Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शौचालय का दरवाजा बंदकर युवती से छेड़खानी, उलाहने पर बंदूक तानी

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी मासूमों से रेप तो कभी महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं। दो दिन पहले जिला मुख्यालय पर एक बच्ची से ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया था। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के एक गांव में रविवार की सुबह घर के बाहर बने शौचालय में शौच गई थी। वहां पहुंचकर युवती को गांव के ही हेमू उर्फ वीर बहादुर ने शौचालय का दरवाजा बंद कर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर लोगों के आने पर आरोपी युवक भाग निकला। पीड़िता के पिता ने बताया है कि उलाहना देने घर जाने पर युवक बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया है कि छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।