Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Lucknow: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार हुआ भावुक-मां बोलीं..  

Lucknow: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार हुआ भावुक-मां बोलीं..  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Shubhanshu Shukla News: भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (अंतरिक्ष) से वापस धरती पर लौट आए हैं। उन्होंन सकुशल अपना मिशन पूरा कर लिया है। मंगलवार को अपराह्न 3 बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा। इस यान से भारत के लाल शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी हुई। PM-CM सभी ने दी शुभांशु को बधाई पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हर देशवासी खुद को गौरांवित महसूस कर रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। मां-पिता ने देखा लैंडिंग का सजीव प्रसारण अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही उनके माता-पिता भावुक हो उठे। उनकी आंखों से आंसू बहते दिखाई दिए। दोनों ने लैंडिंग का लखनऊ के सीएमएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण देखा। शुभांशु की ...
बांदा में बिना नोटिस घर पर बुल्डोजर चलाने पर भड़के कांग्रेसी भी, पीड़ित से मिले

बांदा में बिना नोटिस घर पर बुल्डोजर चलाने पर भड़के कांग्रेसी भी, पीड़ित से मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में बिना नोटिस बुल्डोजर चलाने का मामला तूल पकड़ रहा है। आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी पीड़ित परिवार से मिला। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के विरुद्ध अधिकारियों ने नियम विरुद्ध तरीके से बबेरू में अजय पांडेय उर्फ गोलू के घर को ढहाया है। कहा-सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन नहीं यह बिल्कुल गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में "सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार काम नहीं किया गया है। इस मौके पर बृजराज अहिरवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, आदित्य सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, सुमन शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में बिना नोटिस घर पर चलाया बुल्डोजर, विधायक ने SDM को सुनाई खरी-खरी-जिपं अध्यक्ष पर शह का आर...
चित्रकूट-बांदा: पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

चित्रकूट-बांदा: पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चित्रकूट जिले का रहने वाला था, जो बांदा अपनी ननिहाल से लौट रहा था। चित्रकूट का रहने वाला था युवक जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव के पप्पू के बेटे 20 वर्षीय संजय मामा के घर बांदा के अतर्रा गए थे। वहां से बीती रात वह अपने ममेरे भाई नीरज (25) के साथ घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, दो बच्चों की डूबने से मौत-परिवारों में कोहराम इसी बीच बदौसा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नीरज को गंभीर हाल...
बांदा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा-ये दिए जरूरी निर्देश

बांदा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा-ये दिए जरूरी निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा में बाढ़ संभावित और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने चिल्ला घाट के मदनपुर पंप नहर के तट पर यमुना नदी के जल प्रवाह का निरीक्षण किया। पैलानी और चिल्ला क्षेत्र की स्थिति देखी सिंचाई मंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व अधीक्षण अभियंता सिंचाई से संभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी ली। अभियंता ने उन्हें बताया कि पैलानी और सदर में अधिक बाढ़ की संभावना रहती है। मंत्री ने उन्हें इन क्षेत्रों में खास बचाव उपाय करने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: UP: ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना..’ कविता पढ़ने वाले बरेली के टीचर पर मुकदमा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यमुना एवं केन में जल प्रवाह पर निरंतर दृष्टि रखें। नदियों के कटान वाले स्थानों को चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर आवश्यक व्...
Banda: प्रधानाचार्यों ने DIOS को दिया ज्ञापन-ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध

Banda: प्रधानाचार्यों ने DIOS को दिया ज्ञापन-ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के प्रधानाचार्यों ने ऑनलाइन हाजिरी के विषय में शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। ऑनलाइन अटेंडेंस का मुद्दा प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष शिवदत्त त्रिपाठी, महामंत्री अवधेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम मनोहर राव, मंत्री राकेश पटेल, मेजर मिथलेश पांडे, रामकेश कुशवाहा, अध्यक्ष राजकिशोर शुक्ल आदि मौजदू रहे। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक ने ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। ये भी पढ़ें: खुशखबरी: बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को योगी सरकार देगी 6000 यात्रा भत्ता ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, दो बच्चों की डूबने से मौत-परिवारों में कोहराम  https://samarneetinews.com/goodnews-yogigovernment-willgi...
बांदा: सदर विधायक ने छात्र-छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

