Monday, March 23सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों ने सगाई की, बोर्ड ने दी बधाई

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों ने सगाई की, बोर्ड ने दी बधाई

Breaking News, Feature, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों ने सगाई करके सबको चौंका दिया है। इन खिलाड़ियों के नाम हैं नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट। दोनों के बीच काफी नजदीकी बताई जा रही है। वहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली है। इन दोनों इंग्लिश क्रिकेटर के रिश्ते में बंधने से बाद सोशल मीडिया पर यह मामला छा गया है। सभी लोग दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। बोर्ड ने भी दोनों को बधाई दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बताते चलें कि महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के आपसी रिश्ते में बंधने की सूची में इससे पहले भी कई नाम हैं। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट खिलाड़ी पहले रिश्तों में बंध चुकी हैं। अब इंग्लैंड टीम की दो खिलाड़ी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। बताते चलें कि नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने ...
भारत के महाबलीपुरम में मिले दो महाबली, नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग

भारत के महाबलीपुरम में मिले दो महाबली, नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने दो दिवसीय भारत के दौरे पर आज यहां चेन्नई के प्राचीन शहर (महाबलीपुरम) मामल्लापुरम पहुंच चुके हैं। यहां उनके स्वागत को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हुए थे जिनके साथ चीनी राष्ट्रपति की अनौपचारिक शिखर वार्ता होनी है। चीनी राष्ट्रपति चिंगफिंग की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि हाल में कश्मीर मुद्दे को लेकर चीन के बयानों से दोनों देशों के बीच थोड़ी असहज स्थिति हुई है। प्राचीन शहर में चीनी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत बहरहाल, समुद्र किनारे बसे प्राचीन शहर मामल्लापुरम में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भव्य स्वागत किया गया है। तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने खुद चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया। साथ ही स्थानीय लोग प्रधानमंत्री मोदी और शी चिनफिंग के पोस्टर लेकर खड़े हुए थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नर...
नुसरत जहां के विरोध पर वीएचपी का बयान, कहा-हिंदू थे भारतीय मुसलमानों के पूर्वज

नुसरत जहां के विरोध पर वीएचपी का बयान, कहा-हिंदू थे भारतीय मुसलमानों के पूर्वज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के दुर्गा पंडाल में पूजा को जाने पर भड़के उलेमाओं के मामले में जहां नुसरत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद (VHP)भी मैदान में आ गई है। दरअसल, नुसरत के पूजा में शामिल होने पर लगातार बयानबाजी जारी है। पहले यूपी के देवबंद के उलेमा ने इसे गैर इस्लामिक बताते हुए विरोध जताया। यहां तक कि नुसरत को नाम तक बदलने की नसीहत दे डाली। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी बयान दिया है। कहा, मुस्लिम देशों में हो रही है रामलीला उनका कहना है कि ये जो लोग (उलेमा) गंगा-जमुना तहजीब की बात करते हैं और हमें सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हैं, उनके बयान बताते हैं कि वे क्या सोचते हैं। कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि आज तो दुनियाभर में कई मुस्लिम देशों में भी रामलीला हो रही है। आलोक कुमार ने कहा कि वह मा...
नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां के दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर पूजा करने को लेकर मौलाना भड़के हुए हैं। ये मौलाना नुसरत को नाम बदलने की नसीहत तक दे रहे हैं। ऐसे में नुसरत जहां ने मौलानाओं को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी के कहने पर नाम क्यों बदल लें। नुसरत ने नाम बदलने की नसीहत देने वाले वाले मौलाना से कहा है कि 'वह आराम करें, राजनीति का नहीं, क्योंकि यह समय खुशियां मनाने का है।' बताते चलें कि इससे पहले सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर भी उलेमाओं ने नुसरत पर निशाना साधा था। कहा- मौलवियों को संदेश, आराम करें अब टीएमसी की इस युवा सांसद एवं बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां से यूपी के देवबंदी उलेमा पर पलटवार करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। नुसरत ने कहा है कि जिन्होंने मुझे मेरा नाम नहीं ...
पाकिस्तान मॉडल कंदील के हत्यारोपी भाई आरिफ को इंटरपोल ने पकड़ा

पाकिस्तान मॉडल कंदील के हत्यारोपी भाई आरिफ को इंटरपोल ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेनसेशन एवं मॉडल कंदील बलोच की हत्या के मामले में पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसके हत्यारोपी भाई आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। मॉडल बलोच के फरार भाई मोहम्मद आरिफ की पुलिस को वारदात के बाद से ही तलाश थी। पाकिस्तानी न्यूज चैनलों में यह खबर सुर्खियों में है। एसएचओ महर बशीर हीराज की ओर से गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। इंटरपोल ने मुल्तान के मुजफ्फराबाद पुलिस स्टेशन को हत्यारोपी को सौंप दिया है। पिता ने लिखाया था मुकदमा बताते चलें कि मॉडल कंदील की हत्या में उसके पिता मोहम्मद अजीम ने अपने बेटे वसीम समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में लगभग एक सप्ताह पहले पाकिस्तान की अदालत ने कंदील के दूसरे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। क्या है हत्या का पूरा मामला बताया जाता है कि मॉडल कंदील बलोच की वर्ष 2016 में उसके भाई...
अमिताभ बच्चन ने दादा साहब फाल्के अवॅार्ड पर कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रिया..

