Sunday, February 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में इस समय राजनीतिक पारा हाई है। दरअसल, बांदा में बागेश्वरधाम वाले कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का कार्यक्रम शुक्रवार 16 जनवरी को शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम भक्तिभाव और राजनीतिक, दोनों ही कारणों से चर्चा में है। बुंदेलखंड के राजनीतिक जानकार इसे 2027 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं कार्यक्रम से बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। जानकार मान रहे हैं कि बुंदेलखंड में मुद्दों से हटकर हिंदुत्व की राजनीतिक को धार दी जा रही है। इसलिए यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बागेश्वरधाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ही 2027 में बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीतिक के खेवनहार बनेंगे? ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रख...
UP: कोऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ का घोटाला-प्रबंधक और कर्मचारी होंगे बर्खास्त

UP: कोऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ का घोटाला-प्रबंधक और कर्मचारी होंगे बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में 21 करोड़ का घोटाला हुआ है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। गोंडा शाखा में हुए इस घोटाले के मुख्य आरोपी प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। दो सदस्यीय जांच टीम गठित हुई है। आरोपियों से इस रकम की रिकवरी भी की जाएगी। जांच के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई तय महाप्रबंधक मुख्यालय अशोक कुमार और उप महाप्रबंधक अनिल सिंह इस पूरे घोटाले की जांच करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रबंधन ने आरबीआई के सीए से प्रकरण की जांच कराकर पूरे घोटाले को पकड़ने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। ये भी पढ़ें: सहकारिता चित्रकूट-बांदा-झांसी में भी भर्ती घोटाले की तैयारी! अंदरखाने पक रही खिचड़ी मामले में यूपीसीबी के एमडी आरके कुलश्रेष्ठ का कहना है कि आरोपी मुख्य प्रबंधक पवन कुमार पाल, प्रबंधक अजय व सुशील गौतम और सहाय...
UP: उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलटा ट्रक, दो महिलाओं समेत 3 की मौत-दो घायल

UP: उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलटा ट्रक, दो महिलाओं समेत 3 की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर ट्रक पलटने से दो महिलाओं समेत 3 की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एट थाना क्षेत्र में जखोली गांव के पास हाइवे पर हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। दो महिलाओं समेत तीन की दबकर मौत हो गई। युवती समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके से लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं मां-बेटी जानकारी के अनुसार, जखोली गांव के अनंतराम की बहन लौंगश्री (45) मकर संक्रांति पर मायके पहुंची थीं। साथ में उनकी बेटी वंदना (20) भी थीं। बताते हैं कि आज दोपहर लौंगश्री, उनकी भाभी माया देवी (65), नाती अरमान (18) व बेटी हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप इसी बीच ...
बांदा: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन बोले, राइफल क्लब पर भ्रम फैला रहा BDA-धरना देंगे

बांदा: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन बोले, राइफल क्लब पर भ्रम फैला रहा BDA-धरना देंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अब राइफल क्लब मैदान की नीलामी को लेकर बीडीए ने एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि राइफल क्लब की नीलामी के लिए कोई आवेदन न आने के कारण अगली तारीख तक इसे टाला जा रहा है। राइफल क्लब मैदान में धरना देंगे कांग्रेसी उधर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि बीडीए राइफल क्लब नीलामी पर भ्रम फैला रहा है। कहा कि नीलामी टाली गई है। रद्द नहीं की गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व अन्य नेताओं के साथ पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को इस नीलामी के खिलाफ धरना देंगे। साथ ही आमरण अनशन भी होगा। ये भी पढ़ें: बांदा: राइफल क्लब मैदान बचाने को सभी दल एक, कांग्रेस के बाद सपा का ज्ञापन, विधायक का पत्र.. ये भी पढ़ें: लखनऊ: Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति  ...
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू जनसंख्या बढ़ाएं वरना बांग्लादेश वाला हाल.., संविधान मिटाने की बात कुंचित मानसिकता..

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू जनसंख्या बढ़ाएं वरना बांग्लादेश वाला हाल.., संविधान मिटाने की बात कुंचित मानसिकता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आज बांदा पहुंचे। बांदा में मवई बाईपास चौराहे के पास उनके द्वारा आज पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। हर के पैड़ी पर मुस्लिमों के जाने पर पाबंदी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।' कहा कि जब हम कावा नहीं जाते तो तुम क्यों आते हो। पांच दिवसीय श्रीहनुमंत कथा का शुभारंभ उन्होंने कहा कि हिंदू भाइयों से कहना है कि जनसंख्या बढ़ाओ, वरना बांग्लादेश वाला हाल होगा। कहा कि सरकार को यही संदेशा है कि देश में हिंदू मुस्लमान और जातिवाद न हो, सभी रोजगार के बारे में सोचें। कहा कि नेता चाहे पक्ष के हों या विपक्ष के, मिलकर बेरोजगारी खत्म करें। ये भी पढ़ें: लखनऊ: Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स...
बांदा: पहाड़ियों के बीच पहलवानों में जोरदार मुकाबला, विधायक ने मिलवाए हाथ

