Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभी कुछ दिन पहले बाराबंकी में टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट ने बड़ा तूल पकड़ा था। बाद में टोल ही खत्म कर दिया गया। मगर टोलकर्मी अब भी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे। अब सोनभद्र में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। वहां महिला अधिवक्ता आरती पांडेय और परिवार के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट व अभद्रता की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुई थी घटना घटना रविवार शाम करीब 3 बजे की है। बताते हैं कि उस समय महिला अधिवक्ता अपने परिवार के साथ वाहन से चोपन की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज क्षेत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज न मिलने पर लेन में वाहन खड़े हो गए। पुलिस ने दो नामजद को पकड़ा, अज्ञात की तलाश इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस का कहना है कि देरी होने पर आरती पांडेय सपरिवा...
Budget 2026: यूपी को बजट में क्या मिला..दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर-75 जिलों में हाॅस्टल और..

Budget 2026: यूपी को बजट में क्या मिला..दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर-75 जिलों में हाॅस्टल और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने कार्यकाल का लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश किया है।  भारतीय इतिहास में पहली बात रविवार को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सरकार इसे जनहित का बजट बता रही है। वहीं विपक्षी नेता इसे घाटे का सौदा बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर और गर्ल्स हाॅस्टल बड़ी घोषणाएं हैं। बिंदुवार समझिए कि यूपी को क्या मिला है। दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिलें हैं। ये दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हैं। वाराणसी में इनलैंड शिप रिपेयर पोर्ट बनाया जाएगा। गंगा पर जहाजों की मरम्मत का इकोसिस्टम बनेगा। बजट में घोषणा हुई है कि लखनऊ में AI सिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित नया शहर बनेगा। लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के अगले चरणों के लिए बजट में ₹32,075 करोड़ मिले हैं। प्रयागरा...
Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..

Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के इहिहास में पहली बार रविवार को अपने कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया। बजट भाषण में कई बड़ी घोषणाएं कीं। सरकार ने कई चीजों से कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की गई है। इसका मतलब है कि ऐसी सभी चीजें सस्ती होंगी। कुछ चीजें महंगी भी हो रही है। सबसे खास बात यह है कि अबकी बार टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए टैक्स बढ़ने की टेंशन फिलहाल नहीं है। बिंदुवार समझिए क्या महंगा होगा और क्या सस्ता ये सामान होंगे सस्ते:  कपड़े कैंसर और शुगर की 17 दवाएं चमड़े का सामान सिंथेटिक फुटवियर बीड़ी लिथियम आयन सेल मोबाइल फोन की बैटरियां सोलर ग्लास मिक्स्ड गैस सीएनजी इलेक्ट्रानिक वाहन माइक्रोवेब ओवन विदेश यात्रा विमानों का ईधन ये चीजें होंगी महंगी शराब छाता स्क्रैप और खनिज तंबाकू उत्पाद...
UP: देर रात 6 PCS के तबादले, कानपुर-गोरखपुर और हमीरपुर में नए अधिकारी

UP: देर रात 6 PCS के तबादले, कानपुर-गोरखपुर और हमीरपुर में नए अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी में गुरुवार देर रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा को एडीएम हमीरपुर बनाया गया है। देर रात चली तबादला एक्सप्रेस वहीं गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात अनूप कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा के पद पर नियुक्त किया गया है। कानपुर नगर के एडीएम न्यायिक राजेश कुमार को वहीं एडीएम नागरिक आपूर्ति बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में अब CM Yogi के सपोर्ट में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा प्रतीक्षारत महेश प्रकाश एडीएम न्यायिक कानपुर नगर बनाए गए हैं। रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा व अजय कुमार एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 4 घंटे में तीन जगहें चलीं गोलियां-एक हत्यारोपी ढेर-दो घायल  h...
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 4 घंटे में तीन जगहें चलीं गोलियां-एक हत्यारोपी ढेर-दो घायल

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 4 घंटे में तीन जगहें चलीं गोलियां-एक हत्यारोपी ढेर-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात ताबड़तोड़ एनकाउंटर हुए हैं। चार घंटे के भीतर 3 जगहों पर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली हैं। इसमें एक बदमाश मारा गया है। वहीं दो के पैर में गोली लगी है। बताते हैं कि एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने ये एनकाउंटर आगरा में हुए एक हत्या कांड के बाद किए हैं। हत्यारोपी अरबाज खान ढेर-दरोगा और सिपाही घायल जानकारी के अनुसार, कुछ दिन एसएन स्टे गेस्ट हाउस में कालिंदीविहार के राज चौहान की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। वह मूलरूप से सादाबाद के बेदई गांव का था। बताते हैं कि इस हत्याकांड में खंदौली के अरबाज खान मंसूरी और उसके साथियों शामिल थे। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में पुलिस की 9 टीमें...
‘अब सब ठीक’.. अपर्णा यादव को तलाक पर प्रतीक का यू-टर्न

