Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन की प्राथमिकता वाले समाधान दिवस पर आज जिले के उच्चाधिकारियों ने पूरी सक्रियता दिखाई। बांदा जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज शहर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 102 में 43 का मौके पर निस्तारण सभी थानों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे। साथ ही कुछ का निस्तारण भी किया।इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बबेरु और बिसंडा थाने में रहकर समस्याओं का निस्तारण कराया। https://samarneetinews.com/banda-driver-died-under-his-own-moving-tractor/ बताते हैं कि थाना समाधान दिवस पर बांदा जिले में कुल 102 शिकायतें मिलीं। 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में इन ...
बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर

बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में अन्ना पशुओं का सड़कों पर घूमना बड़ी समस्या बना हुआ है। आज एक अन्ना मवेशी ने मंदिर जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खूटी चौराहे के रहने वाले थे बुजुर्ग बाबूलाल जानकारी के अनुसार शहर के खूटी चौराहा के पास रहने वाले बाबूलाल (65) पुत्र रामाधीन आज सुबह घर से मंदिर के लिए निकले थे। बताते हैं कि इसी दौरान काली देवी मंदिर के पास मवेशी ने उनपर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर   आसपास के दुकानदारों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पतला पहुंच गए। बताते हैं कि जिला अस्पतला में उनक...
Banda : जरा सी अनदेखी से गई जान, चालक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत

Banda : जरा सी अनदेखी से गई जान, चालक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कभी-कभी छोटी सी अनदेखी जानलेवा हो जाती है। बांदा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक युवक ट्रैक्टर चलाते समय उसके नीचे गिरकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालू के ढेर पर चढ़ने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव के 30 साल के लवकुश द्विवेदी ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में एक जगह बालू का ढेर लगा था। लवकुश ने ट्रैक्टर निकाला तो बालू के ढेर के ऊपर पहिया चढ़ने से अनियंत्रित हो गया। https://samarneetinews.com/rto-department-action-against-these-school-vehicles-in-banda/ चालक उसके नीचे गिर पड़ा और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे मंगल सिंह के बटाईदार राममिलन ने दुर्घटना की ज...
मुंबई में पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, निकली बांग्लादेशी-असली नाम बन्ना शेख..

मुंबई में पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, निकली बांग्लादेशी-असली नाम बन्ना शेख..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : मुंबई के पास ठाणें से पुलिस ने महिला रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। रिया का असली नाम बन्ना शेख है और वह बांग्लादेश की रहने वाली हैं। रिया बांग्लादेशी माडल हैं जिन्होंने भारत में कई एडल्ट-पोर्न फिल्में बनाईं। भारत में वह नकली दस्तावेजों के सहारे खुद को भारतीय बताकर गैरकानूनी तरीके से रह रही थीं। ये जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि एक्ट्रेस रिया मुसलमान है जो पहचान छिपाकर भारत में मुंबई के पास एक इलाके में रह रही थी। परिवार बांग्लादेशी मुस्लिम से बना हिंदू पुलिस के अनुसार ये महिला बन्ना शेख अपनी मां रूबी शेख, बहन मोनी शेख और भाई रियाज शेख के साथ घुसपैठ कर पश्चिम बंगाल पहुंची थी। फिर यहां महाराष्ट्र के अमरावती में रहने वाले अरविंद बर्डे से उसकी मुलाकात हुई। फिर दोनों ने शादी कर ली। ये बांग्लादेशी परिवार मुसलिम से हिंदू बन गया। राजकुंद्रा के प्रोडक्शन में...
यूपी में SC/ST आयोग का गठन, यह पूर्व विधायक बने अध्यक्ष..

यूपी में SC/ST आयोग का गठन, यह पूर्व विधायक बने अध्यक्ष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग का गठन हुआ है। सरकार ने बाराबंकी के रहने वाले पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया है। गोरखपुर के बेचन राम और सोनभद्र के जीत सिंह खरवार आयोग के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 सदस्य भी आयोग में नामित हुए हैं। ये 16 सदस्य भी हुए नामित इन सदस्यों में लखनऊ के रमेश कुमार तूफानी, कानपुर के रमेश चंद्र, हमीरपुर के शिवनारायण सोनकर, सहारनपुर के महिपाल वाल्मीकि, आजमगढ़ के तीजाराम, गोंडा की अनिता गौतम, मऊ के विनय राम, मेरठ के हरेंद्र जाटव व नरेंद्र सिंह खजूरी शामिल हैं। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/up-former-bjp-mla-neelamkarwariya-passesaway/ इसके साथ ही बरेली के संजय सिंह व उमेश कठेरिया, आगरा के दिनेश भारत, औरेया की नीरज गौतम, भदोही के मिठाई लाल, कौशाम्बी के जितेंद्र कुमार, अंबेडकर नगर क...
बांदा में इन स्कूलों के वाहनों पर कार्रवाई, 4 का चालान, 1 की बस सीज