बांदा: पहाड़ियों के बीच पहलवानों में जोरदार मुकाबला, विधायक ने मिलवाए हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में गिरवां के मजरा पतरहा में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल का जोरदार आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों के बीच रोचक और दमदार मुकाबला देखने को मिला। कुश्ती के इस मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह बना रहा। कुश्ती दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। इसके बाद पहलवानों के बीच कांटे के दांव-पेज चले। ये भी पढ़ें: बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा ये भी पढ़ें: बांदा में भेड़िया, पशुबाड़े पर हमला कर 20 भेड़ों को मारा-20 ही घायल  https://samarneetinews.com/in-banda-wolf-attacked-cattleshed-killing-20-sheep-and-injuring-20/ https://samarneetinews.com/in-banda-cricket-player-dies-in-roadaccident/  ...
Breaking: बांदा में हाइवे पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत, चाचा-भतीजे घायल

Breaking: बांदा में हाइवे पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत, चाचा-भतीजे घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर शाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक छात्र की मौत हो गई। वहीं चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। आज देर शाम हाइवे पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के जबरापुर के विमल (20) अपने भतीजे रोहित (17) व चित्रकूट के रहने वाले साथी मोहित (18) के साथ भरतकूप मेला देखने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर बताते हैं कि रास्ते में बांदा-प्रयागराज हाइवे पर बनियन पुरवा गांव के पास रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। 12वीं का छात्र था मृतक मोहित वहां डाॅक्टरों ने मोहित को...
बांदा में भेड़िया, पशुबाड़े पर हमला कर 20 भेड़ों को मारा-20 ही घायल

बांदा में भेड़िया, पशुबाड़े पर हमला कर 20 भेड़ों को मारा-20 ही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में बहराइच के बाद अब बांदा जिले में भेड़िए का आतंक सामने आ रहा है। बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में भेड़िए ने एक पशुबाड़े में घुसकर 20 भेड़ों को मार डाला। इतने ही भेड़ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 20 भेड़ों का पोस्टमार्टम, 20 का चल रहा इलाज बताते हैं कि चिल्ला के लौमर गांव के मजरा शादीपुर में राम सजीवन पाल ने अपने पशुबाड़े में 40 भेड़ों को रात में बांधा था। उनका कहना है कि रात में अचानक भेड़िए ने हमला किया। इसमें 20 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं अन्य 20 भेड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति देखने पुलिस व पशु विभाग के लोग पहुंचे घटना की जानकारी पर भेड़ मालिक ने तत्काल चिल्ला पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप दुबे मौके पर पहुंचकर स्थिति को समझा। सूचना पाकर पशु चिकित्सक डॉ आशीष गुप्ता भी टीम के साथ पहुंचे। ये भी पढ...
बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमंत कथा से पहले आज शहर में कलश यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।  रामलीला मैदान से शुरू होकर यह कलश यात्रा गूलरनाका होते हुए काली माता मंदिर पहुंची। फिर राइफल क्लब मैदान पर पहुंचकर पूरी हुई। कलश यात्रा में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा पर कई जगहों पर पुष्प वर्षा हुई। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर  https://samarneetinews.com/in-banda-buying-two-helmets-is-now-mandatory-otherwise-action-willbe-taken/ https://samarneetinews.com/in-banda-constable-attacked-wife-daughter-with-an-axe-girl-died-and-wife-referred/ https://samarneetinews.com/divisions-first-animalbirthcontrol-center-w...
लखनऊ: Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

लखनऊ: Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती आज अपना जन्म दिन मना रही हैं। लखनऊ में इस मौके पर वह प्रेस कांफ्रेंस कर रही थीं। इसी बीच शार्ट सर्किट से वहां पूरे हाॅल में धुआं ही धुआं फेल गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रेस कांफ्रेंस को बीच में खत्म कर मायावती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मायावती को मंच से सुरक्षित हटाया घटना के समय हाॅल में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी मौजूद थे। सब लोगों ने जैसे ही धुआं निकलते देखा। वहां से तेजी से बाहर निकलने लगे। सुरक्षा कारणों से प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही खत्म कर दिया गया। ये भी पढ़ें: यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी सुरक्षा को देखते हुए मंच से बसपा सुप्रीमो बसपा मुखिया मायावती को भी वहां से तत्काल हटा दिया गया। मंच और मीडिया दीर्घा में बैठे लोग भी तेजी...