Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा महोत्सव का समापन, कलाकारों को भेंट किए स्मृति चिह्न

बांदा महोत्सव का समापन, कलाकारों को भेंट किए स्मृति चिह्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा महोत्सव के दूसरे दिन समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आखिरी दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें सूफी गजल एवं शास्त्रीय गायन के अंतर्गत आमिर एवं उस्मान मीर गुजरात ने प्रस्तुति दी। साथ ही सुनील पाल, राजन श्रीवास्तव ने लाफ्टर शो किया। कवियों और कलाकारों ने दी प्रस्तुति कलाकारों ने कत्थक एवं शास्त्रीय नृत्य, नृत्य कला गृह के द्वारा चंगेलिया एवं डिमरियाई नृत्य पर प्रस्तुति दी। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ। इसमें प्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र शर्मा दिल्ली, गजेन्द्र प्रियान्शु बाराबंकी, शैलेश गौतम प्रयागराज प्रमुख रूप से शामिल हुए। ये भी पढ़ें: बांदा के नए DIG बने राजेश एस., देर रात 2 IPS के तबादले महोत्सव के समापन अवसर पर मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, डीएम जे.रीभा मौजूद रहे। माहोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों, कविय...
BreakingNews: बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मौके पर

BreakingNews: बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की जानकारी आज सुबह परिजनों को हुई। गांव के बाहर उसका शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का नाम काली निषाद (24) पुत्र राम निषाद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: रार: बांदा महोत्सव के पोस्टर से नाम गायब होने से आहत जिपं अध्यक्ष का DM को पत्र ये भी पढ़ें: कन्नौज के बहुचर्चित दुष्कर्म केस का आरोपी नवाब सिंह यादव बांदा जेल में शिफ्ट-नीलू कौशांबी.. https://samarneetinews.com/aarti-who-had-come-to-her-maternalhome-in-banda-from-hamirpur-died/  ...
रार: बांदा महोत्सव के पोस्टर से नाम गायब होने से आहत जिपं अध्यक्ष का DM को पत्र

रार: बांदा महोत्सव के पोस्टर से नाम गायब होने से आहत जिपं अध्यक्ष का DM को पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: बांदा महोत्सव में भी गुटबाजी जैसी बातें सामने आ रही हैं। यह चर्चाएं बांदा महोत्सव के प्रचार-प्रसार वाले पोस्टर्स में जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल का नाम न होने के बाद शुरू हुईं। बताते हैं कि जिपं अध्यक्ष पटेल ने जिलाधिकारी जे.रीभा को इस बारे में पत्र भी लिखा। पत्र में कहा कि प्रोटोकाॅल के तहत उनका नाम पोस्टर में होना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष जिले का प्रथम नागरिक होता है। डीएम ने लगाई फटकार-सुधार संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने को भी कहा। बताते हैं कि डीएम श्रीमति रीभा ने मामले के संज्ञान में आने के बाद इसे गंभीरता से लिया। सूत्र बताते हैं कि डीएम ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे सीडीओ, एडीएम और जिला पर्यटन अधिकारी को फटकारते हुए इसमें सुधार कराया। जिपं अध्यक्ष ने कही यह बात.. उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी को पत्र लिख...
हमीरपुर से बांदा ननिहाल आई आरती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, परिवार में कोहराम

हमीरपुर से बांदा ननिहाल आई आरती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पड़ोसी जिले हमीरपुर से बांदा में अपनी ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी आरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव के बाहर पुल के नीचे एक पेड़ से दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचक छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। आज सुबह की घटना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के सिसोलर क्षेत्र के गढ़ा गांव के संतराम निषाद की बेटी आरती (15) हैं। वह लगभग 15 दिन पहले अपनी मां ममता निषाद के साथ ननिहाल बांदा के पैलानी क्षेत्र के सिंधनखुर्द गांव आई थीं। आज सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकलीं। ये भी पढ़ें: बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल  बाद में परिवार के लोगों को स...
दो दिवसीय ‘बांदा महोत्सव’ शुरू-कलाकारों ने दी प्रस्तुति

