Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। पहले श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आज से शुरू हुई श्रमद्भागत कथा यह कथा राम ह्रदय दास जी, रामायण कुटी चित्रकूट द्वारा सुनाई जाएगी। कथा की मुख्य यजमान श्रीमती रानी गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता हैं। शोभा यात्रा में अशोक त्रिपाठी, विजय गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, प्रेमकिशोर श्रीवास्तव, ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार रामदेव दीक्षित, प्रेमनारायण दि्वेदी, कल्याण सिंह, बीके सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी, राजेश सिंह, ममता चौहान, मनीष तिवारी, रणधीर सिंह, स्वयंबर सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भ...
बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से लगभग 9 लाख के चोरी के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बांदा की कालिंजर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया चोर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। सर्राफा की दुकान से किए थे गायब जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाए करने वाले ईरानी गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 9 लाख की चोरी के जेवर बरामद किए हैं। दुकान से झांसा देकर ले गए थे जेवर पुलिस का कहना है कि कालिंजर के ब्रजनंदन ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान से कुछ अज्ञात लोगों ने जेवर का डिब्बा गायब कर दिया था। आरोपी गहने देखने के दौरान झांसा देकर लाखों के जेवर ले गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू...
बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर शोक सभा भी की गई। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का आज बुधवार को निधन हो गया। यह कांग्रेस पार्टी और हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें उन्होंने कहा कि बांदा से भी मोहसिना किदवई जी का आत्मीय रिश्ता रहा है। वह पार्टी की कद्दावर नेताओं में थीं। शोक सभा में जिला महासचिव शोएब रिजवी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, इरफान खान सभासद, अशर...
बांदा सदर विधायक ने निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बांदा सदर विधायक ने निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में निजी स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सदर विधायक ने पत्र में कहा है कि निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक-मानसिक शोषण कर रहे हैं। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा है कि निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। फीस बढ़ोत्तरी करने के साथ प्राइवेट प्रकाशन की पुस्तकें चला रहे हैं। बांदा ही नहीं प्रदेश के ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कमिशन के लिए चला रहे मनमाने प्रकाशन की पुस्तकें सदर विधायक ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से हर वर्ष पाठ्यक्रम बदला जा रहा है। कमिशनखोरी के लिए मनमाने प्रकाशन की पुस्तकें चलाई जा रही हैं। महंगी पुस्तकों को अनिवार्य किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Post Offi...
बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सेना के 3 हेलीकाॅप्टर अचानक उतरे। अचानक 3 हेलीकाॅप्टर की गड़गड़ाहट ने सबको चौंका दिया। बांदा के नरैनी क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि पूरे 3 हेलीकाॅप्टर उतरने से लोग हैरान रहे। तीनों हेलीकाॅप्टर पर सवार सैनिकों ने नीचे उतरकर माॅक ड्रिल की। कुछ-एक घंटे बाद सैनिकों को लेकर हेलीकाॅप्टर वापस उड़ान भर गए। लोगों के बीच हेलीकाॅप्टर जिज्ञासा का विषय़ बने रहे। नरैनी इलाके में माॅक ड्रिल को आई थी सेना एक साथ तीन-तीन हेलीकाॅप्टरों के उतरने की खबर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई। सभी हेलीकाॅप्टर देखने के लिए मौके पर दौड़े। सेना के ये हेलीकाॅप्टर बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव के पास उतरे। ये भी पढ़ें: यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला अचानक तीन-तीन हेलीकाॅप्टर देखकर गांव के लोग सन्न रह गए। पहले त...
बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..

बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जमीन का बैनामा दाखिल-खारिज करने के विवाद में तिंदवारी की बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार आदि पर मुकदमा हुआ है। पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर से संबंधित है। वहां के रामजीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा और जमीन हड़पने का आरोप लगा तिंदवारी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज प्रार्थी का आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराकर गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले को RPF ने पकड़ा उधर, दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख दीप शिखा सिंह ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। ब्लाक प्रमुख ने बताया आधारहीन उनका कहना है कि जमीन वर्ष 2023-24 में वैध तरीके से खरीदी गई। कहा कि दाखिल-खारिज प्रक्रिया के...
बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मानवीय रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। बांदा में बीती 3/4 अप्रैल की रात हुए सोनू की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बांदा पुलिस का कहना है कि सोनू की हत्या उसकी पत्नी और भाई ने की थी। पुलिस ने सोनू की पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। बांदा पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के गंदे संबंधों में पति बाधा बन रहा था। इसलिए पत्नी ने मिलकर भाई से ही पति की हत्या करा दी। देवर-भाभी के संबंधों में बाधा बना पति जानकारी के अनुसार, बीती 3 अप्रैल की रात कमासिन के जामू गांव में सोनू की हत्या हो गई थी। यह वारदात उस समय हुई थी जब सोनू पत्नी के साथ ट्यूबेल की छत पर सो रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। ...
बांदा के होनहारों से मिले सदर विधायक बोले-यह गौरवपूर्ण उपलब्धियां

बांदा के होनहारों से मिले सदर विधायक बोले-यह गौरवपूर्ण उपलब्धियां

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज बांदा के होनहारों से मिलकर उन्हें शुभाशीष और शुभकामनाएं दीं। बांदा के इन होनहारों ने हाल ही में यूपीपीसीएस की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सदर विधायक द्विवेदी शहर के सर्वोदय नगर स्थित बब्लू त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर तुलसा त्रिवेदी से मुलाकात की। डिप्टी एसपी पद पर हुआ तुलसा त्रिवेदी का चयन सुश्री तुलसा त्रिवेदी को यूपी पीसीएस में सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी पद पर जगह बनाई है। इसके लिए विधायक द्विवेदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही परिवार को भी बधाई दी। ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन कहा कि बिटिया तुलसा की सफलता सभी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। परिवार ही नहीं हम सभी बांदावासी खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। असिस्टेंट कमिश्नर (GST) बने पड़ुई के महेश साहू...
बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चित्रकूट के एक कलयुगी भाई अपनी सगी बहन का सौदा कर डाला। बहन को चित्रकूट से बांदा लाकर रुपए के लालच में हरियाणा के व्यक्ति को बेच दिया। विवाहित होते उसकी दूसरी शादी करा दी। इस कुकर्म में युवक की मां भी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर बांदा पुलिस ने बहन का सौदा करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी मां की तलाश में जुटी है। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि आरोपी मां को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मानव तस्करी जैसा पूरा मामला जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा है। आरोपी भाई ने अपनी सगी बहन का 1 लाख 38 हजार रुपए में सौदा किया। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ फिर उसे बेचकर ...
बांदा में अवैध प्लाटिंग की लिस्ट जारी..प्रशासन ने आम लोगों को किया अलर्ट

बांदा में अवैध प्लाटिंग की लिस्ट जारी..प्रशासन ने आम लोगों को किया अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भू-माफिया अब बांदा में आम लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई अवैध प्लाॅटिंग की आड़ में लूट नहीं पाएंगे। बांदा में जिला प्रशासन ने अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों की पूरी लिस्ट जारी की है। ताकि लोग भू-माफियाओं का शिकार होने तथा अवैध प्लाॅटिंग खरीदने से बच सकें। बताते हैं कि डीएम श्रीमती जे.रीभा के निर्देशों पर बीडीए ने अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। फिर अवैध प्लाॅटिंग का चिह्निकरण कर लिस्ट जारी की है। अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों की लिस्ट लोगों को अलर्ट कर सकेगी। अवैध प्लाट न खरीदें-वरना बना मकान होगा ध्वस्त बीडीए ने लोगों से अपील की है कि प्लाॅट खरीदने से पहले पता कर लें कि वह प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। कहा है कि अगर किसी व्यक्ति ने अवैध प्लाॅट खरीदकर मकान बना लिया तो भविष्य में ध्वस्त हो सकता है। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपें...