Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में ईद की रौनक छाई, DM-SP ने भी दी बधाई

बांदा में ईद की रौनक छाई, DM-SP ने भी दी बधाई

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईदगाह पर नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, ईओ नगर पालिका नीलम चौधरी समेत अन्य अधिकारी बाबू लाल चौराहे पर मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/jhulelal-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-banda/ सभी अधिकारियों ने लोगों को ईद की बधाई दी। त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुरक्षा का भी काफी ख्याल रखा गया। सभी संवेदनशील स्थलों के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। ये भी पढ़ें : UP : सिंचाई विभाग की जमीन पर बना डाला रेस्टोरेंट, सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया कार्रवाई का डंडा  ...
बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर में पूर्व सांसद मलूक नागर ने अपने परिवार के साथ बसपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, नागर के पहले ही पार्टी को लेकर चर्चाएं थीं। बसपा ने नागर का टिकट काटकर बिजनौर से चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मलूक नागर सांसद नागर ने एक्‍स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि ''मौजूदा हालातों और राजनीतिक माहौल को देखकर, आज मैं, मेरे बड़े भाई लखीराम नागर, (पूर्व मंत्री, उ.प्र. सरकार), मेरी धर्मपत्नी सुधा नागर, (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) बसपा से इस्तीफा दे रहे हैं'' बताते चलें कि दिसंबर 2006 में उन्होंने बसपा का दामन थामा था। ये पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट की बाबा रामदेव को लताड़, माफीनामा खारिज...
Eid Ul fitr 2024 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही ईद

Eid Ul fitr 2024 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही ईद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी दिल्ली समेत देश में शव्वाल महीने का चांद दिखाई दे गया है। बुधवार शाम करीब सवा 7 बजे ईद के चांद का दीदार हुआ है। गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जाएगी। जामा मस्जिद की चांद कमेटी ने चांद दिखने का ऐलान किया है। ईद का त्यौहार खुशियों और भाईचारे का होता है। सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देंगे। उधर, पूरे प्रदेश में ईद को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ये भी पढ़ें : Hamirpur : पेड़ के नीचे से रोज रात को आती थीं तेज आवाजें, हकीकत जान पुलिस भी हैरान  ये भी पढ़ें : बांदा : पुल के नीचे छिपाई थीं शहर से चोरी लाखों की बाइकें, पुलिस ने ऐसे किया बरामद..दो गिरफ्तार...
बांदा में धूमधाम से मनी झूलेलाल जयंती, शहर में निकली शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से मनी झूलेलाल जयंती, शहर में निकली शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज सिंधी समाज के लोगों ने झूलेलाल जयंती पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। सिंधी मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा भी निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। सभी भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। ये भी पढ़ें : Lucknow : गुरुग्रंथ साहिब को सीएम योगी ने सिर-माथे किया ग्रहण, सीएम आवास पर गुरुवाणी-अरदास और लंगरन  ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर.. ...
UP : बांदा में देखते ही देखते लाखों की फसल जलकर राख, ऐसे हुई घटना..

UP : बांदा में देखते ही देखते लाखों की फसल जलकर राख, ऐसे हुई घटना..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जसपुरा थाना क्षेत्र के बुधेड़ा हार मजरा नारायण गांव में आज खेतों में लगी लाखों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताते हैं कि हवा के झोंकों के साथ आग तेजी से फैली और देखते ही देखते जलकर राख हो गई। किसानों का इससे काफी नुकसान हुआ है। घटना उस समय हुई जब बिजली का एक तार टूटकर खेतों में गिर गया। इससे निकली चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। ग्राम प्रधान मुन्नू यादव का कहना है कि विद्युत लाइन खेतों के ऊपर से निकली है। पोल के ऊपर चमकादड़ अचानक बैठ गया। इस कारण तार टूटकर गिर पड़ा। गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। ये भी पढ़ें : बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा  ...
सुप्रीम कोर्ट की बाबा रामदेव को लताड़, माफीनामा खारिज

सुप्रीम कोर्ट की बाबा रामदेव को लताड़, माफीनामा खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को तगड़ी फटकार लगाई। साथ ही बाबा और उनके साथी बालकृष्ण का माफीनामा खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम अंधे नहीं है। यह माफीनामा पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका है। बाद में हमारे पास लाया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जान-बूझकर हमारे आदेश की अवमानना की गई है। अब कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। अब 16 को होगी मामले की सुनवाई जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि के भ्रामक और विवादित विज्ञापन केस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के दूसरे माफीनामे को भी खारिज कर दिया। ये भी पढ़ें : जेपी नड्डा की पत्नी की दिल्ली से चोरी हुई कार वाराणसी में मिली, दो गिरफ्तार जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने कहा कि जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। बता दें कि इससे पहले 2 ...
अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..

अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन करेंगे। इस रामायण को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया है। ये खास रामायण मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट स्वरूप दी गई है। नवरात्र के पहले दिन श्री राम मंदिर में हुई स्थापना मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन इस रामायण की स्थापना की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। बताते हैं कि इस रामायण का निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स द्वारा किया गया है। गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट दूर बताते चलें कि रामायण को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर स्थापित किया गया है। इसके शीर्ष पर चांदी से बना प्रभु राम का पट्टाभिष...
UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Loksabha Election 2024 बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इसमें यूपी की 7 खास सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सबसे खास मैनपुरी सीट है, जिसपर सपा सांसद डिंपल यादव के सामने यूपी के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। मैनपुरी से यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को टिकट यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। https://samarneetinews.com/subhash-chandra-boses-grandson-reprimands-kangana-ranaut-dont-spoil-history/ अब यूपी के इस मंत्री का मुकाबला सपा सांसद डिंपल यादव से होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह भाजपा के टिकट पर मैनपुरी सदर सीट से जीते थे।  मौजूदा समय में वह यूपी सरकार म...
बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा

बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू क्षेत्र के कोर्रम के कामता प्रसाद के बेटे देवदत्त (18) सोमवार रात बाइक से जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर सामने आने से हुआ हादसा साथ में पड़ोसी युवक भी था। बताते हैं कि गांव के पास ट्रैक्टर के अचानक सामने आने से युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ें : ‘न प्रधानमंत्री-न मुख्यमंत्री.., यहां वही होगा जो चाहेगा मुराद आलम’ आवास योजना में अड़ंगे की शिकायत राहगीरों ने सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने देवदत्त को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक परिवार ...
देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आपसी संबंधों की आत्मीयता, सौम्यता और सम्मान की भावना किसी से छिपी नहीं है। दोनों राजनीतिक हस्तियों के बीच कई बार गजब की बांडिंग देखी जा चुकी है। ऐसा ही आज पीलीभीत में एक चुनावी रैली में देखने को मिला। इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोगों के बीच इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करने पीछे मुड़कर पोडियम की ओर जाने लगे। सम्मान और आत्मीयता की जबरदस्त बांडिंग आई नजर https://twitter.com/Sudhir_mish/status/1777611166220488756 आगे पीएम मोदी बैठे थे तो बड़ों के सम्मान में पीछे से निकलने का रास्ता चुना। तभी पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ा और मुस्कुराते हुए आगे से ही जाने के लिए कहा। इसके बाद सीएम योगी भी आगे से ही तेज रफ्तार में पोडियम की ओर बढ़ गए। https://samarneetinews...