Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मोदी कैबिनेट-3 : यूपी के 10 मंत्री, किसको मिला कौन सा विभाग, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

मोदी कैबिनेट-3 : यूपी के 10 मंत्री, किसको मिला कौन सा विभाग, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : एनडीए की मोदी सरकार की कैबिनेट में यूपी से 10 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। आज इन सभी को विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। दो मंत्रियों, राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी (राज्यसभा सदस्य) को कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं 7 मंत्रियों को राज्य मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अबकी बार भी रक्षा मंत्री बनाया गया है। उनका दबदबा बरकरार है। हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। इसके अलावा 6 और राज्य मंत्री बने हैं। इनमें पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने व...
PMModi और 71 मंत्रियों ने ली शपथ, UP के ये 8 चेहरे भी शामिल..

PMModi और 71 मंत्रियों ने ली शपथ, UP के ये 8 चेहरे भी शामिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Modi Cabinet 3.0 : एनडीए सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 9 जून को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। शाम सवा 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। एनडीएम के सहयोगी दलों के सांसदों समेत कुल 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इन सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। यूपी के आठ चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। मोदी कैबिनेट में UP के इन चेहरों को जगह पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में यूपी के लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह समेत 8 चेहरों को जगह मिली है। इनमें एनडीए के सहयोगी दलों से रालोद के जयंत चौधरी, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल, पीलीभीत से सांसद बने जितिन प्रसाद, महराजगंज से सांसद ...
मोदी आज लेंगे शपथ, यूपी के ये सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री..

मोदी आज लेंगे शपथ, यूपी के ये सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार शाम करीब 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। इस अवसर पर कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे सांसदों के पास फोन काल जा रही हैं, ताकि उन्हें जानकारी दी जा सके। अबतक कई नाम सामने आ चुके हैं। यूपी के सांसदों में मंत्री बनने के लिए राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी के नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी की भले ही एक और दो सीटें हों, लेकिन दोनों ही गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इनका मंत्री बनना तय है। https://samarneetinews.com/uppolitics-is-something-big-going-to-happen-in-pttarpradesh/ ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा.....
अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। जबकि कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होने के बाद सपा नेताओं में खुशी की लहर है। दरअसल, कन्नौज से अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। 2022 में जीते थे मैनपुरी की करहल सीट इससे पहले सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से भी चुनाव जीता था। इसलिए इसे लेकर चर्चा काफी तेज थी कि अखिलेश विधायक बने रहेंगे या फिर सांसद बने रहने को विधायकी छोड़ेंगे। ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..  ...
क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP Politics : यूपी में सियासी हलचल जारी है। भाजपा को मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनैतिक उलटफेर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी यूपी में मिली बड़ी हार के कारणों का व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है। पार्टी संगठन लगातार हार की वजह तलाश रहा है। आज राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गलियारों में एक खबर बड़ी चर्चा में है। चर्चा यह है कि क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? CM Yogi की बैठक में दोनों डिप्टी CM नहीं दरअसल, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में उलटफेर को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। भाजपा की UP में हार के बाद बदलाव की चर्चाएं आपको बता दें कि कल दिल्ली में भाजप...
UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी

UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में जाजमऊ में आगजनी मामले में दोषी करार सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा हुई है। अब उनकी विधायकी जाना तय है। सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और साथी शौकत अली, मो. शरीफ और इसराइल आटे को भी सजा सुनाई गई है। यह था पूरा मामला एमपीएमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी दोषियों को सजा सुनाई है। कानपुर के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट पर रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने नवंबर 2022 को घर में आगजनी कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी। https://samarneetinews.com/female-cisf-jawan-slaps-actress-kangana-ranaut-at-chandigarh-airport/ इस महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य आरोपियों पर आरोप लगाया था। जांच में सभी आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। इससे पहले सुनवाई में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित ...
कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..

कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी से सांसद चुनी गईं अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई है। कंगना दिल्ली के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बोर्डिंग कर रही थीं। बताते हैं कि कंगना के किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर महिला जवान नाराज थी। इसलिए उसने ऐसा किया। उधर, सीआईएएस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जवान के सस्पेंड होने की खबरें आ रही हैं। हिमाचल से दिल्ली जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटना जानकारी के अनुसार मंडी से जीतकर सांसद बनी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारा गया है। थप्पड़ सीआईएएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा। ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के.. बताते हैं...
यूपी : मौसम ने करवट बदली, बारिश ने दी गर्मी से राहत, मगर..

यूपी : मौसम ने करवट बदली, बारिश ने दी गर्मी से राहत, मगर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तपती गर्मी में राजधानी लखनऊ से थोड़ी राहत देने वाली खबर है। आज सुबह चली तेज आंधी से ठंड से राहत मिली तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में पेड़ गिर गए। कहीं-कहीं गाड़ियों पर भी पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं। दरअसल, गुरुवार सुबह अचानक से राजधानी में मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग ने जताई थी संभावना लखनऊ व आसपास के जिलों में बारिश होने के साथ तेज हवाएं और आंधी चली। इससे कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में बारिश और आंधी की चेतावनी पहले ही जारी की थी। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी में मौसम साफ रहेगा। ये भी पढ़ें : UP : डाॅक्टर के घर में घुसा चोर, AC की ठंडी हवा में सोया और फिर जब खुली तो..जेल  ...
बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कल आ चुके हैं। स्थिति देर रात स्पष्ट हो गई है। बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े 272 से दूर है। ऐसे में बीजेपी बिना नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सरकार नहीं बना सकती है। इसलिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है। हालांकि, एनडीए की कुल सीटें 292 हैं जो सरकार बनाने के लिए बहुमत से ज्यादा है, लेकिन यह भी तय है कि अब सहयोगी दलों का बीजेपी को पहले से ज्यादा ख्याल रखना होगा। उनकी अपेक्षाएं ज्यादा होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना सहयोगियों के बीजेपी सरकार ज्यादा चल या दौड़ नहीं पाएगी। नीतीश-चंद्रबाबू के बिना सरकार नहीं दरअसल, बीजेपी समर्थित एनडीए (NDA) यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कुल 41 पार्टियां हैं। इसमें बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा सीटें तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी (TDP) को मिली हैं। आंध्र प्...
जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा की बड़ी जीत, इतने अंतर से जीते..

जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा की बड़ी जीत, इतने अंतर से जीते..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने जौनपुर से बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई है। बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह जौनपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। उनके सामने कई राजनैतिक चुनौतियां रहीं। फिर भी चुनावी समर में वह शुरू से डटे रहे। 99,335 हजार वोटों से जीते आखिरकार तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 99,335 हजार वोटों से जीत दर्ज कराई। उन्हें कुल 5,09,130 वोट मिले। वहीं बीजेपी के कृपा शंकर सिंह को 4,09,790 लाख वोट मिले। बाबू सिंह की जीत से बांदा में उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है। ये भी पढ़ें : बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया ये भी पढ़ें : UP : हमीरपुर और जौलान में भी सपा जीती, भाजपा की बुरी हार, पढ़ें पूरी खबर..    ...