Thursday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: 2 साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में आज राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। बताते चलें कि काफी आलोचना के बाद बीती 9 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश की थी। 9 फरवरी को मुख्यमंत्री ने दिया था इस्तीफा दरअसल, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भारी हिंसा के चलते सीएम बीरेन सिंह की सरकार पर सवाल उठ रहे थे। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा था। आखिरकार मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दिया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। ये भी पढ़ें: मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..   https://samarneetinews.com/supreme-court-bluntly-...
लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, PGI में ली अंतिम सांसें

लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, PGI में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांसें लीं। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। PGI में चल रहा था इलाज बताते चलें कि उन्हें बीती 3 फरवरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन से रामनगरी के मठ मंदिरों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वह वर्ष 1993 से श्रीरामलला मंदिर के पुजारी थे। ये भी पढ़ें: अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..    https://samarneetinews.com/ayodhya-unique-gold-ramayana-in-shri-ram-temple-weighs-1-5-quintals/...
प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति और सीएम योगी संगम क्षेत्र में पहुंचे। वहां राष्ट्रपति संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। करीब 8 घंटे रुकेंगी संगम क्षेत्र में राष्ट्रपति बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद की गई है। बताते हैं कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई थी। ये भी पढ़ें: दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री   https://samarneetinews.com/aap-clean-in-delhi-arvindkejriwal-loses-elections/    ...
अखिलेश यादव के घर के बाहर लगी ऐसी होर्डिंग…राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

अखिलेश यादव के घर के बाहर लगी ऐसी होर्डिंग…राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास के बाहर ऐसी होर्डिंग लगी है जिसपर लिखीं बातें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित नेता और कार्यकर्ता मिल्कीपुर उप चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर हैं। चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर सपा मुखिया इसी कड़ी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के पास एक होर्डिंग लगी दिखी। इस होर्डिंग पर लिखा गया है कि, 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए'.., विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग।' साथ में एक फोटो भी लगी है जिसमें अखिलेश यादव समेत कई नेता खड़े हैं। राजधानी लखनऊ में चर्चा का विषय रही यह होर्डिंग उनके हाथों में एक सफेद कपड़ा भी है। कपड़े पर 'चुनाव आयोग' लिखा है। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इस होर्डिंग को लेकर...
UP: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, 61,639 वोटों से जीते चंद्रभानु

UP: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, 61,639 वोटों से जीते चंद्रभानु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,639 वोटों से हराया है। मतगणना के 30वें अंतिम राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख 45 हजार 893 वोट मिले। सीएम योगी बोले, जनता की जीत वहीं सपा प्रत्याशी को 84 हजार 254 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 61 हजार 639 मतों से बड़ी जीत दर्ज कराई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। ये भी पढ़ें: BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..  https://samarneetinews.com/bjp4up-way-is-clear-for-list-of-district-presidents-it-willbe-released-soon/  ...
दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री

दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हारी है। यहां तक कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। साथ ही आप के मनीष सिसौदिया भी चुनाव हारे हैं। बीजेपी के परवेश वर्मा ने हराया हालांकि, दिल्ली सीएम आतिशी ने बीजेपी के बिधूड़ी को हराते हुए जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 26 साल बाद दिल्ली में सुपर एंट्री की है। वहीं अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के परवेश वर्मा ने हरा दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में बुरी तरह से हारी है। ये भी पढ़ें: BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..    ...
महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, मंत्री नंदी ने किया वेलकम..देखें Photos..

महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, मंत्री नंदी ने किया वेलकम..देखें Photos..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी अपनी मां के साथ महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि उन्होंने रील में यहां की व्यवस्था देखी थी। मां के साथ अभिनेत्री ने लगाई आस्था की डुबकी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। अभिनेत्री ईशा के साथ उनकी मां सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। अभिनेत्री ईशा गुप्ता का यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने वेलकम किया। बताते चलें कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता बेहद बोल्ड और बिंदास फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अपनी काबलियत के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया है। वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा से पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर पहुंच रही हैं, क्या यह ट्रैंड है? उन...
UP: राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन

UP: राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की नींव में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल (68) का निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। बिहार के कमरैल (सुपौल) के रहने वाले श्री चौपाल ने 9 नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की नींव की पहली ईंट रखी थी। साथ ही ट्रस्ट के सदस्य भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं चौपाल वह विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े रहे हैं। साथ ही विधान परिषद सदस्य भी रहे थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की जानकारी से ये भी पढ़ें: यूपी: महिला PCS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार-लखनऊ विजिलेंस टीम ने.. ट्रस्ट के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल म...
मथुरा: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी की रात्रि पदयात्रा बंद, सामने आई यह वजह..

मथुरा: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी की रात्रि पदयात्रा बंद, सामने आई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की रात्रि यात्रा बंद हो गई है। अब भक्तों को उनके रात्रि में दर्शन नहीं हो सकेंगे। इस रात्रि यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि संत प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य और यात्रा में बढ़ती भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है। बड़ी संख्या में दर्शनों को पहुंचते हैं भक्त बता दें कि संत प्रेमानंद जी महाराज प्रतिदिन रात्रि में पैदल भ्रमण करते हुए श्री हित केली कुंज तक जाते थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके साथ शामिल होते थे। साथ ही उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती थी। बताते हैं कि बीते दिनों भी स्वास्थ्य कारणों से उनकी यात्रा को कुछ समय के लिए रद्द किया गया था। ये भी पढ़ें: संत प्रेमानंद ने लौटाया मानद उपाधि का प्रस्ताव, कही यह बात.. इस खबर से संत प्रेमानंद जी के भक्तों मे...
अखिलेश बोले, ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा’

अखिलेश बोले, ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 'यह बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका है, चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना होगा।' ये बातें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहीं। दरअसल, मिल्कीपुर उप चुनाव में लगे आरोपों को लेकर पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा था। अखिलेश यादव का गुस्सा फूट पड़ा और चुनाव आयोग को लेकर यह बयान दिया। मिल्कीपुर उप चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर.. दरअसल, मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बूथों पर चुनाव कर्मियों पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। एक आडियो भी अपने एक्स (X) सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया था। सपा मुखिया का कहना है कि चुनाव आयोग ने शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया। अब इस बयान के लिए सपा मुखिया ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। मिल्कीपुर के एसएचओ का भी एक सपा कार्यकर्ता को गालियां-धमकी देेने वाले कथित आडियो वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला PC...