Thursday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Lucknow: यूपी में वक्फ बिल को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, जुमे पर ड्रोन से निगरानी

Lucknow: यूपी में वक्फ बिल को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, जुमे पर ड्रोन से निगरानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर है। आज जुमा की नमाज को लेकर भी खास चौकसी बरती जा रही है। संवेदनशील जिलों में पुलिस ने सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय किए हैं। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को जरूरी सख्त निर्देश दिए हैं। लखनऊ, मेरठ-मुजफ्फरनगर-संभल में खास चौकसी जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ, संभल, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, बरेली और शामली जैसे संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य जिलों में खास चौकसी बरती जा रही है। खुफिया विभाग भी पल-पल नजर रख रहा है। गुरुवार शाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी किया। सोशल मीडिया पर भी ...
Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस

Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बाॅलीवुड से एक बेहद दुखद खबर आई है। महान अभिनेता मनोज कुमार का आज निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। देशभक्ति की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले महान अभिनेता मनोज कुमार को उनके फैंस प्यार से भारत कुमार भी बुलाते थे। पुकार, उपकार और क्रांति जैसी फिल्में मील का पत्थर साबित हुईं। पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था जन्म आज उनके निधन की खबर से फैंस की आंखें नम हो गईं। महान अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार दिल्ली चला आया था। उन्होंने 1957 से फिल्म फैशन में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 1995 में आई फिल्म मैदान-ए-जंग में दिखने के बाद फिल्में नहीं कीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। ये भी पढ़ें: Bo...
फटा कुर्ता पहनकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किए रामलला के दर्शन, कहीं ये बातें..

फटा कुर्ता पहनकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किए रामलला के दर्शन, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रभु राम की नगरी अयोध्या में आज गाजियाबाद के लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने फटा कुर्ता पहनकर रामलला के दर्शन किए। विधायक ने मीडिया से बातचीत भी की। गाजियाबाद के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि अनुमति के बाद भी यूपी में रामकथा नहीं होगी, तो फिर कहां होगी। यह भी कहा कि क्या उत्तर प्रदेश पाकिस्तान हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात भी की लोनी विधायक ने कहा कि रामकथा के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। कलश तोड़े गए और बहन-बेटियों का अपमान किया गया। रामचरितमानस को उन्होंने किसी तरह बचाया। सभी ने यह देखा। ये भी पढ़ें: क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात.. विधायक नंद किशोर ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्...
ईद कल, सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

ईद कल, सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद का त्यौहार पूरे देश में सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार शाम अलग-अलग कमेटियों ने चांद देखने की तस्दीक की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि ईद उल फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने की भावना को बढ़ाता है। ये भी पढ़ें: यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले.. ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: ATM से निकले नकली नोट, जांच में जुटे एसबीआई अधिकारी  https://samarneetinews.com/in-shahjahanpur-fake-notes-came-out-from-atm-sbi-officers-engaged-in-investigation/...
चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ 

चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: चैत्र नवरात्र का आज 30 मार्च रविवार से शुभारंभ हो गया है। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब 9 दिनों तक देशभर में मां दुर्गा की पूजा होगी। इन 9 दिनों में  देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। बड़ी संख्या में भक्त व्रत भी रख रहे हैं। मां शैलपुत्री को समर्पित है पहला नवरात्र पहला नवरात्र मां शैलपुत्री की पूजा को समर्पित है। बताते चलें कि मां दुर्गा की आराधना से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। चैत्र नवरात्र से नव संवत्सर की शुरुआत भी मानी जाती है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ये भी पढ़ें: Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने.. https://samarneetinews.com/ayodhya-lord-rams-city-illuminated-with...
Breaking: मुख्तार गैंग का ढाई लाख का ईनामी शूटर अनुज कन्नौजिया एनकाउंटर में ढेर

Breaking: मुख्तार गैंग का ढाई लाख का ईनामी शूटर अनुज कन्नौजिया एनकाउंटर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया आज यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए इस बदमाश पर ढाई लाख रुपए का ईनाम घोषित था। एसटीएफ उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। जमशेदपुर में हुआ एनकाउंटर बताते हैं कि यह एनकाउंटर आज शनिवार रात जमशेदपुर में हुआ। शूटर अनुज कन्नौजिया पर पुलिस ने हाल में ही ईनाम बढ़ाकर ढाई लाख रुपए किया था। वह शातिर किस्म का खतरनाक अपराधी था। मुख्तार अंसारी का काफी करीबी माना जाता था। यह जानकारी यूपी के एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने दी। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा https://samarneetinews.com/impact-of-samarneetinews-report-dm-j-reebha-raided-illegalmining-his-entire-team-in-banda/...
अखिलेश यादव बोले-सांसद सुमन दलित नेता इसलिए उनके घर हमला, सांसद के घर पहुंचे शिवपाल

अखिलेश यादव बोले-सांसद सुमन दलित नेता इसलिए उनके घर हमला, सांसद के घर पहुंचे शिवपाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले से यूपी की सियासत गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सांसद सुमन एक दलित नेता हैं, इसलिए उनके घर पर हमला हुआ है। वहीं शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव सांसद सुमन के आवास पहुंचे। उनके बेटे और परिजनों से मुलाकात की। साथ ही हालचाल पूछा और साथ होने का भरोसा दिलाया। शिवपाल-रामगोपाल ने कहा, संसद से सड़क तक होगा प्रदर्शन दोनों ही सपा नेताओं ने कहा कि ऐसे हमलों से सपा नेता झुकेंगे नहीं। हमला करने वाले ऐसे लोगों का मुकाबला किया जाएगा। संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन होगा। आरोप लगाया कि करणी सेना को प्रशासन ने सहयोग किया है। वरना इतनी दूर से बुल्डोजर, लाठी-डंडे और तलवारें लेकर आने वाले लोगों को पुलिस रोक सकती थी। कहा-सुनियोजित था हमला, वरना बुल्डोजर, तलवारें-लाठी-डंडे.. यह हमला पूरी तरह से...
UP: कैसा ये प्यार है: बाॅयफ्रैंड संग भागी पत्नी तो पति ने दोनों की करा दी शादी-बिलखते रहे बच्चे

UP: कैसा ये प्यार है: बाॅयफ्रैंड संग भागी पत्नी तो पति ने दोनों की करा दी शादी-बिलखते रहे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक दो बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी कर ली। बच्चे बिलखते रहे और मां अपने प्रेमी के साथ शादी कर चली गई। यह शादी खुद महिला के पति ने ही कराई। उसने महिला से कहा कि बच्चों को वह खुद संभाल लेगा। इससे पहले महिला अपने प्रेमी युवक के साथ घर से भाग गई थी। फिर करीब एक सप्ताह बाद लौटी तब पति ने शादी कराने का फैसला लिया। यह घटनाक्रम गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पति बोला-बच्चे मैं संभाल लूंगा.. जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के एक गांव में महिला की शादी एक व्यक्ति से 2017 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हुए। एक सात साल का है। दूसरा दो साल का है। इसी बीच महिला के गांव के ही एक युवक से संबंध हो गए। ये भी पढ़ें: UP : हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने प...
आगरा में अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री में हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल का निधन

आगरा में अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री में हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के आगरा से आज एक शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। आगरा में लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक जीएस धर्मेश और पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई। दुखी परिजन भी घटना से स्तब्ध रह गए। दोनों को किसी तरह गनर और वहां मौजूद लोगों ने अलग-अलग किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आगरा के अर्जुन नगर में आज सुबह अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने के लिए बोला। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। गनर और अन्य लोगों ने बीच−बचाव किया। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें: 3 सहेलियों से रेप, शहर के 3 बड़े व्यापारियों-ठेकेदार पर मुकदमा-अश्लील वीडियो.. https://samarneetinews.com/in-banda-3-girls-r...
सहारनपुर: 3 बच्चों के बाद मां ने भी तोड़ा दम, बीजेपी नेता ने मारी थी पत्नी-बच्चों को गोली

सहारनपुर: 3 बच्चों के बाद मां ने भी तोड़ा दम, बीजेपी नेता ने मारी थी पत्नी-बच्चों को गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने अपने तीन बच्चों और पत्नी नेहा को गोली मार दी थी। तीनों बच्चों का कल अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मां नेहा रोहिला ने भी दम तोड़ दिया। इस बेहद दर्दनाक घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। गांव में मातम सा पसरा है। हर कोई दुखी है। वहीं पुलिस ने हत्यारे योगेश को जेल भेजा है। सहारनपुर के सांगाठेड़ा में हुआ हत्याकांड बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सांगाठेड़ा गांव में रहने वाले योगेश रोहिला ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने 3 बच्चों और पत्नी के सिर में गोली मार दी थी। शनिवार दोपहर हुए इस दर्दनाक घटनाक्रम में बच्चों ने उसी दिन दम तोड़ दिया था। वहीं उनकी मां नेहा का इलाज चल रहा था। उन्हें गंभीर हालत में चंड़ीगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया था। आज सोमवार शाम नेहा की भी सांसें थम गईं।...