Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर है। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी व उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू के घर पर फायरिंग हुई है। सिविल लाइन स्थित बाॅलीवुड अभिनेत्री के घर फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि फायरिंग को दो बदमाशों ने अंजाम दिया। दोनों फरार हो गए। बाद में गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने फायरिंग पर पोस्ट लिखकर कहा है कि यह फायरिंग संतों के अपमान का बदला है। यह तो बस ट्रैलर है..। गैंगस्टर ने कहा, संतों के अपमान का लिया बदला, यह सिर्फ ट्रेलर.. गोल्डी बरार ने पोस्ट में लिखा है कि फायरिंग हमने कराई है। लिखा है कि इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया था। हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया। यह भी लिखा है कि ये तो बस ट्रेलर है, अगली बार किसी ने हमारे धर्म के प्रति कोई अभद्रता की बात ...
Lucknow: सरदार लुक में अखिलेश यादव-किसान आंदोलन के पीड़ितों को किया सम्मानित

Lucknow: सरदार लुक में अखिलेश यादव-किसान आंदोलन के पीड़ितों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अलग लुक में नजर आए। अखिलेश यादव साफा पहनकर बिल्कुल सरदार लुक में दिखाई दिए। मौका था पीड़ित किसानों के परिजनों को सम्मानित करने का। सपा मुखिया ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजन को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह सपा मुख्यालय में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सिख किसान मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार दिखे धनखड़-नए उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई ये भी पढ़ें: यूपी: भ्रष्टाचार में SDM सस्पेंड-अब आयुक्त करेंगे पूरे मामले की जांच https://samarneetinews.com/dhankhar-seen-firsttime-53days-after-resignation-congratulated-new-vicepresident-cpradhakrishnan/ https://samarneetinews.com/up-bigaction-against-corruption-sdm-jansath-suspended-commissioner-will...
यूपी: भ्रष्टाचार में SDM सस्पेंड-अब आयुक्त करेंगे पूरे मामले की जांच

यूपी: भ्रष्टाचार में SDM सस्पेंड-अब आयुक्त करेंगे पूरे मामले की जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के SDM जयेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। SDM जानसठ पर सरकारी जमीन को घूस लेकर सोसाइटी के नाम करने का आरोप है। भाजपा के पूर्व विधायक ने की थी शिकायत इस मामले की शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने की थी। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच कराई। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। प्रथम दृष्टया गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन ने एसडीएम को निलंबित कर दिया है। निलंबित एसडीएम को राजस्व परिषद कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। बरेली मंडल के आयुक्त पूरे मामले का जांच अधिकारी बनाया गया है। ये भी पढ़ें: UP: समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस  ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों ...
बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल

बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। काकोरी के टिकैतगंज में तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस खंती में जा पलटी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई यात्रियों और राहगीर के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। काकोरी के टिकैतगंज के पास हादसा डीएम लखनऊ विशाख जी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, चालक आज शाम कैसरबाग डिपो की बस लगभग 54 यात्रियों को लेकर हरदोई से लखनऊ आ रहा था। बस काकोरी के टिकैतगंज के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ा हादसा-स्कूल बस बाइक को टक्कर मारकर पल्टी, पिता-पुत्र की मौत-कई छात्र-छात्राएं घायल   बस की चप...
UP: समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस 

UP: समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने अधिकारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि उनका शव फांसी पर लटकता मिला। घटना के समय पत्नी मायके में थीं। पारिवारिक विवाद को माना जा रहा कारण जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अपने मायके सुल्तानपुर गई हुई थीं। शनिवार को वह आजमगढ़ से प्रतापगढ़ आए थे। उनकी तैनाती इस समय आजमगढ़ में है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है। जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: UP : शराब पीकर महिला अधिकारी को सड़क पर ड्रामा करना पड़ा भारी, सस्पेंड https://samarne...
कानपुर में बड़ा हादसा-स्कूल बस बाइक को टक्कर मारकर पल्टी, पिता-पुत्र की मौत-कई छात्र-छात्राएं घायल  

कानपुर में बड़ा हादसा-स्कूल बस बाइक को टक्कर मारकर पल्टी, पिता-पुत्र की मौत-कई छात्र-छात्राएं घायल  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के भीतरगांव इलाके में आज गुरुवार सुबह लगभग पौने 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदती हुई खंती में जाकर पलट गई। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठी बेटी घायल हो गई है। ग्रामीणों की तत्परता से बची छात्रों की जान बस में पानी भरने से स्कूली छात्र-छात्राएं छटपटाने लगे। गांव के लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, साढ़ के गोपालपुर में मिथिलेश सिंह शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज है। कालेज की डग्गामार बस गुरुवार सुबह साढ़ की तरफ से करीब 40 बच्चों को लेकर स्कूल लौट रही थी। बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत-बेटी घायल पालपुर गांव के राजू निगम (25) अपने पिता सुरेश निगम (59) और बहन प्रियंका (20) के लेकर अस्पताल जा रहे थे। गोपालपुर गांव से पहले...
उन्नाव: बीसवीं बरसी पर फैसल हसन को किया याद

