Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सुप्रीम कोर्ट की बाबा रामदेव को लताड़, माफीनामा खारिज

सुप्रीम कोर्ट की बाबा रामदेव को लताड़, माफीनामा खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को तगड़ी फटकार लगाई। साथ ही बाबा और उनके साथी बालकृष्ण का माफीनामा खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम अंधे नहीं है। यह माफीनामा पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका है। बाद में हमारे पास लाया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जान-बूझकर हमारे आदेश की अवमानना की गई है। अब कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। अब 16 को होगी मामले की सुनवाई जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि के भ्रामक और विवादित विज्ञापन केस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के दूसरे माफीनामे को भी खारिज कर दिया। ये भी पढ़ें : जेपी नड्डा की पत्नी की दिल्ली से चोरी हुई कार वाराणसी में मिली, दो गिरफ्तार जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने कहा कि जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। बता दें कि इससे पहले 2 ...
अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..

अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन करेंगे। इस रामायण को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया है। ये खास रामायण मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट स्वरूप दी गई है। नवरात्र के पहले दिन श्री राम मंदिर में हुई स्थापना मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन इस रामायण की स्थापना की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। बताते हैं कि इस रामायण का निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स द्वारा किया गया है। गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट दूर बताते चलें कि रामायण को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर स्थापित किया गया है। इसके शीर्ष पर चांदी से बना प्रभु राम का पट्टाभिष...
UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Loksabha Election 2024 बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इसमें यूपी की 7 खास सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सबसे खास मैनपुरी सीट है, जिसपर सपा सांसद डिंपल यादव के सामने यूपी के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। मैनपुरी से यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को टिकट यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। https://samarneetinews.com/subhash-chandra-boses-grandson-reprimands-kangana-ranaut-dont-spoil-history/ अब यूपी के इस मंत्री का मुकाबला सपा सांसद डिंपल यादव से होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह भाजपा के टिकट पर मैनपुरी सदर सीट से जीते थे।  मौजूदा समय में वह यूपी सरकार म...
देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आपसी संबंधों की आत्मीयता, सौम्यता और सम्मान की भावना किसी से छिपी नहीं है। दोनों राजनीतिक हस्तियों के बीच कई बार गजब की बांडिंग देखी जा चुकी है। ऐसा ही आज पीलीभीत में एक चुनावी रैली में देखने को मिला। इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोगों के बीच इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करने पीछे मुड़कर पोडियम की ओर जाने लगे। सम्मान और आत्मीयता की जबरदस्त बांडिंग आई नजर https://twitter.com/Sudhir_mish/status/1777611166220488756 आगे पीएम मोदी बैठे थे तो बड़ों के सम्मान में पीछे से निकलने का रास्ता चुना। तभी पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ा और मुस्कुराते हुए आगे से ही जाने के लिए कहा। इसके बाद सीएम योगी भी आगे से ही तेज रफ्तार में पोडियम की ओर बढ़ गए। https://samarneetinews...
कानपुर : रेलवे लाइन के आसपास आग से ट्रेनें रुकीं

कानपुर : रेलवे लाइन के आसपास आग से ट्रेनें रुकीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और पनकी धाम के बीच दादा नगर पुल 78 नंबर सिंगल रेलवे लाइन के पास ट्रैक के आसपास जंगल में आग लग गई। इस कारण चारों रेलवे लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन करीब एक घंटे तक ठप रहा। रेल यातायात प्रभावित होते ही हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सिग्नल विभाग के कर्मचारी और पीवी के स्टाफ कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। कंस्ट्रक्शन इंजीनियर सौरभ और मुकेश ने आग को फैलते हुए देखा फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। रेल प्रशासन और रेलवे के सिग्नल विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि इस दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को स्टेशन पर रोका गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। ये भी पढ़ें : Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश क...
Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर लड़ेंगी चुनाव

Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर लड़ेंगी चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पीएम मोदी के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगीं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने उन्हें वाराणसी से टिकट दिया है। वह 12 अप्रैल को काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू करेंगीं। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का कहना है कि पूरे देश में किन्नरों की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि इसीलिए चुनाव लड़ने का मन बनाया है। बहरहाल, हिमांगी सखी के चुनावी मैदान में आने से नई चर्चा शुरू हो गई है। कहा-पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, लेकिन.. कहा कि किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं है। किन्नर समाज अपनी बातों को लोकसभा और विधानसभा में कैसे पहुंचाएगा। यह भी कहा कि किन्नरों की भलाई के लिए उन्होंने राजनीतिक में कदम रखा है। हेमांगी सखी ने कहा कि वह पीएम मोदी के विरोध में नहीं हैं। वह तो बस इतना चाहती हैं ...
कंगना रनौत को सुभाष चंद्र बोस के पोते की फटकार, ‘नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को इतिहास मत बिगाड़ो’

कंगना रनौत को सुभाष चंद्र बोस के पोते की फटकार, ‘नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को इतिहास मत बिगाड़ो’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : अभिनेत्री कंगना रानौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया था। हिमाचल की मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना के बयान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने सवाल उठाया है। नेता के पोते पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस ने कंगना के बयान को विरासत से छेड़छाड़ बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और नेहरू का मुकाबला करने के लिए नेता जी के नाम का इस्तेमाल हो रहा है। कहा- नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को नेता जी के नाम का इस्तेमाल करना गलत उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पंडित नेहरू से टक्कर लेने के लिए इतिहास को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत को चंद्र कुमार बोस ने फटकारा। ये भी पढ़ें : नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए बोस की विर...
UP : घर में आग लगने से दो मासूम बहनों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

UP : घर में आग लगने से दो मासूम बहनों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के भूठा गांव में रविवार दोपहर बड़ी ही दर्दनाक घटना हो गई। दो मासूम बहनों की आग में जलकर मौत हो गई। बताते हैं कि 3 बजे के आसपास गांव के सोनू नायक के घर के ऊपर रखे छप्पर में अचानक आग लगने से परिवार उसकी चपेट में आ गया। इससे सोनू की पत्नी रीना (35), बेटा गौरव (5), बेटी गौरी (3), अदिति (1) सोते समय बुरी तरह से झुलस गए। घटना के समय घर पर नहीं था पिता पड़ोसियों ने आग देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने मासूम गौरी और अदिति को मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘मुख्तार-अतीक को मारने में पंडितों का हाथ, अब तुम भी निशाने पर,’ भाजपा नेता को धमकी  वहीं मां और बेटे की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी पर जिले की डेरापुर तहसील के आधिकार...
जेपी नड्डा की पत्नी की दिल्ली से चोरी हुई कार वाराणसी में मिली, दो गिरफ्तार

जेपी नड्डा की पत्नी की दिल्ली से चोरी हुई कार वाराणसी में मिली, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी हो गई। पुलिस ने यह कार ढूंढ निकाली। दिल्ली से चोरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फार्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार चोरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी से चोरी थी हुई थी एसयूवी जानकारी के अनुसार नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोर ले गए थे। दरअसल, गाड़ी का ड्राइवर सर्विस कराने के बाद गोविंदपुरी स्थित अपने घर खाना खाने गया था। तभी यह कार चोरी हो गई थी। ये भी पढ़ें : UP : ‘मुख्तार-अतीक को मारने में पंडितों का हाथ, अब तुम भी निशाने पर,’ भाजपा नेता को धमकी मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस क...
स्वतंत्र देव सिंह बोले, झूठ का पुलिंदा कांग्रेस का घोषणा पत्र, सिर्फ झूठी घोषणाएं..

स्वतंत्र देव सिंह बोले, झूठ का पुलिंदा कांग्रेस का घोषणा पत्र, सिर्फ झूठी घोषणाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। यह भी कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करना जानती है। अबतक कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के जरिये देश को बदनाम करने का ही काम किया है। जलशक्ति मंत्री ने कहा, दूषित नदी भारत नहीं-न्यूयार्क की बफेलो रिवर जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जिस प्रदूषित नदी की फोटो कांग्रेस ने लगाई है, वह भारत की नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क की बफेलो नदी की फोटो है। इतना ही नहीं जो फोटो क्लाइमेट चेंज को लेकर छापी है, वह थाईलैंड की है। कहा कि हाल में राहुल गांधी थाईलैंड से लौटे हैं। ये भी पढ़ें : सीतापुर में अखिलेश बोले- BJP बना रही झूठे म...