अमिताभ बच्चन ने दादा साहब फाल्के अवॅार्ड पर कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मंगलवार को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड' देने की घोषणा की गई। सभी जानते और मानते भी हैं कि हिंदी सिनेमा में अपने योगदान को लेकर बिग बी इस सम्मान के हकदार हैं। वह पहले ही बेस्ट एक्टर के लिए 4 बार नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं। बिग बी अपने शानदार अभिनय से एक नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों को प्रभावित कर रहे हैं। इसी फरवरी माह में सिनेमा में अपने 5 दशक पूरा कर चुके अमिताभ बच्चन ने 15 फरवरी को ही अपने कैरियर की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी। बिग बी ने भी अपने अंदाज में दी प्रतिक्रिया अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवार्ड दिए जाने की घोषणा सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की। यह जानकारी जावड़ेकर द्वारा ट्वीट करते हुए दी गई। इसके बाद दुनियाभर से बिग बी के फैन उनको बधाईयां दे रहे हैं। अमिताभ बच्चे ...
राजनाथ सिंह बने तेजस उड़ाने वाले पहले रक्षा मंत्री, साझा किया अनुभव

राजनाथ सिंह बने तेजस उड़ाने वाले पहले रक्षा मंत्री, साझा किया अनुभव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एचएएल द्वारा देश में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में उड़ान भरी। इसके साथ ही राजनाथ तेजस उड़ाने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बन गए। उनके साथ वाइस एयर मार्शल एन तिवारी मौजूद थे। बताया जाता है कि रक्षामंत्री करीब 30 मिनट तक विमान में रहे। तेजस में अपनी सफल उड़ान के बाद रक्षामंत्री राजनाथ ने मीडिया कर्मियों के साथ इसका अनुभव भी साझा किया। रक्षा मंत्री ने बताई तेजस से ही उड़ान की वजह उन्होंने कहा कि तेजस एक स्वदेशी विमान है और इसमें उड़ान भरना गर्व की बात है। कहा कि तेजस के स्वदेशी विमान होने की वजह से ही इसमें उड़ान भरने का फैसला किया, क्योंकि जनता को अपनी वायु सेना, नेवी और थल सेना पर पूरा विश्वास है और गर्व भी। रक्षा मंत्री के तेज उड़ान का दृश्य लोगों में रोमांच पैदा कर गया। खुद रक्षा मंत्री ने भी अपने इस अनुभव को बेहतरीन बत...
कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) कानपुर में वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई विदेशी छात्रा ने आखिरकार आहत होकर कैंपस छोड़ दिया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। बताया जाता है कि छात्रा फिलहाल दिल्ली गई है। वहीं दूसरी ओर छात्रा की शिकायत पर फ्रांस के अधिकारियों की एक टीम बुधवार सुबह कानपुर स्थित आईआईटी कैंपस पहुंची और अधिकारियों से बंद कमरे में बातचीत की। फ्रांस के दूतावास ने दिखाई गंभीरता, जांच में जुटे अधिकारी   फ्रांस के अफसरों की यह टीम बुधवार सुबह से ही जांच में जुटी है। दूसरी ओर आईआई प्रबंधन ने भी विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ प्रोफेसर को सिविल इंजीनियरिंग विभाग से हटा दिया था। यह कार्रवाई आंतरिक कमेटी की जांच के बाद की गई थी। दरअसल, एक विदेशी छात्रा ने आईआईटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वूमेन सेल और फ्रांस ...
11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयार्क से लौटे ऋषि कपूर

11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयार्क से लौटे ऋषि कपूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर देर रात 11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। बीती देर रात वह पत्नी नीतू सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। उनके चेहरे में स्माइल के साथ एक सकून, एक राहत थी और पत्नी नीतू भी काफी खुश नजर आ रहीं थीं। बताते दें कि ऋषि कपूर बीते एक साल से न्यूयार्क में इलाज करा रहे थे। अपनी वापसी की जानकारी खुद ऋषि ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर इस तरह से दी। उन्होंने लिखा कि 'घर वापस!!!!! 11 महीने 11 दिन, आप सभी का शुक्रिया!' मां के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके थे शामिल उनकी मां कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था और न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। इस दौरान ऋषि कपूर को मां के निधन के अलावा एक और बड़े झटके का सामना करना पड़ा। वो था, कपूर खानदान की बड़ी धरोहर आरके स्टू...
नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी भी बड़े अधिवक्ता हैं और उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। बताते हैं कि आने वाली 14 सितंबर को उनका 96वां जन्मदिन था। उनके बेटे महेश ने बताया है कि पिता का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में किया जाएगा। रविवार सुबह हुआ निधन   बताते चलें कि वह राष्ट्रीय जनता दल से मौजूदा राज्यसभा सांसद थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह कानून मंत्री रह चुके थे और दो बार मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भी रहे। उनका जन्म आजादी से पूर्व पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू तथा पीएम नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने शोक...