उन्नाव: बीसवीं बरसी पर फैसल हसन को किया याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: समाजवादी पार्टी के युवा नेता फैसल हसन गुड्डू की 20वीं बरसी पर उन्हें याद किया गया। उनके आवास पर लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्नाव के नगर विधायक पंकज गुप्ता ने घर पहुंचकर स्व. फैसल को श्रद्धांजलि दी। पूरे परिवार की आंखें नम रही। परिवार को ढांढस बंधाते हुए विधायक ने कहा कि फैसल गरीबों के मसीहा थे। हम हर साल उनको याद करने आते रहेंगे। इस मौके पर सुहैल हसन, जाहिद हुसैन, बिलाल हुसैन, शुऐब हसन, क्षेत्रीय पार्षद मेराजुद्दीन खान, आफाक अहमद, सपा नेता नियाज खान, मो इस्माइल, अतहर अली लाले, जिया शाहिद, वसीम अहमद, फिरोज कमाल, महफूज अली, शमशाद, चमन, फैज, सलमान शाहिद आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: उन्नाव: पूर्व सांसद ने संविधान पुस्तिका के साथ किया सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान https://samarneetinews.com/unnao-ex-mp-annutandon-honored-retired-teachers-with-...
Lucknow: सपा कार्यालय के पास आत्मदाह का प्रयास…दानिश, वसीम से था परेशान

Lucknow: सपा कार्यालय के पास आत्मदाह का प्रयास…दानिश, वसीम से था परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: लखनऊ में आज अलीगढ़ के व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना गौतमपल्ली क्षेत्र में विक्रमादित्य मार्ग तिराहा की है। यहां से कुछ दूरी पर समाजवादी पार्टी का कार्यालय है। पीड़ित ने दानिश, वसीम और नाजिम आदि लोगों पर 6 लाख रुपए हड़पने और धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है, इसलिए परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। अलीगढ़ के रहने वाले हैं योगेंद्र उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके 6 लाख रुपए हड़प लिए। लगातार धमकियां दे रहे हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए उसने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे अलीगढ़ के योगेंद्र उर्फ बॉबी (48) पुत्र गोवर्धन ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। पुलिस कार्रवाई न होने से थे परेशान वह अपने भाई गुड्डू और एक महिला के साथ लखनऊ पहुंचे थे। पुलिस ने समय रहत...
लखनऊ: नौकरानी तो नहीं PWD रिटायर अभियंता की हत्या का वजह? दो दिन से रुकी थी घर में..

लखनऊ: नौकरानी तो नहीं PWD रिटायर अभियंता की हत्या का वजह? दो दिन से रुकी थी घर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ के मड़ियाव में PWD के रिटायर अभियंता अरुण मिश्र (68) की हत्या में अहम बातें सामने आई हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं घर की नौकरानी तो हत्या की वजह नहीं है? क्योंकि वह पति से झगड़े के बाद उन्हीं के घर आकर रुकी हुई थी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी मनोज पांडे सिक्योरिटी गार्ड है। उसकी पत्नी रिटायर सहायक अभियंता के घर खाना बनाती थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि अभियंता 8 साल पहले कानपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। पति-पत्नी कई साल से रह रहे अलग उनकी पत्नी अंजू सीतापुर में सरकारी स्कूल की प्राचार्य रही हैं। पति-पत्नी में बीते कई वर्षों से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। पत्नी सीतापुर में अकेले रहती हैं। दोनों का एक बेटा है। वह परिवार के साथ विदेश में शिफ्ट है। बताते हैं कि बीकेटी के भैंसामऊ क्रासिंग इलाके में रहने वाले मनोज की पत्नी रामा ...
लखनऊ में PWD के रिटायर सहायक अभियंता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में PWD के रिटायर सहायक अभियंता की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी में मड़ियांव इलाके में पीडब्ल्यूडी के रिटायर सहायक अभियंता अरूण कुमार मिश्रा (68) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि इस वारदात को दिनदहाड़े घर की नौकरानी के पति मनोज पांडेय ने अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी और मृतक के परिजन भी पहुंचे। घटना की वजह स्पष्ट नहीं मृतक के भतीजे नितिन मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट लिखा दी गई है। वहीं पुलिस घर की नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। वह बीकेटी के भैंसामऊ क्रासिंग क्षेत्र का रहने वाला है। उसका नाम मनोज पांडे है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। ये भी पढ़ें: यूपी: 4 माह की प्रेग्नेंट महिला से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस-अस्पताल में पीड़िता ये भी पढ़ें: Br...