Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटों में बांदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव शिवपूजन (35) गुरुवार शाम रेलवे लाइन से पैदल डिंगवाही की ओर जा रहे थे। कोतवाली के रेउना से जुड़ा मामला पीछे से आई ट्रेन के चालक ने काफी हार्न बजाया, लेकिन वह सुन नहीं पाए। समय रहते न हटने से तेज धक्के से वह छिटक कर दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। https://samarneetinews.com/banda-12th-girlstudent-hangs-herself-serious-allegations-on-schoolteacher/ बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई दानी प्रसाद का कहना है कि वह चार भाइयों में छोटे थे। बिसंडा के शिव गांव की दूसरी घटना उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के राजेंद्र प्रसाद (22) ...
UP : मंत्री संजय निषाद और मंत्री रामकेश निषाद ने की योजनाओं की समीक्षा

UP : मंत्री संजय निषाद और मंत्री रामकेश निषाद ने की योजनाओं की समीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : आज बांदा में मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद और जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मत्स्य विभाग समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य पालकों का पंजीकरण व बीमा कराने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक उन्होंने सहकारी समितियों को और अधिक सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, मंत्री रामकेश निषाद ने सभी अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के प्रति गंभीरता से काम करें। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल कहा कि सरकार योजनाओं के प्रति सरकार बेहद गंभीर है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिक...
बादा : ‘सरकार सबके साथ’…मंत्री रामकेश निषाद ने सेवा पखवाड़ा में कहीं ये बातें..

बादा : ‘सरकार सबके साथ’…मंत्री रामकेश निषाद ने सेवा पखवाड़ा में कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा सरकार सबके साथ है। हर वर्ग, हर तबके का विकास किया जा रहा है। सरकार की योजनाएं सभी के लिए हैं। अब आयुष्मान योजना का लाभ लेकर लोग अपने स्वास्थ्य का ज्यादा आसानी से ख्याल रख सकते हैं। ये बातें बांदा में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। बड़ोखर में स्वास्थ शिविर का उद्घाटन वह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के बाद बात कर रहे थे। मंत्री ने खुद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर व्यवस्था भी देखी। सफाई मित्रों से बातचीत कर उन्हें आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। दरअसल, "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ोखर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। मंत्री रामकेश निषाद ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी तीन सालियां घायल हो गईं। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के विश्राम सिंह (32) गुरुवार देर शाम अपनी साली सोनू (24), रुचि (21) और भांजी मुस्कान (17) को बाइक से लेकर बांदा आ रहे थे। करबई गांव के सामने हुई घटना बताते हैं कि रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र में करबई गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चारों लोग बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से विश्राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठीं सोनू, रुचि और मुस्कान गंभीर घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। https://samarneetinews.com/in-banda-d...
UP : छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल टीचर-प्रबंधन पर पिता के ये गंभीर आरोप..

UP : छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल टीचर-प्रबंधन पर पिता के ये गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने एक स्कूल टीचर-प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के जरैली कोठी का मामला जानकारी के अनुसार, शहर के जैरैली कोठी मोहल्ले के रहने वाले कुंवर सिंह की बेटी सुमत (17) 12वीं की छात्रा थीं। वह शहर के एक इंटर कालेज में पढ़ती थीं। बताते हैं कि बीती रात छात्रा ने फांसी लगा ली। बड़ी बहन ने बहन को लटकते देखा तो चीख पड़ी। परिवार के लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..   तबतक सुमत की सांसें...
UP : शादी के 2 महीने बाद ही पूजा की मौत, ससुराल पक्ष पर पिता के गंभीर आरोप

UP : शादी के 2 महीने बाद ही पूजा की मौत, ससुराल पक्ष पर पिता के गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 22 साल की पूजा की शादी के मात्र दो महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल, शादी के मात्र दो महीने बाद ही उसकी मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर, पुलिस ने घटना की जांच की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। फतेहगंज क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के जबरापुर गांव के मजरा कलवरिया पुरवा के रहने वाले जमुना की पत्नी पूजा (22) का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के चचेरे जेठ रामकरण ने बताया कि पूजा की शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी। https://samarneetinews.com/in-banda-daughter-in-law-murder-her-mother-in-law-by-hitting-on-head/ जेठ का कहना है कि फोन प...
UP : सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..

UP : सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सास-बहू के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। मगर बांदा में एक अलग मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में बहू ने सास के सिर पर पत्थर की चकिया मारकर उसकी जान ले ली। पति घर लौटा तो पत्नी ने उससे कहा कि मां ने खुद ही सिर पटक करके जान दी है। ज्यादा देर नहीं टिका बहू का झूठ हालांकि, बहू का झूठ ज्यादा देर नहीं टिका। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की तो बहू ने भी सच बोल दिया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव के रहने वाले ओमकार यादव की पत्नी गोमती (45) का लहूलुहान शव घर में पड़ा मिला। https://samarneetinews.com/weather-there-will-be-rain-in-35-districts-of-up-including-lucknow-banda-kanpur/ उनके सिर और गले पर गहरे चोटों के निशान थे। बताया जा...
Weather : लखनऊ-बांदा-कानपुर समेत यूपी के इन 35 जिलों में होगी बारिश..

Weather : लखनऊ-बांदा-कानपुर समेत यूपी के इन 35 जिलों में होगी बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज से मौसम बदल रहा है। बादलों की आवाजाही तेज होगी। लखनऊ, कानपुर, बांदा व मथुरा के आसपास लगभग 35 जिलों में बरसात की संभावना है। मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने करीब 28 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि कई हिस्सों में मानसून की वापसी हो रही है। अगले कुछ दिन रुक-रुककर बारिश का अनुमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर यानी कम दबाव क्षेत्र बन रहा है। इस कारण मौसम बदल रहा है। बुधवार से मौसम बदलेगा। वहीं गुरुवार से अगले दो दिन तक रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश की संभावना, गर्मी से राहत उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली समेत कुल 35 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा गौरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनग...
Banda : महिला डिग्री कालेज में सम्मान समारोह, इन प्रतिभाओं का बढ़ा मान..

Banda : महिला डिग्री कालेज में सम्मान समारोह, इन प्रतिभाओं का बढ़ा मान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मालती बासू व विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योत्सना पुरवार ने किया। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम में अत्तर्रा कालेज, शिवदर्शन कालेज, कृषि महाविद्यालय जिला परिषद ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि मालती बासू व ज्योत्सना पुरवार ने किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मालती बासू व विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योत्सना पुरवार ने दीप प्रज्ज्वल कर किया।  श्रीमती श्रद्धा निगम और प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता, सबीहा रहमानी भी मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत डा. जयंती सिंह और डा. नीतू सिंह तथा स्वयंसेवी छात्राओं ने किया। शशांक, अरविंद और कुलदीप समेत कई सम्मानित बुंदेलखंड क...
Banda BJP : मंत्री ने घर-घर जाकर बनाए सदस्य, महामंत्री ने भरा जोश

Banda BJP : मंत्री ने घर-घर जाकर बनाए सदस्य, महामंत्री ने भरा जोश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की तिंदवारी विधानसभा में सदस्यता अभियान रफ्तार से आगे बढ़ा। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद खुद लोगों से मिले। मंत्री ने खुद कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर अपने अंदाज में बड़ा संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। मंत्री रामकेश निषाद के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत तिंदवारी में घर-घर जाकर लोगों से भेंट करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उधर, महामंत्री ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की बैठक करके समीक्षा की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी ये भी पढ़ें : बांदा में नवरात्र की तैयारियों को लेकर दुर्गा...