बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन में एक युवक को गोली लग गई। गोली युवक की जांघ में लगी है। बांदा मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में विवाद का मामला सामने आया है।
कमासिन के केमवई गांव की घटना
जानकारी के अनुसार, कमासिन के केमवई गांव के दशरथ (35) को आज घर में गोली लग गई। घटना के समय वह अकेले थे। बताते हैं कि उनके पिता शिवचंद्र भी खेत पर गए थे। गोली युवक की जांघ में लगी है।
ये भी पढ़ें: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का कहना है कि बुधवार को वह निमंत्रण में अपनी ससुराल ल...









