Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

नाबालिग ने बाइक चलाकर की दुर्घटना तो जुर्माना-जेल भुगतेंगे मां-बाप, अब नए यातायात नियम लागू..

नाबालिग ने बाइक चलाकर की दुर्घटना तो जुर्माना-जेल भुगतेंगे मां-बाप, अब नए यातायात नियम लागू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यानि 1 सितंबर, रविवार से सरकार ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 को लागू कर दिया है। अब यातायात नियमों की अनदेखी करना या इनको तोड़ना इतना आसान नहीं होगा, बल्कि इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। खास बात यह है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना या तेज रफ्तार और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ियां चलाने पर एक-दो नहीं बल्कि 10 गुना ज्यादा 10 से 20 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। ..तो अब मां-बाप भुगतेंगे सजा   जी हां, अगर किसी ने अपने नाबालिग बच्चे को गाड़ी दी और उससे कोई हादसा हो गया, अब इसकी सजा बच्चे के अभिभावकों को भुगतनी पड़ेगी। नए संशोधन के तहत यह नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू है। इतना ही नहीं 25 हजार के जुर्माने के साथ सालभर के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। इसके साथ ...
पूर्व फौजी की पत्नी ने मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए गंभीर आरोप, साध्वी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

पूर्व फौजी की पत्नी ने मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए गंभीर आरोप, साध्वी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में दुष्कर्म के फरार आरोपी एक पूर्व फौजी की पत्नी ने भाजपा सासंद एवं कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला ने प्रेसकांफ्रेंस करते कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मंत्री साध्वी ने उसके पति से 14 लाख रुपए खर्च कराए थे। बाद में रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसा दिया। दूसरे ओर सांसद साध्वी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह मामले में महिला के उपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। बताते हैं कि शहर कोतवाली के रूरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामकिशन, पहले प्रधान में रह चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने की प्रेसवार्ता   बीती 14 जून को एक युवती ने रामकिशन पर रेप का आरोप लगाया था। मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़िता ने साध्वी से इसकी शिकायत की। इसके बाद पूर्व फौजी पर रेप का मु...
चिन्मयानंद पर संगीन आरोप लगाने वाली छात्रा के माता-पिता को दिल्ली लेकर रवाना हुई पुलिस

चिन्मयानंद पर संगीन आरोप लगाने वाली छात्रा के माता-पिता को दिल्ली लेकर रवाना हुई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/शाहजहांपुरः पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की के माता-पिता को पुलिस दिल्ली ले गई है। बताते हैं कि यूपी पुलिस ने कथिततौर पर राजस्थान के दौसा से छात्रा और उसके दोस्त को बरामद किया था। मामले में सुप्रीमकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद लड़की को सुप्रीमकोर्ट में पेश किया गया था। छात्रा ने सिर्फ माता-पिता से ही मिलने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि वह माता-पिता के बिना किसी के साथ घर नहीं जाना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर.. इसके बाद सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस उसके माता-पिता को अपने साथ दिल्ली लेकर गई है। इससे पहले छात्रा के पिता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा है कि आरोप लगाने वाली उनकी बेटी के पास बड़े साक्ष्य हैं। कहा कि बेटी खुद की जान को खतरा बता रही थी और अब वे दोनों दिल्ली जाकर ...
प्रियंका बोलीं, अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा ने अर्थव्यस्था कर दी पंचर

प्रियंका बोलीं, अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा ने अर्थव्यस्था कर दी पंचर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः खराब अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका ने कहा है कि जीडीपी, विकास दर से साफ है कि यह अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से पंचर कर दिया है। ट्वीट कर किया भाजपा पर हमला   कहा कि अब न जीडीपी की ग्रोथ हो रही है और न ही रुपए की मजबूती बची है। रोजगार पूरी तरह से गायब हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने सवालिया लहजे में ट्वीट किया है कि अब तो बताइये कि अर्थव्यवस्था को आखिर किसकी करतूत ने नष्ट किया है? बताते चलें कि देश में खराब अर्थव्यवस्था के चलते मंदी छाई है। ये भी पढ़ेंः 24 घंटे से गेस्ट हाउस में बंधक प्रियंका गांधी, कहा- जमानत नहीं लूंगी चाहे जेल भेज दें, तृणमूल नेता भी पहुंचेंगे...
मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक

मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः मंदी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 10 बैंकों के विलय की बड़ी घोषणा की है। सरकार 10 बैंकों का विलय करके चार बड़े बैंक बनाने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बैंकों को लेकर ये बड़ी घोषणा की है। बताते चलें कि 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, अब जिनकी संख्या इस विलय के बाद और कम होकर सिर्फ 12 ही रह जाएगी। हालांकि, इस मौके पर वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी भी बैंककर्मी की नौकरी नहीं जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला ने प्रेसवार्ता में यह भी घोषणा की है कि पब्लिक सेक्टर के 10 बैंकों को कुल 55,250 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अकेले पंजाब नेशनल बैंक को 16,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कुछ ऐसे होगा बैंकों का विलय बैंक 1: यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया+पंजाब नेशनल बैंक+ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया बैंक 2: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया+आंध्रा बैंक+कॉरपोरेशन ब...
खुद दाड़ी कटवाकर बोला, ट्रेन में शरारती तत्वों ने काटी, फिर पोल खुली तो कान पकड़कर मांगी माफी..

खुद दाड़ी कटवाकर बोला, ट्रेन में शरारती तत्वों ने काटी, फिर पोल खुली तो कान पकड़कर मांगी माफी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः कुछ लोग अपनी हरकतों से माहौल खराब करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। पश्चिमी यूपी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो पुलिस की सतर्कता और समझदारी के चलते सुलझ गया। दरअसल, एक मुस्लिम युवक ने गर्मी से परेशान होकर खुद अपनी दाड़ी कटवा ली। इसके बाद कपड़े फाड़कर घर पहुंचा। वहां समाज व परिवार से डरकर झूठी कहानी गढ़ दी कि ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों ने उसकी दाड़ी काट दी है और कपड़े भी फाड़ दिए हैं। उसके एक रिश्तेदार ने आनन-फानन में तेजी दिखाते हुए मामले को लेकर मुख्यमंत्री, डीआईजी, गृहमंत्री समेत बागपत पुलिस को ट्वीट कर डाले। वीडियो बनाकर वायरल किए गए। रिश्तेदार ने अधिकारियों को कर दिए ट्वीट   उधर, ट्वीट होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने युवक मोहम्मद फारूक पुत्र मुन्ना खां, निवासी मुगलपुरा (बागपत) को हिरासत में ले लिया और उससे पूरी घटना की जानकारी ली। अपने बयानों ...
पाकिस्तान में गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर जबरन कराया धर्मांतरण और फिर निकाह..

पाकिस्तान में गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर जबरन कराया धर्मांतरण और फिर निकाह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान जैसे अराजक देश में गैरमुसलिमों की जिंदगी नरक से भी बदतर है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। खासकर वहां रहने वाले हिंदू और सिखों के लिए माहौल हमेशा भयावह रहा है। हिंदू बहू-बेटियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पाकिस्तान में अक्सर सामने आते रहे हैं। अब एक सिख लड़की का पाकिस्तान में कुछ दरिंदों द्वारा अपहरण करके जबरन धर्म परिवर्तन कराकर, मुसलिम लड़के से निकाह कराने का मामला सामने आया है। लाहौर के ननकाना साहिब की भयावाह घटना   बताया जाता है कि पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब इलाके में एक सिख लड़की कई दिनों से लापता थी। गुरुवार को बंदूक से धमकाते हुए उसे जबरन इस्लाम कबूल कराने की खबर सामने आई। एक वीडियो भी जारी हुआ। जबरन धर्म परिवर्तन के बाद उसका मुस्लिम शख्स से निकाह करा दिया गया। बताते हैं कि यह लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी भगवान सिंह की 1...
फतेहपुर के आउटर पर खड़ी हुई वंदे भारत एक्स. ट्रेन, आनन-फानन पहुंचे अधिकारी, यह थी वजह..

फतेहपुर के आउटर पर खड़ी हुई वंदे भारत एक्स. ट्रेन, आनन-फानन पहुंचे अधिकारी, यह थी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शुक्रवार को नई दिल्ली से बनारस जाते वक्त सुपर सेमी वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से निकलने के बाद फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर जाकर अचानक रुक गई। रेलवे चालक दल ने तुरंत ही स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब कहीं जाकर समस्या का निस्तारण हुआ और ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। दरअसल,  एक मवेशी ट्रेन से टकराकर उसके इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन तकनीकि कारणों से रुक गई। मौके पर पहुंची टीम ने फटाफट निपटाया काम   यह घटना फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। इसके बाद ट्रेन के चालकों ने कट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन के रुकने की जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। बताते हैं कि अन्ना गाय ट्रेन के आगे आ गई। बाद में स्टेशन अधीक्षक राजीव लोचन शुक्ला मौके पर...
पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को लगातार गिदड़ भभकी देने के बीच बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है जो 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है। इस परीक्षण से पहले पाकिस्तान ने अपना कराची एयरस्पेस बंदकर दिया था। दुनिया को तनाव का संदेश देने वाला कदम   पाकिस्तान का यह मिसाइल परीक्षण पूरी तरह से दुनिया को तनाव का संदेश देकर अपनी ओर ध्यान खींचने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता है कि दोनों देश किसी भी मिसाइल परीक्षण की सूचना एक-दूसरे को तीन दिन पहले दे देंगे। ऐसे में पाकिस्तान ने बीती 26 अगस्त को ही भारत को इसकी जानकारी दे दी थी। ये भी पढ़ेंः Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रय...
प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 25 हजार यूरो ले जा रही थी विदेशी महिला, सीआईएसएफ ने पकड़ा तो..

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 25 हजार यूरो ले जा रही थी विदेशी महिला, सीआईएसएफ ने पकड़ा तो..

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई हवाई अड्डे पर पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला को अपने प्राइवेट पार्ट में 20 लाख रुपए (25 हजार यूरो) छिपाकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय औद्योगित सुरक्षाबल यानि सीआईएसएफ की ओर से यह जानकारी दी गई है। महिला से जब इतनी बड़ी रकम को ले जाने के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। सीआईएसएफ की ओर से महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुक्ल विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पश्चिम अफ्रीका के शहर सेनेगल की है महिला   बताया जाता है कि मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर पश्चिम अफ्रीका के शहर सेनेगल की एक महिला रोखायतू ग्यूये बैंकाक जाने के लिए थाई एयरवेज की उड़ान पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की महिला सिपाही शिल्पा जैन को महिला पर कुछ शक हुआ। उन्होंने महिला की स...