बांदा में इन स्कूलों के वाहनों पर कार्रवाई, 4 का चालान, 1 की बस सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ प्राइवेट स्कूल बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। संचालकों की लापरवाही स्कूल से लेकर सड़कों तक जारी है। वाहनों की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। बांदा के आरटीओ विभाग ने कार्रवाई की है। आरटीओ विभाग के अधिकारी ने बताया कि.. 4 स्कूल वैन का चालान काटा गया है। एक स्कूल बस को सीज कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक स्कूल बस बिना परमिट चल रही थी। आरटीओ विभाग के अधिकारी राम सुमेर यादव ने बताया कि बांदा शहर के अतर्रा चुंगी पर वाहनों की चेकिंग की। https://samarneetinews.com/banda-teacher-beats-child-and-breaks-his-hand-angry-father-beats-up-teacher/ चेकिंग में स्कूल वाहनों को चेक किया गया। एक स्कूल बस को परमिट न होने के कारण मंडी समिति चौकी कालुकुंआ में सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 4 वैन का चालान काटा गया। इनमे...
Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटों में बांदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव शिवपूजन (35) गुरुवार शाम रेलवे लाइन से पैदल डिंगवाही की ओर जा रहे थे। कोतवाली के रेउना से जुड़ा मामला पीछे से आई ट्रेन के चालक ने काफी हार्न बजाया, लेकिन वह सुन नहीं पाए। समय रहते न हटने से तेज धक्के से वह छिटक कर दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। https://samarneetinews.com/banda-12th-girlstudent-hangs-herself-serious-allegations-on-schoolteacher/ बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई दानी प्रसाद का कहना है कि वह चार भाइयों में छोटे थे। बिसंडा के शिव गांव की दूसरी घटना उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के राजेंद्र प्रसाद (22) ...
UP : मंत्री संजय निषाद और मंत्री रामकेश निषाद ने की योजनाओं की समीक्षा

UP : मंत्री संजय निषाद और मंत्री रामकेश निषाद ने की योजनाओं की समीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : आज बांदा में मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद और जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मत्स्य विभाग समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य पालकों का पंजीकरण व बीमा कराने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक उन्होंने सहकारी समितियों को और अधिक सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, मंत्री रामकेश निषाद ने सभी अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के प्रति गंभीरता से काम करें। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल कहा कि सरकार योजनाओं के प्रति सरकार बेहद गंभीर है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिक...
UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया

UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया (55) का बीती देर रात निधन हो गया। बताते हैं कि वह काफी समय से बीमार थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी थी। उन्होंने हैदराबाद के निजी अस्पताल में बीती रात अंतिम सांसें लीं। वह बेहद सरल और सौम्य स्वभाव की थीं। उनके पति उदयभान करवरिया दो बार विधायक रह चुके हैं। लीवर सिरोसिस की बीमारी से थीं पीड़ित उनके निधन से समर्थकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत सभी पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। ये भी पढ़ें : अलर्ट : पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां फेल, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा   बताया जा रहा है कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन उनका शव लाया जाएगा। फिर वहां से प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर ...
बादा : ‘सरकार सबके साथ’…मंत्री रामकेश निषाद ने सेवा पखवाड़ा में कहीं ये बातें..

बादा : ‘सरकार सबके साथ’…मंत्री रामकेश निषाद ने सेवा पखवाड़ा में कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा सरकार सबके साथ है। हर वर्ग, हर तबके का विकास किया जा रहा है। सरकार की योजनाएं सभी के लिए हैं। अब आयुष्मान योजना का लाभ लेकर लोग अपने स्वास्थ्य का ज्यादा आसानी से ख्याल रख सकते हैं। ये बातें बांदा में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। बड़ोखर में स्वास्थ शिविर का उद्घाटन वह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के बाद बात कर रहे थे। मंत्री ने खुद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर व्यवस्था भी देखी। सफाई मित्रों से बातचीत कर उन्हें आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। दरअसल, "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ोखर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। मंत्री रामकेश निषाद ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने ...