Sunday, March 8सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी मोड पर काम कर रही भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जिलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। पूरी जिम्मेदारी से सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। जारी हुई जिले के प्रभारियों की सूची में अवध क्षेत्र के अलावा कानपुर, बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। कानपुर क्षेत्र में बांदा का प्रभारी हनुमान मिश्रा को बनाया गया है जबकि महोबा का प्रभारी देवेश कोरी को बनाया गया है। इसी तरह ललितपुर का प्रभारी रामकिशोर साहू, चित्रकूट का रामरतन कुशवाह, जालौन का मानवेंद्र सिंह (झांसी), हमीरपुर जिले का अरूण पाठक, कन्नौज का मुखलाल पाल, औरेया की रंजना उपाध्याय, इटावा का सुरेश अवस्थी को जिला प्रभारी...
बांदा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के उद्यमिता विकास में मदद करेगी ‘सीमा’

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के उद्यमिता विकास में मदद करेगी ‘सीमा’

Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदा : स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीमा) एवं बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए है। इस समझौते के तहत सीमा कृषि विवि के छात्रों को उद्यमिता विकास में  मदद करेगी। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता ने दी। बताया है कि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर बुंदेलखंड में कृषि आधारित परियोजनाएं स्थापित कर किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करेगी। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद विवि के कुलपति डॉ. एस.एल. गोस्वामी के साथ सीमा के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव तथा सदस्य दिनेशचंद्र उपाध्याय एवं संजीव गुप्ता ने विचार-विमर्श भी किया।  ...
झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस

झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः कानपुर के नंबर वाली एक मारूति-800 कार नंबर यूपी-78 R-6045, पुलिस को जिले के नवाबाद थाने के आगे लावरिस हालत में खड़ी मिली है। इसमें दो बोरियां रखी हुई मिली हैं जिसमें किसी जानवर का मांस बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस पता लगा रही है कि कार किसकी है और वहां कैसे पहुंची। इतना ही नहीं मांस का कार में मिलना भी कई तरह के सवाल उठा रहा है। वैसे पुलिस का कहना है कि मांस किसी जानवर का है।...
प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल हुआ है। तबादलों के क्रम में शासन ने 21 पुलिस उपाधीक्षकों यानी डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। इनमें पूर्वांचल, लखऩऊ, कानपुर और बुंदेलखंड समेत लगभग सभी जिलों के डिप्टी एसपी को इधर से उधर किया गया है।      
बांदा में भाजपाइयों ने नए क्षेत्रीय महामंत्री का जोरदार ढंग से किया स्वागत

बांदा में भाजपाइयों ने नए क्षेत्रीय महामंत्री का जोरदार ढंग से किया स्वागत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इतिहास सबक के लिए होता है और भाजपा राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति करती है। ये बातें बांदा में रविवार देर शाम बांदा मेडिकल कालेज परिसर में कर्वी-चित्रकूट व बांदा जिले का संयुक्त रूप से स्वागत समारोह के दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने अपने स्वागत में कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है। सरकारें बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हम सभी को तैयारियों में जुट जाना चाहिए। मौजूद सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, विधायक प्रकाश दिवेदी आदि जनप्रतिनिधियों ने उनको अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री अनू श्रीवास्तव, मुखलाल पाल, राम किशोर साहू, रामहित कश्यप, कर्वी जिला प्रभारी पुरुषोत्तम पांडे आदि लोगों ने भी नवनियुक्त महामंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर अबतक इ...
बांदा में तालाब पर नहाने गए मासूम बच्चे की डूबने से मौत

बांदा में तालाब पर नहाने गए मासूम बच्चे की डूबने से मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तालाब में नहाने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। तिन्दवारी कस्बा निवासी कल्लू राजपूत का 11 वर्षीय पुत्र करण सोमवार दोपहर कस्बे के कजलिया तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने करण को पानी से निकाला और उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना से बच्चे की मां रन्नों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।...
फतेहपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, जमीन ब्रिकी के पैसे के बटवारे में विवाद बना कारण

फतेहपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, जमीन ब्रिकी के पैसे के बटवारे में विवाद बना कारण

Breaking News, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः  फतेहपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। घटना का कारण जमीन ब्रिकी के पैसे के बटवारे में विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटना मलवा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव की बताई जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।        ...
बुंदेलखंडः महोबा में जली रोटी देखकर पत्नी को दिया तीन तलाक

बुंदेलखंडः महोबा में जली रोटी देखकर पत्नी को दिया तीन तलाक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में तीन तलाक का एक चौंकाने वाल मामला प्रकाश में आया है। महोबा थाना खरेला क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को गलती से खाने में जली हुई रोटी दे दी। बदले में उसके पति ने तीन बार बोलकर तलाक दे डाला। अब महिला का पिता न्याय के लिए बेटी के साथ दर-दर की ठोकरे खा रहा है। वहीं पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद बताकर पल्ला झाड़ रही है। पीड़िता के पिता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज हत्या को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने वाला उसका दामाद बेरहमी से उसकी बेटी की पिटाई भी करता रहा है। मामला बुंदेलखंड में सुर्खियां में है। दहेज के लिए पहले से कर रहा था पति परेशान, सिगरट से जलाता था शरीर   बताते हैं कि महोबा के ग्राम करहरा कला निवासी शेख शरीफ ने अपनी बेटी राजिया (25) की शादी 18 सितंबर 2017  को महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पहरेथा निवासी निहाल खान के साथ की थी। पीड़...
बांदा में शौचालय का दरवाजा बंदकर युवती से छेड़खानी, उलाहने पर बंदूक तानी

बांदा में शौचालय का दरवाजा बंदकर युवती से छेड़खानी, उलाहने पर बंदूक तानी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी मासूमों से रेप तो कभी महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं। दो दिन पहले जिला मुख्यालय पर एक बच्ची से ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया था। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के एक गांव में रविवार की सुबह घर के बाहर बने शौचालय में शौच गई थी। वहां पहुंचकर युवती को गांव के ही हेमू उर्फ वीर बहादुर ने शौचालय का दरवाजा बंद कर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर लोगों के आने पर आरोपी युवक भाग निकला। पीड़िता के पिता ने बताया है कि उलाहना देने घर जाने पर युवक बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया है कि छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिर...
सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखीमपुरः बुंदेलखंड में सूखे से किसानों की बर्बादी की दास्तान किसी से छिपी नहीं है। किसान हर साल मेहनत करता है और अपनी सबकुछ दांव पर लगा देता है। इस उम्मीद में कि एक दिन उसकी लहलहाती फसल उसकी गरीबी, तंगहाली और लाचारी को दूर करेगी। लेकिन सूखा जैसी प्राकृतिक आपदा उसकी उम्मीदों को तार-तार कर देती हैं। बीते कई सालों से किसान इसी सबमें फंसकर रह गया है। सरकार के सिंचाई मंत्री का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। अगर बारिश ने साथ नहीं दिया तो योगी सरकार सूखे बुंदेलखंड में कृतिम वर्षा कराएगी। इसके लिए सरकार तैयारियां करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी किसानों की समस्या् को लेकर गंभीर हैं और लगातार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में कृतिम वर्षा को लेकर सरकार कदम उठा सकती है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि ...