Sunday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

कोरोना पाॅजिटिव हुईं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela meyer)

कोरोना पाॅजिटिव हुईं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela meyer)

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिका के लिए ओलंपिक में भाग ले चुकीं दिग्गज महिला मुक्केबाज मिकेला मेयर (Mickela Meyer) कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जांच में मिकेला कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मिली हैं। अब दो दिन बाद होने वाले मुक्केबाजी के मुकाबले में वह हिस्सा नहीं ले पाएंगी। बता दें कि कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने के बाद लास वेगास में यह पहली मुक्केबाजी की कंपटीशन थी। मिकेला ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस का परीक्षण होने के बाद उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मिकेला ने यह भी लिखा है कि उनको मंगलवार को एमजीएफ ग्रैंड गार्डन एरेना में होने वाले मुक्केबाजी के मुकाबले में हेलेन से मुकाबला करना था। इसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। अब वह काफी निराश हैं और ऐसा नहीं कर पाएंगी। खास बात यह है कि मिकेला मेयर अमेरिका की पूर्व ओलिंपिक मु...
योग दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर छाई ‘Nude योगा गर्ल’ की Photos

योग दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर छाई ‘Nude योगा गर्ल’ की Photos

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः इसी महीने की 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। ऐसे में लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी योगा के दिवाने कम नहीं हैं। योगा की ऐसी ही दिवानी एक लड़की की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, यह लड़की इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड योगा फोटो शेयर करती है। लोग इस लड़की की फोटो को खूब लाइक करते हैं। इन फोटो की खासियत यह भी है कि इनमें ये लड़की योगासन करते हुए कलाकृतियों को उभारती हुई दिखाई देती है। यह लड़की योगा गर्ल के नाम से इंस्टाग्राम पर छाई है और योगा की अपनी फोटो शेयर करती है। इंस्टाग्राम पर इस योगा गर्ल के 12 लाख से ज्यादा फालोअर हैं जो इनके योगासन को जमकर पसंद करते हैं। न्यूड योगा करने वाली यह लड़की अक्सर प्रकृति के बीच योगा करती है। आसान ही नहीं कठिन से कठिन योगा भी करती है। देखा जाए तो यह ल...
नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ

नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश को तीन बार हाॅकी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्लेयर बलवीर सिंह दोसांझ का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और बीते काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इस वक्त वह पंजाब के मोहाली में स्थित एक अस्पतालल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बलवीर सिंह अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बताते चलें कि बलवीर सिंह महान खिलाड़ी थे उन्होंने देश को लगातार तीन-तीन स्वर्ण पदक दिलाए। पंजाब के मोहाली में थे भर्ती बताया जाता है कि मोहाली के अस्पताल में बीती 8 मई को उनको भर्ती कराया गया था। वहां 18 मई से वह कोमा में था। उनके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ था। इसके साथ ही उनको फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार भी था। बताते चलें कि देश के महानतम एथलीटों में एक बलवीर सिंह सीनियर महान खिलाड़ी थे। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में बनाए गए नीदे...
WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..

WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः WWE की स्टार रेसलर (महिला पहलवान) निकी बेला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ स्कूल टाइम में एक नहीं बल्कि दो बार बलात्कार हुआ था। इस वजह से वह 28 साल की होने तक लगातार डिप्रेशन में रही थीं। इसके लिए वह खुद को दोषी मानती थीं। खुद किया जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा आपको बता दें कि स्टेफनी निकोल गार्सिया कोलेस अमेरिकी रेसलिंग चैंपियनशिप (WWE) में निकी बेला के नाम से बेहद पापुलर हैं। उनके पूरी दुनिया में करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। निक्की ने जुड़वा बहन के साथ मचाई धूम खास बात यह है कि जून 2007 में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से जुड़ने वाली निकी ने अपनी जुड़वा बहन के साथ अमेरिका में महिला पहलवानी में अपनी अलग पहचान बनाई। इन दोनों बहनों ने 2011 में डीवा चैंपियनशिप पर भी शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद पूर...
सबसे बड़ी खबरः देश में दो सप्ताह और लाॅकडाउन, गृह मंत्रालय के आदेश

