Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर के जूही में प्लास्टिक और फर्नीचर के कारखानों में आग लगी

कानपुर के जूही में प्लास्टिक और फर्नीचर के कारखानों में आग लगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शनिवार सुबह कानपुर के जूही में भीषण अग्निकांड हो गया। आग लगने से प्लास्टिक और फर्नीचर कारखानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच उठते धुएं के गुब्बार देखकर वहां हड़कंप मच गया। कारखाने में काम करने वाले मजदूर बाहर निकलकर भागने लगे। प्लास्टिक कारखाने में आग के बाद पास में स्थित एक फर्नीचर के कारखाने में भी आग लग गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन के लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि कारखाना प्लास्टिक बोरी बनाने का है। ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिस की डायल-112 की गाड़ियां ड्रोन से होंगी लैस इसी कारखाने में आज सुबह आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां लेकर कर्मचारी आग को काबू में करन...
बांदा के भाजपा नेता दंपती की सफारी-रोडवेज बस से टकराई, पूरा परिवार बाल-बाल बचा

बांदा के भाजपा नेता दंपती की सफारी-रोडवेज बस से टकराई, पूरा परिवार बाल-बाल बचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर परिवार के साथ गए बांदा जिले के भाजपा नेता दंपति भीषण हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी सफारी गाड़ी की प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफारी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं रोडवेज भी साइड से क्षतिग्रस्त हुई। अच्छी बात यह रही है कि सफारी सवार दंपति और उनके बच्चों को कोई चोट नहीं आई। प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर हादसा हालांकि, सफाई चालक को जरूर चोटें आईं। वहीं रोडवेज का चालक और परिचालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने रोडवेज को अपने कब्जे में ले लिया है। रोडवेज बस कानपुर डिपो की थी। बताया जाता है कि बांदा के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर व उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री अपने बेटी अदिती (11), अविका (9) और अविष्का (4) के साथ शादी की सालगिरह के मौके पर कानपुर जा र...
बांदा के शख्स की कानपुर में हादसे के दौरान मौत, VIP रोड पर कार से टक्कर

बांदा के शख्स की कानपुर में हादसे के दौरान मौत, VIP रोड पर कार से टक्कर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार देर शाम कानपुर शहर के वीआईपी रोड पर एक कार काल बनकर दौड़ी। स्कूटी सवार बांदा के अधेड़ व्यक्ति को रौंदने के बाद कार चालक ने बाइक टैक्सी चालक और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को उर्सला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। तब परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक मूल रूप से बांदा जिले के रहने वाले थे। कानपुर सिविल लाइन में रहते थे बांदा के बृजकिशोर शुक्ला बताया जाता है कि बांदा निवासी बृजकिशोर शुक्ला (50), कानपुर शहर में सिविल लाइंस में दोस्त सुधांशु मेहता के साथ रहते थे। यहां वह लॉजिस्टिक कंपनी में काम किया करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति शुक्ला के अलावा बेटी मानसी और बेटा प्रशांत शुक्ला हैं। बताते हैं कि गुरुवार शाम वह स्...
देखते ही देखते किरायदार के सामने से लाखों का सोना ले भागे बदमाश

देखते ही देखते किरायदार के सामने से लाखों का सोना ले भागे बदमाश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसी ही एक घटना में बदमाश एक घर में लाखों का माल पार कर रहे थे, तभी वहां मकान में रहने वाला किरायदार पहुंच गया। बदमाश और किरायदार अचानक आमने-सामने थे। किरायदार कुछ समझ पाता, तबतक एक बदमाश ने तमंचा निकाला और युवक पर तानते हुए धमकाते हुए भाग जाने को कहा। किरायदार थोड़ा पीछे हटा ही था कि भीतर से दो बदमाश घर का सामान लेकर भागते हुए दौड़ गए। घबराए किरायदार ने जल्द ही फोन से अपने दफ्तर के साथियों और पड़ोसियों को जानकारी दी। मोहल्ले वालों के आने से पहले भागे बदमाश मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू हो गई। पड़ोसियों के साथ लोग अंदर पहुंचे तो देखा घर के कमरों का ताला टूटा पड़ा था। कमरों में रखे जेबर नगदी गायब थी। दरअसल, यह सनसनीखेज घटनाक्रम गुरुवार रात करीब 9 बजे कन्नौज में तिर्वा क्रासिंग के पास रहन...
इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया के जमाने में आज इंसानी रिश्ते आन लाइन सिमटकर रह गए हैं। भागम-भाग भरी जिंदगी में लोग रिश्तों न वक्त दे पा रहे हैं और न ही ठीक से निभा पा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रिश्तों की डोर कमजोर पड़ चुकी है, लेकिन आज भी जानवर रिश्तों को पूरी सिद्धत और ईमानदारी से निभा रहे हैं। फिल्मों में हाथी, कुत्ते और सांप के इंसानों से रिश्ते निभाने की कहानियां तो आपने खूब देखी और सुनी होंगी, लेकिन इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। निसंतान सेवानिवृत शिक्षक ने बंदर को बेटे की तरह रखा जी हां, एक बंदर का अपने मालिक के प्रति इतना समर्पण कि उनके देहांत से चंद दिन पहले जंगल से 20 किमी दूरी पार करके घर लौटता है। फिर उनके निधन के साथ ही पास में सिर रखकर लेट जाता है और कुछ ही पल में प्राण त...
यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। इससे बस सवार 16 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सात यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताते हैं कि बस में कुल 90 यात्री सवार थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण इतना जबरदस्त था कि पूरी की पूरी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार देर रात हुआ हादसा बस को कंटेनर से अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार प्राइवेट बस फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में भदान के पास ख...
आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित

आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारत सरकार की ओर से आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित हुए हैं। इन दोनों प्रोफेसरों को उनके द्वारा इंजीनियरिंग तथा विज्ञान के क्षेत्र में विशेष अनुसंधान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (सर्ब) की ओर से किया गया है। इनमें एक केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा अनिमान्ग्सू घटक तथा दूसरे प्रोफेसर डा जयंत सिंह हैं। बताते हैं कि अलग-अलग श्रेणियों के सात लोग सम्मानित हुए हैं। IIT कानपुर के ही छात्र रहे हैं दोनों प्रोफेसर इनमें इंजीनियरिंग साइंसेज के अंतर्गत पुरस्कार पाने वाले 3 प्रोफेसरों में दो कानपुर आईआईटी के हैं। बताते चलें कि भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 15000 रुपए की प्रति माह फेलोशिप दी जाती है। इतना ही नहीं तीन साल तक प्रतिवर्ष 10 लाख का अनुसंधान अनुदान भी दिया जाता है। बताया जाता...
बांदा में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

बांदा में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के वीर सपूत शहीद विकास को आज बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जिलेभर के अधिकारी और सीआरपीएफ के डीआईजी और जवान मौजूद रहे। वहीं हजारों की संख्या में गांव और जिले के लोग अपने लाल को नम आखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे। हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां रो-रोकर बेहाल, पत्नी बेसुध सभी ने विकास के शौर्य और वीरता के चर्चे किए। इस मौके पर शहीद जवान विकास की मां कैलशिया और पत्नी नंदनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी नंदनी बेसुध सी दिखाई दीं और बार-बार अपने पति के शव को ताबूत में निहारती सी देखी गईं। नंदनी ने पति के पार्थिव शरीर को चूमते हुए उनको अंतिम विदाई दी। अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ थी। वहीं डीआईजी (बांदा) दीपक कुमार, डीएम हीरा लाल, एसपी एसएस मीणा, सीआरपीएफ क...
भीषण हादसे में लखनऊ के डाक्टर की पत्नी की मौत, बच्चों समेत खुद गंभीर  

भीषण हादसे में लखनऊ के डाक्टर की पत्नी की मौत, बच्चों समेत खुद गंभीर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे डाक्टर की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार डाक्टर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुद डाक्टर, उनका 3 साल का बेटा और दो माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि पुलिस ने डीसीएस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीसीएस को भी मौके से कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ के आशियाना के रहने वाले हैं डाक्टर बताते हैं कि डाक्टर लखनऊ के आशियाना के रहने वाले हैं जो हरदोई में अपनी साली की शादी में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संडीला औद्योगिक क्षेत्र में पारस मोड़ पर...
छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक छात्रा ने शोहदों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दुस्साहसी शोहदों ने छेड़खानी की इंतिहा ही पार कर दी। बुरी तरह से टूट चुकी छात्रा ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया। हालांकि, परिवार के लोग सब ठीक हो जाएगा कहते हुए दिलासा दे रहे थे, लेकिन जिसपर बीतती है, दर्द तो वहीं महसूस कर सकता है। सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा बनकर इस घटना ने सभी को झकझोकर रख दिया है। खुलेआम छेड़खानी से अंदर ही अंदर टूट चुकी थी छात्रा उधर, छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि शोहदे उनकी बेटी को रास्ते में रोककर तंग करते थे। छेड़छाड़ करने के साथ ही उससे मोबाइल नंबर मांगा करते थे। छेड़छाड़ को लेकर छात्रा काफी परेशान और तनाव में थी। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई। दोपहर में उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ...