Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Breaking: बांदा में पति ने सोते समय कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की निर्मम हत्या

Breaking: बांदा में पति ने सोते समय कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर देर रात अपनी पत्नी की सोते समय हत्या कर दी। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बताया जाता है कि गांव के राम आशीष वर्मा ने अपनी पत्नी मंजू देवी (38) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। बताते हैं कि महिला मंजू घर के कमरे में सो रही थीं। सोते समय पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे। सीओ राजवीर सिंह गौर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पु...
बांदा: पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के आक्समिक निधन से शोक की लहर

बांदा: पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के आक्समिक निधन से शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के पिपरहरी गांव के तीन बार के पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह (46) का आकस्मिक निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनका गुजरात में इलाज चल रहा था। 25 अगस्त को उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि हरिकरन बुंदेलखंड केसरी रहे भीखम सिंह गौर के बेटे थे। मंत्री रामकेश निषाद भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अपने गांव के तीन बार प्रधान रहे। मंगलवार को उनका शव गुजरात से बांदा पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। दोपहर में उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल, राजेश सिंह लुकतरा, अधिवक्ता ब्रजमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार, राम प्रकाश शिवहरे, ललक सिंह गौर आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपती क...
Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता

Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ICSI CS Result 2025: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने जून परीक्षा के लिए सीएस (Company Secretary) प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में बुंदेलखंड की बेटी शालिनी द्विवेदी ने भी नाम रोशन किया है। कालूकुआं ब्रह्मनगर की हैं शालिनी शहर के कालूकुआं के ब्रह्मनगर के रहने वाले संतोष द्विवेदी की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि शालिनी ने बिना किसी कोचिंग अपनी मेहनत के दम पर फर्स्ट अटेम्प्ट में यह सफलता हांसिल की है। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशियां छाई हैं। वहीं लोग बधाई दे रहे हैं। शालिनी के पिता संतोष कुमार द्विवेदी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां श्रीमति बृजलता गृहिणी हैं। भाई शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 2020 से इस क्षेत्र में लगातार एक्टिव सें...
बांदा में 7000 आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी और टीकाकरण

बांदा में 7000 आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी और टीकाकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बांदा प्रशासन ने भी आवारा कुत्तों के मुद्दे के टीकाकरण और नसबंदी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहरी क्षेत्रों में आंतक का पर्याय बने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण होगा। बताते हैं कि शहरी क्षेत्र में लगभग 10 हजार आवारा कुत्ते हैं। स्थानीय निकाय की मदद से पशु चिकित्सा विभाग नसबंदी व टीकाकरण का काम कराएगा। लगभग 10 हजार आवारा कुत्ते बताते चलें कि हाल सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिए थे कि आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज टीकाकरण कराया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके वैस का कहना है कि जिले में 21वीं पशु गणना के अनुसार आवारा कुत्तों की संख्या लगभग 10 हजार है। 70 फीसदी करीब 7 हजार आवारा कुत्तों की नगर निकायों के सहयोग से नसबंदी व एंटी-रैबीज का टीका होगा। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपत...
बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपती की मलबे में दबकर मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपती की मलबे में दबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटे से लगातार रुक-रुकर हुई बारिश में एक कच्चे घर की दीवार ढह गई। इससे मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के कौहारा गांव के रघुवीर का कहना है कि उनके बाबा रामशरन (75) और दाई जगदेइया (72) सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे छप्पर के नीचे चारपाई में बैठे थे। बबेरू सीओ सौरभ सिंह ने घटना की पुष्टि की। काफी प्रयास के बाद मलबे से निकाले जा सके शव तभी अचानक बारिश में सीलन की वजह से कच्ची दीवार ढह गई। दोनों बुजुर्ग दीवार के मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर गांव और परिवार के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने लगभग डेड़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि कच्ची दीवार ढहने से हादसा हुआ है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में...
Banda: महिला को सांप ने काटा-गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

