Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

16 IPS अफसरों के तबादले, इन जिलों के SP बदले…पढ़ें पूरी लिस्ट

16 IPS अफसरों के तबादले, इन जिलों के SP बदले…पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। खासकर पुलिस महकमे के अधिकारियों के तबादले आज दूसरे दिन भी हुए। बुधवार को जहां अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए थे। वहीं आज गुरुवार को सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने उन्नाव, प्रयागराज, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़, औरैया समेत कई जिलों के एसपी बदले हैं। सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: UP में 16 IAS के तबादले, लखनऊ आयुक्त डॉ. रोशन जैकब अब सचिव बनीं..पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट.. ये भी पढ़ें: TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश https://samarneetinews.com/16-ias-transferred-in-up-lucknowcommissioner-roshanjacob-becomes-secretary/  ...
प्रयागराज: भीषण हादसे में चार दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई..

प्रयागराज: भीषण हादसे में चार दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रयागराज शहर में शिवकुटी इलाके में देर रात मजार तिराहे पर भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों वाराणसी से शोभा यात्रा देखकर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चारों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। चारों एक ही बाइक पर थे सवार जानकारी के अनुसार, कटरा रामलीला की प्रसिद्ध रावण शोभायात्रा देखकर एक ही बाइक से चार दोस्त घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे केंद्रीय विद्यालय तेलियरगंज के पास बाइक खंभे से जा टकराई। बताते हैं कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर गिरने के बाद अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। ये भी पढ़ें: Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर 3 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक की अस्पताल में मौत हो गई। चारों के नाम मऊआइमा थाना क्ष...
Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए। बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने ट्रोनिका सिटी (गाजियाबाद) में दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया। बताते हैं कि बदमाशों ने पुलिस पर आधुनिक हथियारों से फायरिंग की। फिर जवाबी कार्रवाई में मारे गए। इस एनकाउंटर में चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। UP STF और दिल्ली पुलिस ने दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया दोनों बदमाशों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि इस एनकाउंटर में चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी ने त्वरित खुलासे और कार्र...
UP में 16 IAS के तबादले, लखनऊ आयुक्त डॉ. रोशन जैकब अब सचिव बनीं..पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

UP में 16 IAS के तबादले, लखनऊ आयुक्त डॉ. रोशन जैकब अब सचिव बनीं..पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: प्रदेश सरकार ने आज मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें लखनऊ आयुक्त रोशन जैकब और कंचन वर्मा भी शामिल हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा बना दिया गया है। IAS विजय विश्वास पंत बने लखनऊ मंडलायुक्त लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब अब सचिव एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बना दी गई हैं। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया है। बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाकर भेजा गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची.. ये भी पढ़ें: TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश https://samarneetinews.com/tet-mandatory-government-will...
TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सेवारत शिक्षकों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता से राहत मिलने की उम्मीद है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रिव्यू पिटीशन (समीक्षा याचिका) दाखिल करें। सीएम ने कहा-लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं शिक्षक दरअसल, मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रदेश में पहले से कार्यरत शिक्षक अनुभवी हैं। वे लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं। बच्चों को पढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। वे शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सरकार ने शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया है। बताते चलें कि 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब TET पास करना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट...
जौनपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत-9 घायल

जौनपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत-9 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ये लोग बाबा काशीनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को लेकर काशी जा रही थी बस बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं को लेक स्लीपर बस बस अयोध्या पहुंची थी। वहां दर्शन के बाद श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को जा रहे थे। रात लगभग 3 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हो गया। एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि 4 लोगों की मौत हुई है। 9 घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से...
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला, कहा-‘गेरुआ वस्त्र पहनकर कुछ भी बकना..’

जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला, कहा-‘गेरुआ वस्त्र पहनकर कुछ भी बकना..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: मेरठ में कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान जैसा कहा था। उनके इस बयान का विरोध शुरू हो गया है। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर, सपा सांसद हरेंद्र मलिक और मुस्लिम धर्मगुरु चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्स एकाउंट पर लिखी यह बात.. भोजपुरी गायिका नेहा ने अपने एक्स एकाउंट पर कड़ी प्रतिक्रिया लिख दी है। भोजपुरी गायिका ने अपने X हैंडल पर पोस्‍ट किया है कि 'क्या गेरुआ वस्त्र पहन कर कुछ भी अनाप-शनाप बकना गेरुए वस्त्र का अपमान नहीं है? देश की एकता और अखंडता को सबसे ज़्यादा खतरा इन भाजपाई विद्वानों से है।' बताते चलें कि नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। ये भी पढ़ें: ‘TV न चलाएं! भारत-पाक मैच का बहिष्कार करें..’ पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी की अपील https://samarneetinews.com/do...
जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी के जौनपुर में बीती रात डबल मर्डर से दहशत फैल गई। दो सगे भाइयों को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। दोनों शादी का कार्ड देकर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं। दोनों कोयला कारोबारी थे। उधर, पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोयला कारोबारी थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात बमदाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी। मारे गए दोनों सगे भाई थे। इनकी पहचान मझगांवा गांव के शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) के रूप में हुई। बताते हैं कि दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर कार्ड बांटने गए थे। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल वहां...
‘TV न चलाएं! भारत-पाक मैच का बहिष्कार करें..’ पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी की अपील

‘TV न चलाएं! भारत-पाक मैच का बहिष्कार करें..’ पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी की अपील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: पहलगाम अटैक में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने भावुक अपील की है। ऐशान्या ने अपील की है कि एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान में होने वाले मैच को न देखें। यह मैच 14 सितंबर को होना है। ऐशान्या ने कहा है कि लोग अपना टीवी चालू न करें। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का बहिष्कार करें। यह मैच आतंकी हमले में मारे गए लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। ऐशान्या ने कहा कि यह मैच कराना ही नहीं चाहिए। कहा-यह मैच जख्मों पर नमक जैसा कहा है कि पाकिस्तान से मैच खेलना आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के बलिदान की अनदेखी करना है। कहा कि पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र से मैच खेलना शहीद परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। कहा कि बीसीसीआई को यह मैच नहीं स्वीकारना चाहिए था। ऐशान्या ने यह भी कहा कि हमारे खिलाड़ियों में एक-दो को छोड़ किसी ने...
बाहर जॉब का ऑफर और अंदर गंदा काम..9 लड़कियां-3 ग्राहक और संचालक गिरफ्तार

बाहर जॉब का ऑफर और अंदर गंदा काम..9 लड़कियां-3 ग्राहक और संचालक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अक्सर स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार यानी सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासे की खबरें सुनने को मिलती हैं। अब मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में सेक्स रैकेट का एक एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। बाहर कंप्यूटर ट्रेनिंग और जॉब वर्क सिखाने का बोर्ड लगा था। मगर अंदर गंदा काम हो रहा था। कंप्यूटर सेंटर के अंदर का हाल देख पुलिस भी हैरान पुलिस छापे के दौरान जब भीतर पहुंची तो वहां 9 युवतियां और 3 ग्राहकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। कंप्यूटर सेंटर मालिक राजबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया। सूत्रों का कहना है कि कंप्यूटर सेंटर से ऑनलाइन डिमांड पर लड़कियों की सप्लाई होती थी। पुलिस को कंप्यूटर सेंटर में भीतर सेक्स रैकेट चलता मिला। बताते हैं नई सड़क स्थित इस कंप्यूटर सेंटर के बाहर लैपटॉप की तस्वीरें, ज...