Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा: स्कूली बच्चों से रूबरू हुए नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति

बांदा: स्कूली बच्चों से रूबरू हुए नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के लाल नासा वैज्ञानिक डाॅ. अशोक प्रजापति स्कूली बच्चों से रूबरू हुए। नासा साइंटिस्ट डाॅ. प्रजापति शनिवार को भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में एक कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उन्होंने स्कूली बच्चों से साइंस की रौचक बातें शेयर कीं। कहा-साइंस भूगोल की सीमाओं को नहीं मानता साइंटिस्ट डाॅ. प्रजापति ने कहा कि विज्ञान भूगोल की सीमाओं को नहीं मानता। बांदा का एक जिज्ञासु मस्तिष्क भी उतनी ही आसानी से सितारों तक पहुंच सकता है, जितना कि अमेरिका का। ये भी पढ़ें: बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला डॉ. प्रजापति ने विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की अलख जगाई। विद्यालय के अंकित कुशवाहा ने कहा, बांदा की गलियों से नासा की प्रयोगशालाओं तक की यात्रा प्रेरणा का श्रोत है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एएसपी शिवराज, राम लखन क...
ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन

ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक मां ने अपनी मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। फिर मां खुद भी नदी में छलांग लगाने चली। लेकिन तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। यमुना नदी में मासूम बेटी की तलाश में पुलिस जुटी है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक कलह के रूप में सामने आया है। घटना की जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया घातक कदम जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के उसरा गांव के ब्रजराज यादव की बेटी रुबीना (35) घर से बच्ची को लेकर घर से निकली थी। शाम 4 बजे वह बच्ची के साथ घर से गई। बाद में अशोधर यमुना पुल पर पहुंचकर उसने एक राहगीर से फोन लेकर अपने घर काॅल की। ये भी पढ़ें: बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी परिजनों से सुसाइड करने की बात कहकर फोन काट दिया। बताते हैं कि...
बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी

बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन में एक युवक को गोली लग गई। गोली युवक की जांघ में लगी है। बांदा मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में विवाद का मामला सामने आया है। कमासिन के केमवई गांव की घटना जानकारी के अनुसार, कमासिन के केमवई गांव के दशरथ (35) को आज घर में गोली लग गई। घटना के समय वह अकेले थे। बताते हैं कि उनके पिता शिवचंद्र भी खेत पर गए थे। गोली युवक की जांघ में लगी है। ये भी पढ़ें: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का कहना है कि बुधवार को वह निमंत्रण में अपनी ससुराल ल...
बांदा में हादसा, छात्रा ऑटो रिक्शा से गिरकर घायल-भर्ती

बांदा में हादसा, छात्रा ऑटो रिक्शा से गिरकर घायल-भर्ती

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसे में ऑटो रिक्शा से गिरकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा को सिर में गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि हादसे के समय छात्रा परीक्षा देकर वापस लौट रही थी। रिक्शा उछलने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव के शिवचरन सिंह की बेटी गरिमा सिंह (15) हाईस्कूल की छात्रा हैं। इस समय उनकी परीक्षाएं चल रहीं है। परीक्षा सेंटर जीआईसी बेलगांव गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल बुधवार को वह परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रही थीं। बताते हैं कि सहेवा गांव के पास ब्रेकर पर ऑटो अचानक उछला तो गरिमा नीचे गिर पड़ीं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: बा...
बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल

बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बीते दिनों कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या की थी। कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम ने दी। पुलिस ने दे दिया सख्त संदेश दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा दिया। बांदा पुलिस ने कार्रवाई से सख्त संदेश दिया है। ताकि दोबारा कोई ऐसी क्रूरता करने का दुस्साहस न करे। दरअसल, बीती 23 फरवरी 2026 का एक vidoe सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें साफ दिख रहा था कि दो युवक एक कुत्ते को घेरकर लाठियां बरसा रहे हैं। यह था क्रूरता का पूरा मामला कुत्ता अपनी जान बचाने को तड़पता रहा। लेकिन दोनों पत्थर दिल युवकों...
बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, शंकराचार्य पर FIR का विरोध

बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, शंकराचार्य पर FIR का विरोध

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दरअसल, कांग्रेसियों का प्रदर्शन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन शोषण केस के विरोध में हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार के इशारे पर शंकराचार्य के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न मुकदमा हुआ है। पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि शंकराचार्य को सरकार अपमानित कर रही है। यह किसी भी तरह से उचित नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर प्रद्युम्न दुबे ...
बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा

बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ी वारदात हो गई। गिरवां क्षेत्र में स्थित कोलावल खदान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खदान पर हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। गिरवां की कोलावल खदान पर वारदात जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बदनाम कोलावल खदान है। इस खदान पर बीती रात पोकलैंड चालक शनि को गोली मार दी गई। घटना के समय वह पोकलैंड मशीन चलाकर बालू लोड कर रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..  बदमाशों ने मशीन पर चढ़कर उन्हें गोली मारी। गोली उनकी आंख में धंसते हुए निकल गई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात से वहां हड़कंप मच गया। खदान मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुल...
बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक

बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शासन से बांदा जिला 'जेडएफडी' के लिए चयनित हुआ है। जेडएफडी यानी 'जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक्ट' (Zero Fatality District) वाला ऐसा जिला जहां हादसों में मृत्युदर शून्य होगी। यह खबर इसलिए खास है क्योंकि बांदा में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक है। आए दिन हादसों में जिंदगियां खत्म हो रही हैं। अब इस दिशा में रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। SP ने अधीनस्थों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश उधर, पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बांदा के 'जेडएफडी' के रूप में चयनित होने पर अधिकारियों-थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में दिशा-निर्देश दिए। एसपी श्री बंसल ने होली और ईद को लेकर भी सतर्कता के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि बांदा में शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो। अब शासन ने बांदा को जेडएफडी बनाने के लिए चयनित किया है। ...
बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..

बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ओर ट्रेन सुसाइड की घटना सामने आई है। अब छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। घटना से परिवार के लोग बेहाल है। बताते चलें कि बांदा शहर के शंकरनगर मोहल्ले के युवक ने एक दिन पहले ट्रेन से कटकर जान दी थी। इसे लोग भूले नहीं थे कि आज फिर ऐसी ही घटना हो गई। ट्रेन के आगे कूदी 11वीं की छात्रा जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने बीती शाम ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि लड़की घर से बिना बताए निकली थी। वह किसी बात को लेकर बेहद आहत थी। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में ट्रेन के आगे कूदा युवक, परिवार में कोहराम महुराई रेलवे लाइन पर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उधर, जब रात तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। मोबाइल में सूचना वायरल होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां मृतका की प...
बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है। यादव महासभा ने 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म पर आपत्ति जताई है। यादवजी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग बताते चलें कि यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। मामले में यादव महासभा का आरोप है कि फिल्म में समस्त यादव समाज का अपमान करने का प्रयास हुआ है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR इससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाया जाए। साथ ही फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री प्रगति तिवारी व अभिनेता विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। सड़कों पर प्रदर्शन की दी चेतावनी पदाधिकारिय...