Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ: यूपी में बसपा का जोरदार प्रदर्शन-मुर्दाबाद के नारे, गृहमंत्री शाह के इस्तीफे की मांग

लखनऊ: यूपी में बसपा का जोरदार प्रदर्शन-मुर्दाबाद के नारे, गृहमंत्री शाह के इस्तीफे की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संसद गृहमंत्री अमित शाह की डा. भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बसपा ने पूरे यूपी में विरोध-प्रदर्शन किया। लखनऊ में बसपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के हजरतगंज में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अमित शाह मुर्दाबाद के नारे भी सुनाई दिए। बसपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। अमित शाह मुर्दाबाद के नारे भी सुनाई दिए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बसपा नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सभी ने एक सुर में अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। बताते चलें कि सोमवार को मायावती ने किया था विरोध-प्रदर्शन का आह्वान बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल ...
कानपुर: गंगा पुल से गिरे बाइक सवार दो युवक-दोनों की गई जान

कानपुर: गंगा पुल से गिरे बाइक सवार दो युवक-दोनों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पुल से नीचे जा गिरे। रात करीब 1.30 बजे के आसपास की घटना जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा का कहना है कि सोमवार रात करीब 1.30 बजे एक बाइक से दो युवक उन्नाव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों पुल से नीचे उन्नाव जिले के रहने वाले थे दोनों मृतक सड़क पर जा गिरे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान उन्नाव जिले के अचलगंज के खन्ना पुरवा के सौरभ (20) और अंकित (19) के रूप में हुई है। परिजनों में घटना की जा...
Lucknow: अटल युवा महाकुंभ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CMYogi कार्यक्रम में..बच्चों ने मोहा मन

Lucknow: अटल युवा महाकुंभ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CMYogi कार्यक्रम में..बच्चों ने मोहा मन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डा. संजीव चौहान, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ में अटल जी की 100वीं जयंती पर अटल युवा महाकुंभ कार्यक्रम हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अटल जी की प्रतिमा भेंट की गई। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को किया संबोधित इसके साथ ही अटल जी की पुस्तक भी दोनों नेताओं को भेंट में दी गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने बैंड पर सुंदर प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन पर कई कार्यक्रम किए। स्कूली बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। ये भी पढ़ें: लखनऊ और गाजीपुर में एनकाउंटर, दो बदमाश ढे...
लखनऊ और गाजीपुर में एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर, ओवरसीज बैंक चोरीकांड में थे शामिल

लखनऊ और गाजीपुर में एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर, ओवरसीज बैंक चोरीकांड में थे शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गाजीपुर जिले में हुए पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाशों को ढेर हो गए। बताते हैं कि दोनों बदमाश लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी में शामिल थे। जानकारी के अनुसार, पहली मुठभेड़ लखनऊ के किसान पथ पर सोबिंद कुमार नाम के बदमाश से हुई। मुठभेड़ में वह मारा गया। चोरी का सोना-चांदी और नगदी भी बरामद वहीं दूसरा बदमाश और 25 हजार का इनामी सन्नी दयाल गाजीपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। सोमवार देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हुई है। बैंक चोरी के मामले में शामिल सन्नी दयाल की मौत की पुष्टि गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने दी है। बता दें कि इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर चोरी की मामले में अबतक दो बदमाश मारे गए हैं। वहीं तीन गिरफ्तार हुए हैं। दो पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डीसीपी पूर्वी लखनऊ श...
अलविदा श्याम बेनेगल: मशहूर फिल्म निर्देश का निधन

अलविदा श्याम बेनेगल: मशहूर फिल्म निर्देश का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Shyam Benegal passes away: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक पद्मश्री श्याम बेनेगल का आज निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताते हैं कि किडनी संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। इस समय अस्पताल में भर्ती थे। श्याम बेनेगल की बेटी पिया ने पिता के निधन की पुष्टि की है। बताते हैं कि शाम 6.38 बजे वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। अंकुर, मंथन और सरदारी बेगम यादगार फिल्में श्याम बेनेगल ने अंकुर, मंडी, मंथन जैसी ऐतिहासिक फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें इन फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण पुरस्कार मिला। फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम उनकी यादगार फिल्में हैं। 'भारत एक खोज' और 'संविधान' पर काम किया श्याम बेनेगल ने 'भारत एक खोज' और 'संविधान' जैसी डॉक्यूमेंट्र...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, पंजाब के 3 बदमाश ढेर-दो एके-47 और अन्य हथियार बरामद

