Saturday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी में हाई अलर्ट, अलविदा जुमे की नमाज से पहले DGP के सख्त आदेश

यूपी में हाई अलर्ट, अलविदा जुमे की नमाज से पहले DGP के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पुलिस हाई अलर्ट पर है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश है। यूपी की राजधानी लखनऊ और दूसरे शहरों में प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में यूपी के पुलिस मुखिया डीजीपी राजीव कृष्ण ने अलविदा जुमा की नमाज से पहले हाई अलर्ट के आदेश दिए हैं। DGP ने दिए अतिरिक्त सतर्कता के आदेश डीजीपी ने आदेश दिए हैं कि अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट जारी हो गया है। संवेदनशील शहरों व इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी पुलिस सोशल मीडिया पर खास नजर रख रही है। अफवाह या उन्माद फैलाने वालों के किलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी ...
अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला

अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले। अखिलेश यादव ने कहा कि नकली संतों के दौरान का जल्द अंत होने वाला है। मुलाकात के बाद सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि हम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने आए थे। अखिलेश यादव बोले कि अब असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने वाला है। भाजपा पर कसा तंज, कहा-अच्छी बातों का करते विरोध सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला भी बोला। कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध ही करते हैं। कहा कि जब हमारी सरकार तो हमने दूध डेयरी बनवाई थी। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक गायों की देखभाल होने के कारण किसानों को फायदा भी हुआ। लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया था। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध ही करते हैं। ये...
बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु

बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर एक फर्जी साधु उसकी जेवर नगदी ले उड़ा। महिला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गई। जहरखुरानी का शिकार महिला यात्री का पति ट्रेन में ऊपर सीट पर सोता रह गया। आसपास के ट्रेन यात्रियों की नजर पड़ी तो महिला यात्री के पति को जगाया। महिला यात्री को इलाज के लिए बांदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। धनबाद से महोबा लौट रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार, महोबा के रहने वाली शिवानी (22) पत्नी खिल्लू बुधवार को धनबाद (झारखंड) से चंबल एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। वह पति के साथ जनरल बोगी में सवार थे। बताते हैं कि उनके पति ऊपर वाली सीट पर सो रहे थे। महिला नीचे बैठी थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले बताते हैं कि तभी एक साधुवेशधारी ट्रेन में चढ़ा और महिला यात्री के पास बैठ गय...
बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले

बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आयकर विभाग ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। बांदा में आयकर की कई टीमों ने पूर्व विधायक युवराज सिंह, उनके भाई बालू कारोबारी सीरजध्वज सिंह और रिलायंस पंप मालिक दिलीप सिंह के घरों पर छापे मारे। आयकर टीमों ने ठेकेदार अज्ञात गुप्ता, शशांक शेखर समेत कई लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे हैं। पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में घंटों चली आयकर छापेमारी आयकर की छापेमारी में बांदा के कई बड़े ठेकेदार और बालू कारोबारी शामिल रहे। खास बात यह है कि जिनके घरों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई सभी आपस में पार्टनर हैं। छोटी बाजार, कालूकुआं, पीलीकोठी-अवनी परीधि पर छापे जानकारी के अनुसार, शहर के बन्योटा छोटी बाजार मुहल्ले में सुबह लगभग 8 बजे आयकर की टीमें पहुंची। आयर टीमों ने हमीरपुर सदर के पूर्व विधायक युवराज सिंह और उनके भाई सीरजध्वज सिंह के घरों में छापेमारी शुरू...
बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल

बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि यह हादसा बांदा में ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर से हुआ। बांदा पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। भाई और मासूम बेटी को लेकर बाइक से जा रहे थे महेंद्र हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत-घायल भर्ती जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरपुरवा के महेंद्र राजपूत अपने छोटे भाई वीर सिंह और 1 साल की बेटी शिवानी को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत  इन लोगों को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के चंदौरा गांव जाना था। रास्ते में मुकेरा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी ब...
यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई। कैबिनेट की बैठक में बांदा में दुग्ध डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट प्रस्ताव में बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। कैबिनेट फैसले के अनुसार बांदा में यह प्लांट जल्द स्थापित होगा। यूपी कैबिनेट का अहम फैसला इसी तरह झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का और विस्तार किया जाए। अब इस प्लांट को 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग  इन परियोजनाओं के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लि. को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इतना ही नहीं कैबिनेट ने इस कंपनी को नियम के अनुसार सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को...
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में माॅडल गरिमा तिवारी ने पति IPL के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी ने परिवाद दाखिल किया है। मॉडल गरिमा ने क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न, शराब पीकर पीटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी और क्रिकेटर अमित मिश्रा की शादी 2021 में हुई थी। गरिमा तिवारी ने दर्ज किया परिवाद बताते चलें कि इससे पहले माॅडल गरिमा तिवारी घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए मुकदमा कर चुकी हैं। यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी जानकारी के अनुसार, फीलखाना की माॅडल गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।...
लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: टी-20 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की 14 मार्च को शादी होगी। क्रिकेट कुलदीप यादव की शादी लखनऊ की वंशिका से मसूरी में होगी। बताते हैं कि 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन का आयोजन है। कुलदीप और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। CM Yogi को निमंत्रण देने पहुंचे कुलदीप के पिता कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें शादी में आने का निमंत्रण कार्ड दिया। बताते चलें कि कुलदीप और वंशिका की 4 जून 2025 को लखनऊ में इंगेजमेंट थी। ये भी पढ़ें: IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश बताया जाता है कि पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में ही होनी थी। फिर भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई। ...
सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर आ गया है। 5 मार्च को मुख्यमंत्री योगी नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर से ही कानपुर थे। 100 करोड़ की कीमत वाला अगस्ता हेलीकाॅप्टर अब सुर्खियों में आया। सीएम योगी के नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर में कई खूबियां हैं, जो इसे दूसरे हेलीकाॅप्टर्स से खास बनाती हैं। इटली से खरीदा गया, 100 करोड़ है कीमत दरअसल, यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली से अत्याधुनिक अगस्ता हेलीकाॅप्टर खरीदा है। यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह अगस्ता हेलीकाॅप्टर शामिल हो चुका है। ये भी पढ़ें: दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन यह हेलीकाॅप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को लेकर उड़ने में सक्षम है। यह हेलीकाॅप्टर 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। खराब मौसम और...
लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण

लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ से कोलकाता जा रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की फ्लाइट्स में फंस गए। दरअसल, लखनऊ से सुबह कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स में खराबी आ गई। इस फ्लाइट में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। विमान करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर पाया। 1 घंटे 20 मिनट बाद रवाना हुई फ्लाइट इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में ही बैठे रहे। बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E505 को आज सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता की उड़ान भरनी थी। सोमवार को यह उड़ा 1 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। ये भी पढ़ें: केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत दोनों डिप्टी सीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। उधर, इस खबर की जानकारी होने पर दोनों डिप्टी सीएम के समर्थकों में भी इसे लेकर सरगर्मी बनी रही...