Banda: महिला को सांप ने काटा-गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में काम कर रही महिला को अचानक से सांप ने काट लिया। महिला चीखती हुई घर से बाहर निकलकर भागी। परिवार के लोगों ने महिला को संभालते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। महिला का इलाज चल रहा है। समय पर इलाज से बची जान जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव की 26 वर्षीय इद्ररानी सोमवार सुबह घर में काम कर रही थीं। बताते हैं कि तभी हाथ की ऊंगली में सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सांप को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। समय पर इलाज से महिला की जान बच गई। डाॅक्टरों का कहना है कि हालत खतरे से बाहर है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में हादसा, बांदा के रिटायर्ड IFS अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, बेटा-पौत्र घायल  https://samarneetinews.com/banda-3-youths-caught-in-black-thar-on-highway...
चित्रकूट में हादसा, बांदा के रिटायर्ड IFS अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, बेटा-पौत्र घायल

चित्रकूट में हादसा, बांदा के रिटायर्ड IFS अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, बेटा-पौत्र घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर एक चलती स्कार्पियो के ऊपर भारी-भरकम महुए का पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में बांदा जा रहे रिटायर आईएफएस अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटा और पौत्र तथा ड्राइवर घायल हो गए। झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर चलती स्कार्पियों पर गिरा पेड़ जानकारी के अनुसार, यह हादसा चित्रकूट में कर्वी से सटे कालूपुर पाही के पास हुआ। स्कार्पियों में बांदा में पुलिस लाइन के पीछे झील का पुरवा निवासी रिटायर आईएफएस अधिकारी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (80) उनकी पत्नी मधु द्विवेदी (72) और उनका बेटा अभिनव (43), पौत्र अंश (30) तथा चालक बबलू (40) सवार थे। मानिकपुर स्टेशन से बांदा लौट रहे थे सभी परिजन जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी श्री द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ बेटी के पास मुंबई गए थे। वहां बीमारी का इलाज...
बांदा BJP विधायक ने खोली PM आवास योजना में भ्रष्टाचार की पोल-प्रशासन में हड़कंप-कार्रवाई

बांदा BJP विधायक ने खोली PM आवास योजना में भ्रष्टाचार की पोल-प्रशासन में हड़कंप-कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बीजेपी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की आज अपने एक्स एकाउंट पर वीडियो शेयर कर पोल खोली। इस वीडियो में एक रोजगार सेवक ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अवैध वसूली करता देखा-सुना जा रहा है। यह है पूरा मामला विधायक ने अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि "जिला प्रशासन के निरंकुश कार्यप्रणाली का जीता-जागता उदाहरण है, जिला प्रशासन आंख पर पट्टी बांधकर सो रहा है जनता त्रस्त-प्रशासन मस्त!!" इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। हालांकि, अपनी सरकार के अधिकारियों के खिलाफ बीजेपी विधायक का मुखर होना लोगों में चर्चा का विषय बना है। आरोपी पर FIR.. कुछ घंटे बाद ही बांदा डीएम के अधिकारिक एक्स एकाउंट पर एक इस संबंध में एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें कहा गया कि शिकायत क...
बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद

बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: हाइवे पर देहात कोतवाली पुलिस ने एक काली थार गाड़ी से 3 युवकों संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से तीन अवैध पिस्टलें, कारतूस, मैग्जीन आदि बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि तीनों ही कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेजा जा रहा है। मवई बाईपास पर ढाबे के पास खड़ी थी काली थार जानकारी के अनुसार, एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में हाइवे पर वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी क्रम में देहात कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे बीती रात क्षेत्र में फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बताते हैं कि मवई बाईपास चौराहा पर देव ढाबा के पास एक काले रंग की थार गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार इंस्पेक्टर ने गाड़ी की चेकिंग शुरू कराई। तीनों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज रही पुलिस थार में तीन युवक बैठे मिले। तीनों से पूछताछ शु...