Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में 29 IAS के बंपर तबादले, मेरठ-मुजफ्फरनगर-प्रयागराज समेत कई जिलों के डीएम बदले

यूपी में 29 IAS के बंपर तबादले, मेरठ-मुजफ्फरनगर-प्रयागराज समेत कई जिलों के डीएम बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 13 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची बताते चलें कि इससे पहले 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी हुई थी। दो दिन पहले ही शासन ने कई पुलिस अधीक्षकों को भी इधर से उधर किया है। माना जा रहा है कि विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले अभी कई और अधिकारियों के तबादले होना तय है। ये भी पढ़ें : यूपी में 13 IAS के तबादले, लखनऊ-हमीरपुर और अमरोहा समेत कई जिलों में नए डीएम      ...
यूपी में 13 IAS के तबादले, लखनऊ-हमीरपुर और अमरोहा समेत कई जिलों में नए डीएम

यूपी में 13 IAS के तबादले, लखनऊ-हमीरपुर और अमरोहा समेत कई जिलों में नए डीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 13 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को अब लखनऊ का जिलाधिकारी बना दिया गया है। घनश्याम मीना हमीरपुर डीएम बने फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर और दिनेश कुमार जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर प्रयागराज के डीएम बना दिए गए हैं। निधि गुप्ता बनी अमरोहा की डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। इसी क्रम में रविंद्र सिंह को फतेहपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बरेली की नगर आयुक्...
Update : एक्सप्रेसवे पर हादसा, कानपुर के बड़े उद्योगपति की पत्नी की मौत, 3 की हालत गंभीर

Update : एक्सप्रेसवे पर हादसा, कानपुर के बड़े उद्योगपति की पत्नी की मौत, 3 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी के करहल क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। इसमें कानपुर बड़े उद्योगपति एवं केसर गुटखा के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। केसर गुटखा के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी थीं प्रीती जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कानपुर के स्वरूपनगर निवासी केसर पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी और तिलकराज शर्मा के साथ अलग-अलग कारों से आगरा जा रहे थे। बताते हैं कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा उसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला प्रीती मखीजा (53) की कुछ ही देर...
सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले, सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत

सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले, सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सुप्रीम कोर्ट से मिली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत है। कहा- 'संविधान विरोधी ही करते हैं दुरुपयोग' अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर कहा है कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’है। सपा मुखिया ने यह भी कहा है कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। कहा कि न्याय के दरवाजे पर https://samarneetinews.com/bignews-bail-to-cm-arvindkejriwal-conditional-bail-from-supremecourt/ दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है। बताते चलें कि कई महीनों बाद सुप्रीम कोर्ट से आज अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है। वह कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद थे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत,...
बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल

बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ न्यूज डेस्क : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई महीनों बाद जमानत मिल गई है। बतायाजा रहा है कि शराब घोटाले के आरोपों में बंद केजरीवाल को 10-10 लाख के दो मुचलकों पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं। बताते हैं कि शर्त के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकेंगे। न आफिस जा सकेंगे, न किसी फाइल पर साइन कर सकेंगे उनके दफ्तर जाने पर भी पाबंदी है। इस मामले में वह कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे। बताते चलें कि कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीती 21 मार्च को हुई थी। फिर लोकसभा चुनाव में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों के लिए जमानत दी थी। 2 जून को उन्होंने वापस सरेंडर कर दिया था। केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल से बाहर आने के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना ह...
UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार और जल्द होने वाले विधानसभा की 10 सीटों के उप चुनाव से पहले भाजपा ने 75 में 73 जिलों के लिए प्रभारियों मंत्रियों के प्रभार बदले हैं। यूपी में सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक पीलीभीत और दूसरा मिर्जापुर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को 25-25 जिलों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदलेंगे प्रभार पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदले जाएंगे। सीएम योगी ने गुरुवार को अपने आवास पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी ली। ये भी पढ़ें : यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की सीएम योगी...
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Sitaram Yechury Death : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज गुरुवार 12 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स (AIIMS) के आईसीयू में अंतिम सांसें लीं। पार्टी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक कहा गया है कि 12 सितंबर को दोपहर 3.03 बजे एम्स, नई दिल्ली में सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह श्वसन तंत्र में संक्रमण की बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर बताते चलें कि 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद श्री येचुरी को एम्स के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी हाल में ही मोतियाबिंद की भी सर्जरी हुई थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता...
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बांदा-बिजनौर-अमरोहा भी..

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बांदा-बिजनौर-अमरोहा भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विदाई से पहले मानसून जबरदस्त बरसने के मूड में है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बांदा समेत मध्य प्रदेश बार्डर से सटे क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तराखंड से सटे बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर और फर्रुखाबाद में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बदायूं, ललितपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं। ये भी पढ़ें : UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन ...
UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत

UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सेल्फी के चक्कर में आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पूरा परिवार खत्म हो गया। ट्रेन की चपेट में आकर माता-पिता और मासूम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह ह्रदय विदारक घटना लखीमपुर खीरी के ओयल रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह करीब लगभग 11 बजे हुई। सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला था परिवार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दंपती अपने बच्चे के साथ काफी देर से रील बना रहे थे। इसी बीच घटना हो गई। मृतक परिवार सीतापुर जिले के लहरपुर का रहने वाला था। https://samarneetinews.com/read-list-of-transfers-of-17-ips-officers-in-up/ जानकारी के अनुसार सीतापुर के लहरपुर कस्बे के मोहल्ला शेखटोला के रहने वाले रहमान अंसारी के बेटे मो. अहमद (27) अपनी पत्नी आयशा (24) और बेटे अब्दुल्ला (3) के साथ उमरिया पुलिया के पास ओयल क्रासिंग के आगे काफी देर से रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बना रहे थ...
यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चूहे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने चूहे की पूंछ में धागा बांधकर उसे स्ट्रीट डाॅग यानी कुत्ते के सामने रखा। महिला तबतक चूहे को कुत्ते के सामने रोके रही, जबतक कुत्ते ने उसे जिंदा खा नहीं लिया। इसके बाद महिला वहां से चली गई। पशु प्रेमी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाया लिया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि इससे पहले भी एक चूहे की निर्मम हत्या का मामला बदायूं में ही सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर बाहर है। ये भी पढ़ें : Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस अबकी बार यह...