Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

यूपी में अभी दो दिन और झमाझम बारिश, कानपुर-बाराबंकी में टूटे रिकार्ड

यूपी में अभी दो दिन और झमाझम बारिश, कानपुर-बाराबंकी में टूटे रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के करीब तीन दर्जन जिलों में बीते बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश नए रिकार्ड बना रही है। रात से शुरू हुई और गुरुवार को दिनभर लोगों का रास्ता रोके रही। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खुद मौसम विभाग की माने तो आमतौर पर 16 जनवरी तक औसतन 9.1 मिली मीटर (मिमी) बारिश होने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार यूपी में बीते 24 घंटे में इससे ज्यादा बारिश यानि 13.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा औसत बरसात से करीब 147.7 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश कानपुर, गोंडा और बाराबंकी में रिकार्ड की गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेती पर मिला-जुला असर खेती पर इस बारिश के असर की बात करें तो जानकार बताते हैं कि यह मिला-जुला होगा। यानि कहीं इसका नुकसान है तो कहीं फायदा भी है। राजधानी लखनऊ में बारिश से अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कई घंटों से लगातार हो रही बरसात के बीच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार आज गुरुवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा खा गई। इससे कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि कार सवार लोग गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे थे। यह हादसा कन्नौज की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुहा भट्ठे के पास हुआ। बताया जाता है कि गुड़गांव की ओर से आ रही कार फगुहा भट्ठा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे तेज रफ्तार के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गुरुग्राम के रहने वाले थे। दो की पहचान हुई है। एक की पहचान हरिशचंद्र तथा दूसरी महिला मृतक है जिसकी पहचान फरहा खान के रूप में हुई है। तीसरी मृतक महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मरने वालों में दो गुड़गांव के रहने वाले बताते हैं कि तीनों शवो...
कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार शाम कानपुर शहर के नौबस्ता में इलाके में एक भाजपा नेता से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने हवा में असलहा लहराते असलहा तान दिया। इससे डरे-सहमे लोग वहीं रुक गए। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता का कहना है कि जांच की जा रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। फिर भी अपने स्तर से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नौबस्ता के पशुपतिनगर में सरेआम वारदात बताया जाता है कि नौबस्ता के पशुपति नगर में रहने वाले गल्ला एजेंट मनोज दुबे भाजपा नेता हैं। आज उनसे मिलने भरुआ सुमेरपुर से उनके कु...
रहिए सावधानः आज से यूपी में बारिश-धुंध का दौर शुरू

रहिए सावधानः आज से यूपी में बारिश-धुंध का दौर शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार को मकर संक्रांति के साथ ही मौसम ने फिर करवट बदल ली है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे जिलों में लोगों को बारिश और धुंध का सामना करना पड़ेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। बताया जा रहा है कि पारा लुढ़ने से ठंड बढ़ जाएगी। खराब मौसम का सिलसिला अगले 3 से 4 दिन तक रहेगा। कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद व नोएडा में मंगलवार से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले सावधानी बरतें। सहारनपुर में 5 मिनट में ओलों से ढकी सड़क उधर, सोमवार को 5 मिनट की ओलावृष्टि से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर शहर की सड़के ओले से ढक सी गई। वहीं पारा भी लुढ़क गया। मंगलवार को भी बर्फीली ...
कानपुर में रेलवे कर्मचारी संघ ने किया खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन

कानपुर में रेलवे कर्मचारी संघ ने किया खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा आज मंगलवार को 25वें विशाल खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। यह आयोजन कर्मचारी संघ के कानपुर कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में सभी ऑफिसयल सटॉफ, लॉबी के लोको पायलट, गार्ड मौजूद रहे। कर्मचारी-ट्रैकमेन व मजदूर भी हुए शामिल इनके साथ रेलवे कॉलोनी के कर्मचारियों के साथ-साथ गैंगमेन ट्रैकमेन और ठेकेदार व मजदूर भी थे। आयोजन के दौरान सबी ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने उत्साह से इस भोज आयोजन में प्रतिभाग किया। पूरा कार्यक्रम बड़े ही उत्साहजनक माहौल में मना। कर्मचारियों के परिजनों में भी प्रसाद वितरित बताते हैं कि इस दौरान प्रसाद की खिचड़ी को ठेकेदारों व मजदूरों के परिजनों में भी वितरित किया गया। इससे परिवार के लोगों के चेहरे भी खिल उठे। सभी ने खिचड़ी भोज का पूरा आनंद उठाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को खि...
कानपुर के गैंजेस क्लब में “परिवर्तन कॉन्क्लेव 2020” की मची धूम