दो दिवसीय ‘बांदा महोत्सव’ शुरू-कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के जीआईसी मैदान में आज शनिवार से दो दिवसीय बांदा महोत्सव शुरू हो गया। हालांकि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। ऐसे में प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीएम जे.रीभा आदि मौजूद रहे। इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति महोत्सव में भजन गायिका शहनाज अख्तर ने 'मुझे चढ़ गया भगवा रंग' और 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे', 'मोरी मइया की चुनर उड़ी जाए हवा धीरे-धीरे चलो', गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक सत्यांशु पटेल ने भी भजन गाए। इंडियन आयडल एंड टीम विजेता कुलदीप चौहान ने भी प्रस्तुति दी। जिला संघचालक सुरेंद पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लवलेश सिंह, आयुक्त अजीत कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/ips-rajesh...
दुखद: बांदा में अलग-अलग हादसों में 3 घरों के चिराग बुझे

दुखद: बांदा में अलग-अलग हादसों में 3 घरों के चिराग बुझे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटे में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक बाइक पर सवार थे। वहीं एक युवक किसान था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदा गांव के मजरा गाड़ी डेरा निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र निषाद शनिवार शाम बाइक से घरेलू सामान लेने जा रहे थे। तिंदवारी में जसईपुर के पास हादसा जसईपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक माटा गांव के पास स्थित एक ढाबे पर ट्रक खड़ा करके फरार हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक उधर, एक अन्य हादसे में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बहिरवारा गांव के रामबाबू (34) एक फाइनेश कंपनी में काम करते थे। रात में अतर्रा से बाइक से ...
बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल

बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा मोड़ के पास दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव के सत्यम (18)  अपने चचेरे भाई शुभम और शिवम के साथ मरौली गांव जा रहे थे। बाइक पर एक और युवक सवार था। सभी एक बाइक पर सवार थे। ये भी पढ़ें: बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक बताते हैं कि तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुभम, शिवम और दूसरी बाइक सवार मरौली के नत्थू (70) और रामपाल (60) गंभीर रूप...
बांदा: रामकथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीता-राम के नारों से गूंजा पंडाल

बांदा: रामकथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीता-राम के नारों से गूंजा पंडाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में श्रीनाथ विहार में 10 दिवसीय रामकथा आयोजन के 5वें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा पंडाल श्रोता श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कथा वाचक श्री राजन महाराज ने धनुष भंग और राम-सीता विवाह महोत्सव प्रसंग सुनाया। भक्तिभाव से भगवन के जयकारे.. श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। राम-सीता विवाह गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। मानस मंदिर श्रीराम और सीता माता के जयकारे से गूंज उठा। जय श्री राम, सीता राम के नारों से पंडाल गूंजता रहा। श्रद्धालु भक्तिभाव से भगवन के जयकारे लगाते रहे। ये भी पढ़ें: बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक   https://samarneetinews.com/important-meeting-on-ramnavamifestival-at-banda-maheshwaridevi-temple/    ...
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते कई वर्षों से बांदा में कांग्रेस पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने देर रात प्रदेश के 133 जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की है। बांदा में भी जिलाध्यक्ष को बदला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी तिंदवारी विधानसभा से पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है, उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि उसपर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। युवाओं को मौका दिया जाएगा। उनकी सहभागिता बढ़ाई जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: अध्यक्ष के घर में हार के बावजूद नहीं सुधरी नगर पालिका की कार्यशैली-जनता पर...
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर शिक्षकों ने काम के साथ विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा अधिनियम का बहालीकरण, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने जैसी मांगों को उठाया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई आंदोलन के दूसरे चरण में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर मूल्यांकन का ऐलान किया था। गुरुवार को जिलाध्यक्ष राज किशोर शुक्ला, जिला मंत्री भारत भूषण दिवाकर, संगठन मंत्री सूरज प्रजापति, कोषाध्यक्ष हरिशंकर भारती, मंडलीय मंत्री मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रांतीय प्रतिनिधि पतिराखन सिंह ने काली पट्टी बांधकर काम किया। जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों से संपर्क भी किया। ये भी ...