‘अब सब ठीक’.. अपर्णा यादव को तलाक पर प्रतीक का यू-टर्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: करीब 10 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा यादव को ‘फैमिली डिस्ट्रॉयर’ लिखकर तलाक का दावा करने वाले प्रतीक यादव ने अब यू-टर्न ले लिया है। बुधवार को भाजपा नेत्री अपर्णा के पति प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर ही पोस्ट कर यू-टर्न भी लिया। प्रतीक यादव ने पुरानी पोस्ट को दोनों के बीच हुई लड़ाई से प्रेरित बताया है। अपर्णा यादव के साथ वाली फोटो शेयर कर डाली नई पोस्ट प्रतीक ने इंस्टाग्राम हैंडल से आज बुधवार को पुरानी पोस्टों का खंडन करते हुए नई फोटो अपलोड की। फोटो में अपर्णा और प्रतीक दोनों ही साथ-साथ नजर आ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं प्रतीक यादव इस फोटो के कैप्शन में प्रतीक यादव ने लिखा है कि 'अब सब ठीक है, चैंपियंस वे होते हैं जो अपनी पर्सनल/प्रोफेशनल प्रॉब्लम को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं’। हालांकि, यह पोस्ट अंग्रेजी में है, इसका हिं...
यूपी में अब CM Yogi के सपोर्ट में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा

यूपी में अब CM Yogi के सपोर्ट में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की टिप्प्णी से आहत होकर अयोध्या के उपायुक्त 'कर' प्रशांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की घोषणा के बाद उपायुक्त प्रशांत सिंह ने कहा कि वह राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी के पद पर तैनात हैं। इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात कर रोने लगे उपायुक्त कहा कि बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: UP: पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत-CO रेफर-दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल  कहा कि वह एक वेतनभोगी कर्मचारी हैं मगर उनमें भी दिल है। इन टिप्पणियों से वह काफी आहत हैं। इसलिए सरकार के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने के बाद उपायुक्त प्रशांत सिंह ने पत्नी को फोन कर इसकी जानका...
UP: पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत-CO रेफर-दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल

UP: पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत-CO रेफर-दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आज पुलिस की गाड़ी से हादसा हो गया। इसमें महिला की मौत हो गई। वहीं सीओ पिपरी हर्ष पांडे समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सीओ को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पति को खाना देने जा रही थी महिला जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर के कमलेश सिंह की पत्नी अस्पताली देवी (55) सोमवार दोपहर पति व बच्चों को खाना देने जा रही थीं। मुर्धवा मोड़ की तरफ पैदल जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार सीओ की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध इसके बाद वाहन भी सड़क किनारे खंती में पलट गया। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से हिंडालको अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरो...
UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध

UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। इससे पूरे प्रदेश के प्रशासनिक वर्ग में खलबली मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस्तीफा आज 26 जनवरी को दिया है। जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। सरकारी महकमों में मची खलबली मूलरूप से कानपुर के हैं अलंकार अग्निहोत्री बताते हैं कि सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान व UGC कानून के विरोध में इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को सात पेज का इस्तीफा भेजा है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती इस्तीफे में स्पष्ट लिखा भी है कि अब केंद्र एवं राज्य सरकार में न ही जनतंत्र है और न ही गणतंत्र है, बस भ्रमतंत्र है। देश में अब देशी सरकार नहीं विदेशी जनता पार्टी की सरकार ह...
UP: क्यों नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया अचानक इस्तीफा..पढ़ें खबर

UP: क्यों नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया अचानक इस्तीफा..पढ़ें खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में कांग्रेस में पश्चिमी क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर थे। नसीमुद्दीन बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अचानक उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा है। खासकर पंचायत चुनाव से पहले सिद्दीकी के इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों से कांग्रेस में उनकी बात को तबज्जों नहीं दी जा रही थी। इससे वह आहत थे। सूत्रों की माने तो इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस्तीफे की वजह को लेकर उन्हें बहुत जानकारी नहीं है। कुछ दिन में बात साफ हो जाएगी। ये भी पढ़ें: लखनऊ: गृहमंत्री अमित शाह-CM Yogi के हाथों ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर सम्मानित हुए 5 गौरव  ये भी प...