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, पंजाब के 3 बदमाश ढेर-दो एके-47 और अन्य हथियार बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Pilibhit Encounter News: पीलीभीत में पंजाब पुलिस से मिले इंपुट के आधार पर यूपी पुलिस ने एनकाउंट में पंजाब के तीन कुख्यात बदमाशों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका था। पंजाब में चौकी पर फेंका था ग्रेनेड बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में यूपी-पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने इन्हीं तीन कुख्यात बदमाशों को मार गिराया है। आरोपियों के पास से 2 एके 47 और दो पिस्टल बरामद हुई हैं। बताते हैं कि तीनों बदमाश पीलीभीत के पूरनपुर में छिपे हुए थे। पुलिस का कहना है कि ये भी पढ़ें: UP: भाजपा विधायक ने किया पाप, महिला से सामूहिक दुष्कर्म-करोड़ों की जमीन भी हड़पी, मुकदमा पीलीभीत एनकाउंट में मारे गए अपराधियों की पहचान गुरदासपुर जिले के रहने वाले गुरविंदर सिंह (25) पुत्र गुरुदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह (...
यूपी में 15 IPS के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

यूपी में 15 IPS के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): 15 IPS officer transfer: यूपी में आज रविवार को 15 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। तबादला सूची में बहराइच, अमेठी, लखनऊ, बलिया और जौनपुर के पुलिस अधीक्षकों के भी नाम शामिल हैं। शासन ने सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। बहराइच DIG के बाद SP वृंदा शुक्ला का भी तबादला बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद अब एसपी वृंदा शुक्ला का भी तबादला कर दिया गया है।तबादलों के क्रम में सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह को 32 वाहिनी पीएसी स्थानांतरित किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश द्वारा जारी इस आदेश में जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाकर भेजा गया है। डा. कौस्तुभ बन...
UP: भाजपा विधायक ने किया पाप, महिला से सामूहिक दुष्कर्म-करोड़ों की जमीन भी हड़पी, मुकदमा

UP: भाजपा विधायक ने किया पाप, महिला से सामूहिक दुष्कर्म-करोड़ों की जमीन भी हड़पी, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बदायूं की बिल्सी सीट से भाजपा विधायक हरीश शाक्य व उनके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और महिला की करोड़ों की जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि विधायक ने बरेली के एक बिल्डर व अन्य साथी के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला की शहर से सटी करोड़ों रुपए की जमीन भी हड़प ली। विधायक के साथ बरेली का एक बड़ा बिल्डर भी शामिल पीड़िता का कहना है कि विधायक के साथ एक बिल्डर और अन्य ने भी उसे हवस का शिकार बनाया। भाजपा विधायक हरीश शाक्य और उनके तीन साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा हुआ है। साथ ही तीनों समेत 13 अन्य के खिलाफ जमीन कब्जाने का भी मुकदमा हुआ है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला बताया जा रहा है कि विधायक और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज होने की कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर संभव हो सकी है। स्थानीय पुलिस...
गृहमंत्री अमित शाह के माफी न मांगने पर देशभर में प्रदर्शन करेगी बसपा-मायावती

गृहमंत्री अमित शाह के माफी न मांगने पर देशभर में प्रदर्शन करेगी बसपा-मायावती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी भी अब प्रदर्शन करेगी। हालांकि, कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी पहले से ही प्रदर्शन कर रही हैं। अब बसपा ने ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि 24 दिसंबर को उनकी पार्टी देशभर में विरोध-प्रदर्शन करेगी। मायावती ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के माफी नहीं मांगने की वजह से बसपा देशव्यापापी प्रदर्शन करेगी। ये भी पढ़ें: लखनऊ में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, धक्का-मुक्की में अजय राय बेहोश-गिरफ्तारियां ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से..   ...
UP: सुहागरात में दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा! दूल्हे के होश उड़े

UP: सुहागरात में दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा! दूल्हे के होश उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नई-नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर पति से बीयर और गांजा मांगकर दूल्हे के होश उड़ा दिए। मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकीपुरम क्षेत्र के इस मामले को लेकर टीपीनगर पुलिस चौकी पर हंगामा भी हुआ। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर-बुझाकर शांत किया। इसे लेकर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। मामले का ऑडियो भी हुआ वायरल दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम 15 दिसंबर का बताया जा रहा है। देवपुरम में रहने वाले एक युवक की हाल ही में शादी हुई है। आरोप है कि एक पंडित ने युवक पक्ष से 85 हजार रुपए लेकर युवक की शादी पंजाब के लुधियाना की रहने वाली युवती से कराई। युवती और परिजनों को सहारनपुर बुला लिया। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन घर में पहले तो मजाक समझता रहा दूल्हा सजी सुहागरात की सेज पर पहुंचे। पति ने पत्नी से पूछा कि बताओ तुम्हें गिफ्ट में ...