनऊ नगर निगम के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से जुड़ा है। 2023 नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने वार्ड 73 से प्रदीप कुमार प्रत्याशी थे। सपा ने ललित तिवारी को इस वार्ड से अपना प्रत्याशी बनाया था। ये भी पढ़ें: UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप शुक्ला ने इस चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद ललित तिवारी ने कोर्ट में याचिका दाख...
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कथावाचक को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल मच गया है। यूपी के डीजीपी ने मामले में एसपी से जवाब तलब किया है। पूरे प्रकरण से बहराइच पुलिस चर्चा में आ गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे जुड़े रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस मामले से चर्चा में आई यूपी की बहराइच पुलिस दरअसल, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। नगीना सांसद ने प्रशासन की मंशा पर उठाए सवाल बहराइच के पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह से जवाब-तलब किया है। विपक्ष लगातार मामले में हमलावर है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रशासन की मंशा और प्रोटोकॉ...
Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में कड़ाके की ठंड में कोहरे-धुंध के कारण आज भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द हो गया। यह टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला था, जो खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है। कोहरे-धुंध के कारण रद्द हुआ मैच बताते चलें कि शहर में सुबह से मौसम काफी खराब था। अंपायरों ने शाम 6 से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का बारीकि से निरीक्षण किया। मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं नजर आया। वापस होंगे मैच के टिकट के पैसे आखिर में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को होगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से आगे है। बताते हैं कि मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से घोषणा की गई है कि मैच के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में...