Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में दो बड़े एनकाउंटर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी सिराज ढेर-बुलंदशहर में भी मारा गया ईनामी

यूपी में दो बड़े एनकाउंटर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी सिराज ढेर-बुलंदशहर में भी मारा गया ईनामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते चंद घंटों में दो बड़े एनकाउंटर हुए हैं। एक एनकाउंटर सहारनपुर में यूपी एसटीएफ (UPSTF) ने किया है। इसमें अधिवक्ता हत्याकांड का 1 लाख का ईनामी बदमाश सिराज मारा गया है। मुठभेड़ सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में हुई। दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर में हुआ। वहां जुबैर नाम का ईनामी ढेर हो गया है। सुल्तानपुर में अगस्त 2023 में हुई थी अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या जानकारी के अनुसार, मारा गया बदमाश सिराज सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का था। एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि सिराज बड़ी वारदात को अंजाम देने सहारनपुर पहुंचा है। इस सूचना पर टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। 1 लाख का ईनाम होने बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था बदमाश सिराज तभी खुद को घिरा देख बदमाश सिराज ने गोली चलाना शुरू कर दिया। मगर जवाबी कार्रवाई में घायल हो गय...
कानपुर: DM के सामने युवक ने छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह का प्रयास-समाधान दिवस में हड़कंप..जांच शुरू

कानपुर: DM के सामने युवक ने छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह का प्रयास-समाधान दिवस में हड़कंप..जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में आज हड़कंप मच गया। दरअसल, डीएम के सामने एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ा। बाद में शांत कर उसकी समस्या सुनी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह पूरा प्रकरण कानपुर की नर्वल तहसील का है। नर्वल तहसील में सुनवाई के दौरान मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, नर्वल तहसील में जिलाधिकारी आज संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे थे। एक युवक अपनी समस्या बताने झोले में पेट्रोल से भरी बोतल भी लेकर पहुंचा। फिर रोते हुए न्याय न मिलने की बात कह अचानक पेट्रोल की बोतल खुद पर उड़ेल ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे समय रहते पकड़ लिया। पुलिस के कार्रवाई न करने से हताश था युवक डीएम ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। डीएम ने पूरे मामले की जां...
UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: विजय हजारे ट्राफी के लिए यूपी क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज शनिवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एक दिवसीय वाली विजय हजारे ट्राफी के लिए बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। उप्र की क्रिकेट टीम 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के साथ मुकाबले में शुरुआत करेगी। यूपी टीम में ये खिलाड़ी शामिल.. कप्तान रिंकू सिंह (अलीगढ़), रितुराज शर्मा, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी और विनीत पनवार (मेरठ), आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी, वैभव चौधरी और स्वास्तिक चिकारा (गाजियाबाद), प्रशांतवीर और कुनाल त्यागी (सहारनपुर), विप्रराज निगम और जीशान अंसारी (लखनऊ), आदर्श सिंह (कानपुर), आर्यन जुयाल (मुरादाबाद), ध्रुव चंद्र जुरेल (आगरा), कार्तिक त्यागी (हापुड़), कार्तिक यादव (फतेहपुर)। यह है यूपी टीम का शेड्यूल 24 दिसंबर को उप्र बनाम हैदराबाद। 26...
लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में बीजेपी पार्षद की पार्षदी कोर्ट ने रद्द कर दी है। अब कोर्ट के फैसले के बाद सपा नेता वार्ड के नए पार्षद होंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी पार्षद प्रदीप शुक्ला को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने प्रदीप शुक्ला की पार्षदी रद्द करते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी ललित तिवारी को जिम्मेदारी दी है। लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह पूरा मामला लखनऊ नगर निगम के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से जुड़ा है। 2023 नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने वार्ड 73 से प्रदीप कुमार प्रत्याशी थे। सपा ने ललित तिवारी को इस वार्ड से अपना प्रत्याशी बनाया था। ये भी पढ़ें: UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप शुक्ला ने इस चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद ललित तिवारी ने कोर्ट में याचिका दाख...
कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कथावाचक को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल मच गया है। यूपी के डीजीपी ने मामले में एसपी से जवाब तलब किया है। पूरे प्रकरण से बहराइच पुलिस चर्चा में आ गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे जुड़े रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस मामले से चर्चा में आई यूपी की बहराइच पुलिस दरअसल, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। नगीना सांसद ने प्रशासन की मंशा पर उठाए सवाल बहराइच के पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह से जवाब-तलब किया है। विपक्ष लगातार मामले में हमलावर है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रशासन की मंशा और प्रोटोकॉ...
Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में कड़ाके की ठंड में कोहरे-धुंध के कारण आज भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द हो गया। यह टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला था, जो खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है। कोहरे-धुंध के कारण रद्द हुआ मैच बताते चलें कि शहर में सुबह से मौसम काफी खराब था। अंपायरों ने शाम 6 से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का बारीकि से निरीक्षण किया। मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं नजर आया। वापस होंगे मैच के टिकट के पैसे आखिर में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को होगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से आगे है। बताते हैं कि मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से घोषणा की गई है कि मैच के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में...
UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला

UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में शीत लहर के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं अत्यधिक ठंड को देखते हुए बरेली और रामपुर में स्कूलों को 20 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि पूरा प्रदेश इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। इस समय शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर शासन अलर्ट लखनऊ में शीतलहर के चलते शासन ने आदेश दिए हैं कि सभी स्कूलों में 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू की जाएं। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ न किया जाए। जिलाधिकारी विशाख जी. ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर शासन अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर यह आदेश हुआ है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन हो। इसी तरह बाराबंकी, सीतापुर, बदायूं समेत कई जिलों में स्कूलों का स...
UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पुलिस ने एक फ्लैट पर छापकर सनसनीखेज खुलासा किया है। बताते हैं कि जिस फ्लैट पर पुलिस ने छापा मारा उसमें सेक्स रैकेट चल रहा था। मौके पर पुलिस को एक काॅलगर्ल और पांच युवक बेहद शर्मनाक, आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए पांच युवकों में एक पीलीभीत बाईपास गोलीकांड का आरोपी भी शामिल है। महेंद्र नगर कालोनी का है पूरा मामला पूरा मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर कालोनी का है। वहां देर रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने यह छापामारी की कार्रवाई की। पुलिस को फ्लैट का दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने पर वहां अफरातफरी मच गई। आपत्तिजनक सामान भी हुआ बरामद किसी तरह पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर के हालात बेहद शर्मसार करने वाले थे। मौके से गोलीकांड का आरोपी रोहित ठाकुर ...
UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी अबतक फरार हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कोचिंग जाते समय छात्रा से हुई थी वारदात एसपी ने फरधान थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और सिपाही रामबली को सस्पेंड कर दिया है। गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। पुलिस अबतक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार, फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही थी। बताते हैं कि तभी तीन युवकों ने उसे व उसकी सहेली को खेतों में खींच लिया। खेत में ले जाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई थी। घटना लखीमपुर-बेहजम रोड पर हुई थी।...