बांदा: सदर विधायक ने छात्र-छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बांदा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला में पहुंचकर विधायक ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उनके द्वारा बनाए गए माॅडल्स व साइंस उपकरणों का अवलोकन किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कालेज का स्टाॅफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, दो बच्चों की डूबने से मौत-परिवारों में कोहराम https://samarneetinews.com/weather-in-up-rivers-in-spate-due-to-heavy-rains-possibility-of-flood-in-bundelkhand-too/  ...
Breaking: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, दो बच्चों की डूबने से मौत-परिवारों में कोहराम

Breaking: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, दो बच्चों की डूबने से मौत-परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: दर्दनाक घटनाओं में चेकडैम व गडरा नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। बताते हैं दोनों बच्चे पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में समा गए। पहली घटना बदौसा थाना के ग्राम नांदन मऊ में हुईं। वहां दिनेश यादव का 12 वर्षीय बेटा विक्रम अपने दोस्तों के साथ गांव के बैदानाला चेकडैम में नहा रहा था। अलग-अलग जगहों पर हुईं दो घटनाएं पैर फिसलने से वह डूब गया। परिवार के लोगों ने चेकडैम में उसकी तलाश की। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि वह चार बहनों में इकलौता छोटा भाई था। मृतक बच्चे की मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने बाढ़ संभावित केन नदी मुख्य मार्ग पर बैरियर के दिए निर्देश इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र के रहुसत गांव में दूसरी घटना हुई। वहां रहने वाले राकेश रैदास का 6 साल का बेटा अनिल गांव के बाहर गड़रा नाले...
बांदा DM ने बाढ़ संभावित केन नदी मुख्य मार्ग पर बैरियर के दिए निर्देश

बांदा DM ने बाढ़ संभावित केन नदी मुख्य मार्ग पर बैरियर के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी जे. रीभा ने बाढ़ के संभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात देखे। डीएम श्रीमती रीभा ने कनवारा के मजरा छावनी डेरा एवं ब्रह्मा डेरा तथा केन आरती स्थल का राजस्व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति पर चर्चा की। साथ ही उन्हें सतर्क रहने को कहा। बाढ़ संभावित क्षेत्रों के हालात देखे बच्चों को नदी के आसपास न जाने देने की सलाह दी। प्रधान को गांव के मार्ग में गंदगी को हटवाने और विद्यालय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। केन नदी के आरती स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां मुख्य मार्ग के पास बैरियर लगाने के निर्देश दिए। ताकि बाढ़ की आशंका के बीच लोगों का आगमन अधिक ना हो। दुर्घटनाओं की आशंकाओं को रोका जा सके। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: खुशखबरी: बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को योगी सरकार देगी 6000 ...
बांदा में बिना नोटिस घर पर चलाया बुल्डोजर, विधायक ने SDM को सुनाई खरी-खरी-जिपं अध्यक्ष पर शह का आरोप

बांदा में बिना नोटिस घर पर चलाया बुल्डोजर, विधायक ने SDM को सुनाई खरी-खरी-जिपं अध्यक्ष पर शह का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में कथित रूप से बिना नोटिस एक घर पर बुल्डोजर चलाने का मामला तूल पकड़ गया है। मामला भाजपा कार्यकर्ता से जुड़ा होने के कारण भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बबेरू एसडीएम रजत वर्मा को खरी-खरी सुनाई। साथ ही जिपं अध्यक्ष पर इस मामले में शह देने का आरोप लगाया। विधायक श्री द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ बबेरू पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिले। अधिकारियों से भी बात की। अधिकारियों से कहा कि किसी की शह पर मनमानी न करें। बबेरू सहकारी समिति के पास घर गिराने का मामला जानकारी के अनुसार, बबेरू में सहकारी समिति के पास राजेंद्र पांडे का बांदा रोड पर घर है। बुजुर्ग हैं, उन्हें ठीक से दिखाई भी नहीं देता है। परिवार की महिलाओं का कहना है कि बिना नोटिस उनके घर को बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया गया। अचानक इस कार्रवाई से पूरा घर सड़क पर आ गया है। परिवार की महिलाएं और बच्चे...
बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन

बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी ने बिसंडा कस्बे में 'संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन' का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित रहे। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संविधान में सभी धर्मों, संप्रदायों, जातियों के लिए समानता के अधिकार निहित हैं। सरकार पर बोला हमला मौजूदा सरकार संविधान के स्वरूप को नष्ट कर मौलिक अधिकारों का हनन करना चाहती है। ऐसी ताकतों के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र कोरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी, बाबूराम यादव, विवेक द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, आदित्य स्वरूप पांडेय, संतोष द्विवेदी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे...