Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

धर्म-कर्म में लीन दिखे मंत्री स्वतंत्र देव..धर्मनगरी में हवन-पूजन और योजनाओं का लोकार्पण भी

धर्म-कर्म में लीन दिखे मंत्री स्वतंत्र देव..धर्मनगरी में हवन-पूजन और योजनाओं का लोकार्पण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: योगी सरकार के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज धर्म नगर चित्रकूट पहुंचे। जहां वह पूरी तरह से धर्म-कर्म के कार्यों में लीन नजर आए। उन्होंने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन के साथ ही तपोभूमि धारकुंडी पहुंचकर पूजन भी किया। इसके बाद कर्वी विकास भवन पहुंचे। वहां लघु सिंचाई की कई योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं विपक्ष को आड़े हाथ भी लिया। कामतानाथ जी के दर्शन और धारकुंडी में हवन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सतना (मध्य प्रदेश) में स्वामी सच्चिदानंद महाराज (धारकुंडी महाराज) की तपोभूमि धारकुण्डी पहुंचकर उनके दर्शन किए। अखंड धूनी पर हवन भी किया। इसके बाद विकास भवन परिसर (कर्वी) में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। बरुआ बांध समेत कई योजनाओं का लोकार्पण इनमें लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तालाब और बरुआ बांध रेस्टोरेशन की परियोजना के अलावा बारागढ़ ...
बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश

बांदा DM जे.रीभा ने ओवरलोडिंग रोकने और कर वसूली में तेजी के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही आबकारी, स्टाम्प देयकों, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत आदि विभागों की कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा भी की। डीएम श्रीमति रीभा ने जीएसटी एवं विद्युत देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान द्वारा जलकर की वसूली संबंधित सुस्ती पर तेजी के निर्देश दिए। परिवहन विभाग और जलसंस्थान को दिए सख्त निर्देश इतना ही नहीं आरटीओ विभाग को ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा ये भी पढ़ें: बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला.. नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में राजस्व की वृद्धि करने के लिए कर वसूली बढ़ाने के सभी अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए। बताते हैं...
बांदा स्वराज कालोनी में रिटायर दरोगा को बेटे ने पीटा-हाथ टूटा, रिपोर्ट दर्ज

बांदा स्वराज कालोनी में रिटायर दरोगा को बेटे ने पीटा-हाथ टूटा, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक सेवानिवृत दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि बेटे ने उसे बुरी तरह से पीटा। हाथ तोड़ दिया है। साथ ही बक्शे में रखे रुपए भी निकाल ले गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना शहर के स्वराज कालोनी की है। वहां रहने वाले सुरेशचंद्र पांडे (65) ने कोतवाली में तहरीर दी है। पिता से मांग रहा था 50 हजार रुपए उनका आरोप है कि बेटा मनीष चंद्र उनसे 50 हजार रुपए मांग रहा था। न देने पर मारपीट की। इससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। इसके बाद बेटा बक्शे में रखे रुपए लेकर भाग गया। किसी तरह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में प्राइवेट टेलीकाॅम कर्मचारी को चाकू मारा, हमलावर बाइक लेकर भागा-गिरफ्तार   ये भी पढ़ें: फेम...
बांदा की चर्चित मरौली खदान में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

बांदा की चर्चित मरौली खदान में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चर्चित मरौली खदान फिर चर्चा में है। खदान पर एक चालक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के रसूलपुर उमरा गांव के अजमेर अली (30) ट्रक चलाते थे। वह ट्रक लेकर मरौली खदान पर बालू लेने आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मंगलवार रात खदान में खलासी ट्रक को बैक कर रहा था, जबकि चालक अजमेर उसे साइड बता रहे थे। तभी ट्रक अजमेर के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से खदान पर हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चला रहे खलासी शिवम को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों...
दर्दनाक घटना, ट्रैन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़े

दर्दनाक घटना, ट्रैन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटना हो गई। रेलवे पटरी से मवेशियों को हांकने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब रेलवे ट्रैक मैन ने शव को वहां पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जेब से मिले मोबाइल नंवबर पर सूचना की गई। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिंगवाही गांव के पास हुई घटना जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के दिगंबर सिंह के बेटे योगेश प्रताप (23) रात में खेत की रखवाली कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान खेत में अन्ना मवेशी घुस गए। मवेशियों को हांकने के दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। शव रातभर वहीं पड़ा रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल ...
बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों ने कही यह बात..

बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रहे एक छात्र ने सुसाइड कर ली। परिवार के लोगों को उस समय जानकारी हुई, जब उसकी हालत बिगड़ी। परिजनों गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंटर के दो पेपर भी दिए जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा के पल्हरी गांव के रामप्रताप के बेटे 17 वर्षीय रविकरन खेत पर सिंचाई को निकले थे। उनके माता और पिता भी खेतों पर ही काम कर रहे थे। बताते हैं कि खेत पर ही रविकरन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। बहन ने बताई ये बातें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की बहन नीलम का कहना है कि रविकरन मुरवल में इंटर कालेज में पढ़ रहे थे। इन दिनों उनके पेपर चल रहे थे। हिंदी और इति...
बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला..

बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल अनशन पर बैठ गई हैं। महिला नेत्री ने धरना देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अवैध खनन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली शिकायतों को शासन तक न भेजने के भी आरोप लगाए हैं। जेडीयू नेत्री ने एडीएम को हटाए जाने की मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग दरअसल, एडीएम लंबे समय से बांदा में तैनात हैं। इससे पहले वह सिटी मजिस्ट्रेट थे। प्रमोशन होने के बाद उनका तबादला हो गया था। मगर फिर उनका तबादला रुक गया था। जेडीयू कार्यकर्त्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एडीएम के खिलाफ जांच की मांग की है। बताते चलें कि सिटी मजिस्ट्रेट रहते फरियादी से उनके गनर द्वारा मारपीट का मामला भी सुर्खियों में रहा था। घटना का एक वीडिया भी वायरल हुआ था। बाद में गनर को सस्पेंड ...
बांदा में महिला की मौत-बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

बांदा में महिला की मौत-बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मौसम का मिजाज बदलने से बुखार, सर्दी-जुकाम और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, इसी बीच एक महिला को उसके परिजन बुखार की हालत में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित थीं। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला ने मेडिकल कालेज में तोड़ा दम जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के अकोना गांव के लालमन की पत्नी मोनी (25) को परिवार के लोग गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। पति ने उसक बबेरू के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मेडिकल कालेज में उनकी मौत हो गई। मौसम बदलने से बढ़ी मरीजों की संख्या मृतका के पिता छेदीलाल का कहना था कि वह बीमार थी। मृतका अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं। उधर, बांदा जिला अस्पातल में ब...
हमीरपुर के राजकुमार की हुई थी ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों ने पहचाना

हमीरपुर के राजकुमार की हुई थी ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों ने पहचाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: लगभग 72 घंटे ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक हमीरपुर जिले के भरूआ सुमेरपुर की नई बस्ती के रहने वाले राजकुमार (48) थे। वह घटना के समय ट्रेन से अपनी बहन बांदा के बबेरू क्षेत्र के सुनाहुला गांव जा रहे थे। दो भाइयों में बड़े थे अविवाहित राजकुमार इसी बीच स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर उनके पैर कट गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोगों ने आज बांदा शवगृह पर पहुंचकर उनकी पहचान की। मृतक के चचेरे भाई अखलेश ने बताया कि वह अविवाहित थे। दो भाइयों में बड़े थे। बहन के घर जाते समय यह हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार-युवक बरामद, थाने के पास से कार में डालकर उठा ले गए थे आरोपी  https://samarneetinews.com/banda-police-arrested-3kidnappers-youth-recovered/...
गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बांदा से सटे तिंदवारा में गाजे-बाजे और भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर भजन गाती हुईं चल रही थीं। तिंदवारा स्थित बड़े हनुमान मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 8 मार्च को भंडारे के साथ समापन श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित आनंद भूषण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्तों का कल्याण हो जाता है। जीवन में सुख और शांति का अनुभव होता है। बताया गया है कि कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। 8 मार्च को यज्ञ और पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ समापन होगा। इस मौके पर चंद्रप्रकाश शुक्ला, रजनी शुक्ला, परशुराम शुक्ला, ममता शुक्ला, ग्राम प्रधान रामकिशोर शुक्ला, श्यामबिहारी शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 अपहरणकर्ता...