सबसे बड़ी खबरः देश में दो सप्ताह और लाॅकडाउन, गृह मंत्रालय के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए केंद्र सकार ने 3 मई तक लागू लाॅकडाउन को अब दो सप्ताह तक और बढ़ा दिया है। यानी अब लाॅकडाउन 18 मई तक लागू रहेगा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत 4 मई से आगे दो सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब आने वाली 18 मई तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। बताते हैं कि इस दौरान सार्वजनिक परिवहन जैसे रेल और विमान आदि सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं ग्रीन जोन में गृहमंत्रालय ने कुछ छूट जरूर दी है। इसके साथ ही आरेंज जोन में आने वाले जिलों को अलग तरह से कुछ छूट दी जा सकती है। बहरहाल, सरकार ने बड़ी ही समझदारी के साथ जोन के तहते जिलों को बांटा है, ताकि कोरोना के खतरे को खत्म किया जा सके। स्थिति के अनुसार बदलेंगे जिलों के जोन बताया जाता है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने पूरे देश...
दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्मी जगत से देश को स्तब्ध करने वाली एक दुखद खबर आई है। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। उनके भाई रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर की मौत की पुष्टि की है। 67 साल के ऋषि कपूर के करोड़ो फैन और पूरा देश उनकी मृत्यु की खबर से हिल गया है। फिल्म अभिनेता बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अभिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ऋषि कपूर की मौत की खबर से वह पूरी तरह टूट गए हैं। मुंबई के अस्पताल में थे भर्ती उनके निधन की सूचना से पूरे बालीवुड में शौक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि ऋषि दा की मृत्यु की खबर सुनकर उनको लग रहा है कि जैसा कि वह कोई बुरा सपना देख रहे हैं। वहीं क्रिकेट जगत की शख्सियत वीरेंद्र सहबाग ने लिखा है कि आपको भुलाया नहीं जा सकता है। ये भ...
लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संक्रमण फैलाने के मामले में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब लखनऊ पुलिस कनिका का बयान दर्ज करेगी। अस्पताल से ठीक होकर घर लौटीं कनिका के घर के बाहर लखनऊ पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। सिंगर कनिका को थाने आकर बयान देने का नोटिस भेजा गया है। इस मामले में राजधानी के कृष्णानगर थाने के एसीपी दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि सिंगर कनिका कपूर को लिखित बयान के लिए बुलाया गया है। सिंगर के लिखित बयान दर्ज करेगी लखनऊ पुलिस कहा कि इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, रविवार को बाॅलीवुड की सिंगर कनिका ने ट्विटर पर अपनी बात कही है। बताते चलें कि सिंगर कनिका पर आरोप है कि विदेश यात्रा से लौटकर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन न करके देशभर में पार्टियां कीं। बाद में वह कोरोना पाजिटिव पाई गईं। इससे देशभर में हड़कंप मच गया था। सरोजनीनगर थाने में दर्ज ह...
Corona Virus: बाॅलीवुड Actress शमा बोलीं, तो शायद मर जाती मैं..

Corona Virus: बाॅलीवुड Actress शमा बोलीं, तो शायद मर जाती मैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना वायरस संकट से बचाव को लागू लाॅकडाउन के बीच बाॅलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकीं शमा सिकंदर ने कहा है कि कोरोना संकट के हालात बहुत ही डरावने हैं, उनके मन में भी मरने का ख्याल आया था। सेल्फ आइसोलेशन ले रहीं हैं शमा सिकंदर दरअसल, अपनी एक पोस्ट में शमा ने लाॅकडाउन को लेकर लिखा है कि हम सभी को हालात को समझने की जरूरत है, ये काफी डरावने हैं। एक्ट्रेस शमा इस वक्त अपने अमेरिकी बायफ्रेंड जेम्स मिल्लिरन के साथ सेल्फ आइसोलेशन की स्थिति में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे में अगर उनका बायफ्रैंड जेम्स उनके साथ न होता, तो शायद वह मर ही जाती। शमा ने कहा कि लाॅकडाउन के बीच रहना काफी मुश्किल है। बायफ्रैंड को बताया अपना सबसे मददगार साथी इस हालातों में जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकत...
3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए 3 मई तक लाॅकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों को नमस्ते बोलकर अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई देशवासियों के त्याग के चलते मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया उन्होंने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को नमन भी किया। कहा कि वे जानते हैं कि लाॅकडाउन से लोगों को खाने से लेकर आवागमन तक की दिक्कतें हुई हैं। कहा कि यही दिक्कतें कोरोना के खिलाफ जंग में हमारा आत्मबल बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के खिलाफ इसी एकजुटता और साहस से लड़ाई जारी रखनी है। कष्ट सहने के लिए जनता की सरा...
प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के चलते देशभर में लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में टीवी एक बहुत बड़ा जरिया है, जो लोगों का timepass बना हुआ है। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने पुराने सुपरहिट शोज को शुरू किया है। इन शोज में सबसे उफर नाम रामायण का है, जो अबतक का टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। हालांकि, दूरदर्शन ने अपने सभी शोज शुरू कर दिए हैं, लेकिन रामायण का क्रेज और लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। बड़ोदरा चुनाव के वक्त की फोटो ऐसे में इससे जुड़े कलाकारों की एक बार फिर से पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में रामायण के कलाकार छाए हुए हैं। इसी बीच रामायण में मात्र 15 साल की उम्र में 'सीता' का रोल करने वालीं दीपिका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दीपिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हुई दिखा...