Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान

UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पुलिस ने हाइवे पर कार में देह व्यापार का मामला पकड़ा है। कार में एक युवती के साथ 6 युवक बेहद आपत्तिजनक हालत में थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेज दिया है। कार को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे पर पुलिस को एक हरैया बाईपास के पास सुबह एक कार रुकी हुई दिखी। कार की खिलड़कियां खुली हुई थीं। संदेह होने पर पुलिसकर्मी ने पास में जाकर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके भी होश उड़ गए। पकड़े गए युवकों में एक बैंककर्मी भी एक युवती के साथ 6 युवक बेहद आपत्तिजनक हालत में थे। पूछताछ में पता चला कि इनमें एक बैंककर्मी था। पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ सभी 6 युवक आपत्तिजनक हालत में थे। ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां.. कार से पुलिस को आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं...
यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। जनसंघ के संस्थापक स्व. उपाध्याय को पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी प्रमुख नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रहेंगे लखनऊ आज होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी फिर प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृ...
लखनऊ : बैग छीना-कार में खींचा, फिर छात्रा से होटल में गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा

लखनऊ : बैग छीना-कार में खींचा, फिर छात्रा से होटल में गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरोजनीनगर की रहने वाली एक नाबालिग 5वीं की 13 वर्षीय छात्रा को अगवा करके दो युवकों ने होटल में गैंगरेप किया। इतना ही नहीं छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच लिए। बाद में घर के पास छोड़कर भाग गए। छात्रा ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। 5वीं में पढ़ती है पीड़ित छात्रा दोनों आरोपी गैरसमुदाय के हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि उनकी 13 साल की बेटी निजी स्कूल में 5वीं में पढ़ती है। दोपहर लगभग 1 बजे बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/up-girl-from-kanpur-who-reached-lucknow-to-meet-instagram-friend-gang-raped-in-hotel/ कार से पहुंचे दानिश और अमीन ना...
CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी

CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : खाने-पीने की चीजों में मानव अपशिष्ट या गंदगी मिलाने के ढेरों मामले सामने आ रहे हैं। कुछ घिनौनी मानसिकता के लोग ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अब सख्त रुख अपनाया है। CM ने लखनऊ में ली उच्चस्तरीय बैठक लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच को कहा है। वहां काम करने वाले लोगों का सत्यापन भी करने को कहा है। टीम करेगी सभी होटल-रेस्टोरेंटों की जांच सीएम योगी ने आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि खानपान की वस्तुओं में मा...
यूपी में एक और एनकाउंटर, RPF जवानों को ट्रेन से फेंकने वाला बदमाश जाहिद ढेर

यूपी में एक और एनकाउंटर, RPF जवानों को ट्रेन से फेंकने वाला बदमाश जाहिद ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक और 1 लाख का ईनामी बदमाश को मार गिराया है। गाजीपुर में हुए इस एनकाउंटर में बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला जाहिद मारा गया है। बताते हैं कि जाहिद बड़ा शराब तस्कर था। पुलिस का कहना है कि बीते माह 19/20 अगस्त की रात बाड़मेर एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रहा था। 4 लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार विरोध पर साथियों के साथ आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद और प्रमोद को बेरहमी से पीटने के बाद ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। घटना उस समय हुई थी जब बदमाश ट्रेन से शराब तस्करी का प्रयास कर रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर  बाद में रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों आरपीएफ जवानों के शव मिले थे। गहमर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बताते चलें कि यूपी एसटीएफ की ...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुलतानपुर डकैती कांड में यूपी एसटीएफ ने एक और एनकाउंटर किया है। मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया यह मामला आज सोमवार को फिर सुर्खियों में आ गया। एसटीएफ ने लखनऊ से सटे उन्नाव में सुल्तानपुर डकैती कांड के बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मार गिराया। बताते हैं बदमाश अनुज पर एक लाख का ईनाम था। उन्नाव में आज सुबह हुआ एनकाउंटर जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में सर्राफ भरत जी सोनी के यहां बीती 28 अगस्त को बड़ी डकैती पड़ी थी। इस मामले में अमेठी के मोहनगंज के जनापुर का रहने वाला बदमाश अनुज प्रताप सिंह वांछित था। आज सुबह लखनऊ एसटीएफ व उन्नाव पुलिस की टीम ने अचलगंज के कोलुहागाड़ा के पास घेर लिया। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/encounter-in-up-absconding-criminal-mangesh-of-bullion-robbery-killed/ बताते हैं कि गोलीमारी में बदमाश मारा गया। यह ...
अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद समेत 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को संभावित सपा प्रत्याशी माना जा रहा है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में अयोध्या विधानसभा सीट है। सभी दलों की नजर अयोध्या पर है। ये भी पढ़ें : UP : छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली.. जानकारी के अनुसार दर्ज हुए केस में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली के रवि तिवारी ने अजीत प्रसाद पर जमीनी विवाद में अगवा कर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बड...
यूपी के इस मंत्री ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर कहा-वन एजुकेशन क्यों नहीं?

यूपी के इस मंत्री ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर कहा-वन एजुकेशन क्यों नहीं?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एंव अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। मंत्री राजभर ने कहा है कि वन एजुकेशन क्यों नहीं। मंत्री राजभर ने बरेली यूनानी मेडिकल कालेज के औचक निरीक्षण के दौरान यह बात पत्रकारों से बातचीत में कही। यूनानी मेडिकल कालेज के औचक निरीक्षण में कही यह बात राजभर ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन तो लागू हो रहा है, लेकिन वन नेशन और वन एजुकेशन क्यों नहीं लागू हो रही। राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी एक तरफ अमेरिका में कहते हैं आरक्षण खत्म करेंगे। वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव कहते हैं आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। यह भी कहा कि आरक्षण खत्म करना किसी के बस की बात नहीं है। ये भी पढ़ें : BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला ये भी ...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में डंपर में घुसी कार, मां-बेटे, पौत्र समेत 4 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में डंपर में घुसी कार, मां-बेटे, पौत्र समेत 4 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे आज शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। इससे कार में सवार मां-बेटे, पौत्र और बहू समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में फंसे शवों को काफी देर बाद कार से निकाला जा सका। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नोएडा से कानपुर आ रहा था परिवार कार सवार परिवार गौतमबुद्ध नगर से कानपुर के कल्यानपुर जा रहा था। जानकारी के अनुसार इंद्रानगर कल्याणपुर (कानपुर) की रहने वाली नीता यादव (55) के बेटे पि‍यूष गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में रहते थे। कुछ दिन मां नीता बेटे के पास गई थीं। ये भी पढ़ें : UP : बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा, तभी बंदरों का झुंड खी-खी करता पहुंचा और फिर.. आज शनिवार को मां को घर छोड़ने कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए पियूष क...
BJP : जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे और कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते रहे, VideoViral-विपक्ष ने उड़ाई खिल्ली

BJP : जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे और कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते रहे, VideoViral-विपक्ष ने उड़ाई खिल्ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से बीजेपी नेताओं में मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपाइयों में जमकर लात-घूसें चले। जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके और लात-घूंसे चलाते रहे। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो विपक्ष ने भी चुटकी ली। पार्टी नेताओं की जमकर खिल्ली उड़ रही है। विपक्षी नेता खूब मजाक बना रहे हैं। रजपुरा में चल रहा था कार्यक्रम दरअसल, यह मामला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में रजपुरा ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत रजपुरा ब्लाक कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : बागपत में बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा, तभी बंदरों का झुंड खी-खी करता पहुंचा और फिर.. बताते है...