Tuesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां.. 

Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ओमेक्स हजरतगंज की 5वीं मंजिल पर एक बड़े हाई प्रोफाइल विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों का कहना है कि सेक्स रैकेट के संचालकों में एक डाॅक्टर भी शामिल है। पुलिस ने 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर-527 में छापा मारकर विदेशी सेक्स रैकेट का पूरा खुलासा किया। उजबेकिस्तान की रहने वाली हैं पकड़ी गईं दोनों युवतियां उजबेकिस्तान की दो युवतियों को भी पकड़ा है। दोनों बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही हैं। महिलाओं ने पूछताछ में यह बात मानी है कि वे दोनों उजबेकिस्तान से हैं और उनके पासपोर्ट और वीजा नहीं हैं। दोनों विदेशी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात डॉक्टर विवेक गुप्ता से हुई थी। डाॅक्टर के लखनऊ में दो जगहों पर चल रहे क्लिनिक डाॅक्टर ने दोनों युवतियों की प्लास्टिक सर्जरी की और उनके चेहरे काफी ह...
CM Yogi ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

CM Yogi ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 आज 21 जून शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इसी क्रम में गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग किया। वहीं डीजीपी मुख्यालय पर योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक समेत सभी बड़े अधिकारियों ने योग किया। ...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे योग, राज्यपाल राजभवन में..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे योग, राज्यपाल राजभवन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार 21 जून को उत्तर प्रदेश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाए जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन लॉन में सुबह 6 बजे से आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार, गोरखपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। ये भी पढ़ें: यूपी के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..बांदा-झांसी-चित्रकूट और कानपुर-सीतापुर भी शामिल ये भी पढ़ें: यूपी में IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह वेटिंग लिस्ट में गए, पढ़ें पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/heavy-rain-alert-in-these-12-districts-of-up-banda-jhansi-kanpur-sitapur-also-included/...
इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मानसून के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई हैं। यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून आ गया। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की ओर से दी गई है। जल्द ही पूरब से पश्चिम तक होगी बारिश मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत भी हो गई है। अब जल्द ही ये भी पढ़ें: UP: प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी ने पति-पुलिस को देखा तो छत से लगा दी छलांग, फरार पूर्वी यूपी से शुरू होकर मानसूनी बारिश का असर पश्चिमी तक पहुंचेगा। यानी पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश होगी। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और तपन से राहत मिलेगी। इन जिलों में 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट वार...
दुखद: केदारनाथ हेलीकाॅप्टर क्रैश में बिजनौर-नगीना की रहने वाली नानी-नातिन की भी गई जान

दुखद: केदारनाथ हेलीकाॅप्टर क्रैश में बिजनौर-नगीना की रहने वाली नानी-नातिन की भी गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तराखंड केदारनाथ में आज रविवार सुबह हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई। इनमें बिजनौर के नगीना की रहने वाली श्रीमति विनोद देवी और उनकी नातिन तुष्टि की भी जान चली गई। घटना से पूरा परिवार ही नहीं, आसपास के लोग भी बेहद दुखी हैं। बिजनौर के नगीना का रहने वाला परिवार बताते हैं कि हेलीकाॅप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। इसी बीच गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नगीना के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी श्री मति विनोद देवी (66), नातिन तुष्टी (19), पोता ईशान, नाती गौरांश के साथ केदाननाथ दर्शन के लिए गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घरों में पसरा मातम वहां से श्री सिंह जब परिवार के साथ लौट रहे थे, तभी ज्यादा यात...
NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर 

NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NEET UP 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजस्थान के सीकर में रहकर NEET-UG 2025 की तैयारी कर रहे महेश केसरवानी ने देशभर में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर नाम रोशन किया है। महेश मूलरूप से हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के रहने वाले हैं। उनके माता और पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर सफलता का झंडा गाढ़ा महेश ने हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हुए अब नीट में सफलता का झंडा गाढ़ा है। महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है। महेश को कुल 720 में 686 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने नीट 2025 में 36वीं रैंक हासिल कर यूपी टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया है। ये भी पढ़ें: CBSE 10th Topper: ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा बने इंडिया टाॅपर, खुशी से झूमा परिवार ये भी पढ़ें: फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन...
यूपी में बड़ा हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत 

यूपी में बड़ा हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रविवार सुबह उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। एक एंबुलेंस और पिकअप की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। सभी मृतक एंम्बुलेंस में सवार ते। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एंबुलेंस से शव लेकर घर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले सभी लोग एंबुलेंस से दिल्ली के एक निजी अस्पताल से लखनऊ होकर परिजन के शव को घर लेकर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। ये भी पढ़ें: UP: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस  ये भ...
Bollywood: शबाना आजमी संग Kissing सीन पर धर्मेंद्र बोले-मेरे एक Kiss ने सबको हिला डाला

Bollywood: शबाना आजमी संग Kissing सीन पर धर्मेंद्र बोले-मेरे एक Kiss ने सबको हिला डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो धर्मेंद्र की जिंदादिली किसी से छिपी नहीं है। इस महान अभिनेता की फिल्मों का लोगों को आज भी बेसब्री से इंतजार रहता है। धर्मेंद्र ने हाल ही में शबाना आजमी को फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी में लिपलाॅक किस सीन किया था। यह किस सीन काफी सुर्खियों में रहा था। इसे लेकर खूब चर्चाएं हुईं। 2023 में रिलीज हुई थी फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने लीड रोल किया था। वहीं धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी इस फिल्म में थे। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की लिपलाक किसिंग सीन खूब वायरल हुआ था। अब धर्मेंद्र ने इस किस सीन पर बात की है। हाल में दिए इंटरव्यू में महान अभिनेता धर्मेंद्र ने बताई यह बात धर्मेंद्र एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने रणवीर से कहा था कि मेर...
मक्खी निगलने के बाद करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत 

मक्खी निगलने के बाद करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत की खबर से सभी हैरान हैं। बताते हैं कि पोलो खेलते समय मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई। मक्खी निगलने से उनकी हालत बिगड़ी और बाद में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। यह घटनाक्रम 12 जून को इंग्लैंड में हुआ। लंदन में परिवार संग रहते थे संजय, करिश्मा से हो चुका तलाक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर के बिजनस कंसल्टेंट सुहेल सेठ का कहना है कि संजय ने गेम खेलते समय मधुमक्खी निगल ली थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फिर हार्ट अटैक से उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय कपूर बड़े बिजनस मैन थे। करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2017 में माडल प्रिया सचदेव से शादी की थी। दोनों के एक बेटा भी है। ये भी पढ़ें: चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे ...
चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बड़ी पुरानी कहावत है हम सभी ने कई बार सुनी-पढ़ी है..जाको राखे साईयां..मार सके न कोय..कुछ ऐसा ही चमत्कार आज अहमदाबाद विमान हादसे के समय सामने आया। एक व्यक्ति इस दर्दनाक भयावह हादसे में सुरक्षित जीवित बच गया। हालांकि, वह बुरी तरह घायल और झुलस गया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन की खबर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताते चले हैं कि एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक आॅफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार एक यात्री रमेश विश्वास कुमार बुरी तरह घायल हैं, लेकिन सुरक्षित बच गए हैं। उनका कहना है कि वह खुद यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह जीवित हैं। कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उधर, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे में निधन की पुष्टि की है। ये भी पढ़ें: अहमदाबा...