कानपुर के गैंजेस क्लब में “परिवर्तन कॉन्क्लेव 2020” की मची धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर परिवर्तन फोरम मात्र एक सामाजिक संस्था का नाम नहीं है, बल्कि एक ऐसी सकारात्मक सोच व वैचारिक रूप है, जो कानपुर के समस्त निवासियों को उन्हीं के द्वारा, उन्हीं के लिए सामाजिक, मनोवैज्ञानिक व वैचारिक स्तर को ऊपर ले जाने के लिए किया गया प्रयास है, ये विचार पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा "परिवर्तन कॉन्क्लेव 2020" का आयोजन में अतिथियों के प्रकट किए। कार्यक्रम का आयोजन गैंजेस क्लब में बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ। कानपुर के सभी गणमान्य लोग रहे मौजूद इसमें कानपुर नगर के समस्त गणमान्य लोग, उद्योगपतियों, उच्च अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। साथ ही शिक्षकों-विद्यार्थियों, नगर के प्रमुख चिकित्सकों आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एवं परिवर्तन संस्था से जुड़े कानपुर नगर के निवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ...
उन्नावः 64 के हुए सांसद साक्षी महाराज सिक्कों पर तौले गए

उन्नावः 64 के हुए सांसद साक्षी महाराज सिक्कों पर तौले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज विकासखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को सांसद साक्षी महाराज का उनके समर्थकों ने 64वां जन्मदिन मनाया। साथ ही सुंदरकांड का पाठ कराते हुए सांसद साक्षी महाराज को लड्डू व सिक्कों से तराजू में तौला गया। जनता के बीच उन्होंने केक काटा। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने उनको प्रतीक चिह्न भेंट किया। ब्लाक प्रमुख ने सांसद से 11 किलो का केक काटवाकर उनको बधाई दी। इसके बाद लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सासंद साक्षी महाराज को वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्कों और लड्डूओं से तराजू में तोला। विपक्ष पर लगाया हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने का आरोप सांसद साक्षी महराज ने इस मौके पर कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रांतियां फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि विपक्ष को देश की नहीं, बल्कि वोट...
उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर मच विपक्ष के हो-हल्ले के जवाब में भाजपा ने उन्नाव में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में जनजागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने इन कानूनों को लेकर भम्र फैला दिया है। इस दौरान उन्नाव में रामलीला मैदान से आवास विकास कालोनी वृंदावन पार्क तक एक ब्रह्द जनजागरूकता रैली निकली। कहा विपक्ष कर रहा वोटबैंक की राजनीतिक रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सचिदानंद हरि साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, अनिल सिंह, बम्बालाल दिवाकर मौजूद रहे। रैली में भारत माता की जय के जयघोष के बीच सभी लोगों ने आवाज बुलंद की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान के शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बना है। ये भी पढ़ें...
फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता घायल

फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः आज दोपहर साले के तिलक समारोह से वापस पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार शख्स रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसा प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ। ट्रक के नीचे आने से बाइक पर सवार उनकी पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साले के तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार यह हादसा रविवार दोपहर गांव नउवाबाग के पास हुआ। बताया जाता है कि अशोथर थाना क्षेत्र के वनपुरवा गांव के रहने वाले विशंभर (32) मजदूरी करते थे। शनिवार को उनकी ससुराल ग्राम जौंह में साले राजू का तिलक था। वहां से पत्नी अनीता देवी (28) व बेटी राधिका (5) के साथ लापस लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में बाल-बाल बचा पिता भी हुआ है घायल हादसे में उनकी पत्नी और बच्ची ट्रक ...
लखनऊ के सरोजनीनगर में STF से मुठभेड़ में घायल 50 हजार का वांटेड गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर में STF से मुठभेड़ में घायल 50 हजार का वांटेड गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एसटीएफ (STF) के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक 50 हजार का मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ा गया है। बताते हैं कि एसटीएफ की टीम कानपुर की थी और बदमाश की लंबे समय से तलाश कर रही थी। यह बदमाश कानपुर के चमनगंज इलाके का बेहद शातिर और खतरनाक किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। वह पुलिस की हिरासत में है।   एसटीएफ से मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी बताया जाता है कि आज शनिवार सुबह लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में लखनऊ सीओ (एसटीएफ) डीके शाही के निर्देशन में हुई मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह मुठभेड़ एसटीएफ के इंस्पेक्टर ब्रजेंद्र शर्मा और उनकी टीम से हुई। बदमाश के पास से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और खोखे मिले हैं। पुलिस की गोली लगने से घायल इस वांटेड बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्त...