Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात..

बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में बीती रात राजू सिंह के मकान में परिवार की एक महिला संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गई। घायल महिला रोहिणी उर्फ चुन्नी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला को छर्रे लगे हैं। जांच की जा रही है। महिला के साथ मायके में घटना घायल महिला इस समय अपने मायके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि गोली महिला के पैर में घुटने से नीचे लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। पारिवारिक विवाद की चर्चा है। आईपीएस मेविस टाॅक का कहना है कि महिला को छर्रे लगे हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप ये भी पढ़ें: बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की ...
बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की फावड़ा मारकर ली जान

बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की फावड़ा मारकर ली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में आज रविवार को चचेरे भाइयों ने युवक की मामूली विवाद के बाद फावड़े से नृशंस हत्या कर दी। घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, खौड़ा गांव के रहने वाले कमल शुक्ला ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 2 बजे उनका बेटा विनीत उर्फ बउवा (23) दरवाजे पर जानवर बांध रहा था। मामूली बात पर भिड़े-घटना करके फरार तभी उसके दादा के बेटों ने मना किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बताते हैं कि चचेरे भाइयों ने फावड़े से विनीत उर्फ बऊवा के सिर पर कई प्रहार किए। इससे वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें: बांदा बिजलीखेड़ा में युवक लगाई फांसी-महिला ने खाया जहर, परिवारों में कोहराम  https://samarneetinews.com/in-up-cheating-lover-gangrape...
जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप

जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक कर्मचारी की हरकत से जोर का झटका मगर धीरे से लगा है। दरअसल, एक विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं की जमा बिजली बिल के 14 लाख की रकम लेकर भाग गया है। घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। मगर सवाल है कि विद्युत बिल की 14 लाख की रकम को कैसे पूरा किया जाए। बिल की रकम मुख्यालय पर जमा करने की बजाय जेब में रखी जानकारी के अनुसार, बबेरू उप खंड कार्यालय में तैनात टीजी-2 कर्मचारी घनश्याम बिजली बिल का 14 लाख लेकर भाग गया है। बिजली बिल की इस धनराशि को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में जमा किया जाना था। मगर कर्मचारी ने जमा करने की बजाय अपनी जेब में रखा। इसके बाद वह रफूचक्कर हो गया। विभाग ने किया कर्मचारी को सस्पेंड, SDO ने लिखाई रिपोर्ट बताते हैं कि अधीक्षण अभियंता न...
बांदा बिजलीखेड़ा में युवक लगाई फांसी-महिला ने खाया जहर, परिवारों में कोहराम

बांदा बिजलीखेड़ा में युवक लगाई फांसी-महिला ने खाया जहर, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बादा में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताते हैं युवक ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर जान दी। वहीं महिला ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नशे के लिए मां के पैसे न देने पर उठाया कदम जानकारी के अनुसार, शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में सत्यनारायण के बेटे ओमप्रकाश (32) ने आज रविवार सुबह घर में फांसी लगा ली। मृतक के पिता ने बताया कि ओमप्रकाश नशे का आदी था। आज सुबह नशे के लिए मां से रुपए मांग रहा था। न देने पर फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा में SDM ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा! लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग उधर, एक अन्य घटना में गिरंवा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई। वहां मनप्यारे की पत्नी रामदेवी (35) ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खा लिया। इससे मेडिकल कालेज में उनकी म...
बांदा: पटना में PM Modi के रोड शो की तैयारियों में जुटे रहे BJP नेता प्रवीण सिंह

बांदा: पटना में PM Modi के रोड शो की तैयारियों में जुटे रहे BJP नेता प्रवीण सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिहार चुनाव के बीच आज पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इन्हें अंतिम रूप देने में बांदा से पटना पहुंचे भाजपा नेता प्रवीण सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ जुटे रहे हैं। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संरक्षक एवं भाजपा नेता सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के "पटना रोड शो" की तैयारियों को युद्धस्तर पर अंतिम रूप दिया गया है। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की पूरी टीम पहुंची बताया कि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नवीन के साथ उन्होंने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत दौरा किया है। उनका कुशल मार्गदर्शन इस आयोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये भी पढ़ें: BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात.. कहा कि रोड शो कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने...
बांदा: सर्राफा व्यवसाई के घर में घुसे दंबग-विरोध पर गृहस्वामी-महिला को पीटा

बांदा: सर्राफा व्यवसाई के घर में घुसे दंबग-विरोध पर गृहस्वामी-महिला को पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दबंगो ने सर्राफा व्यवसाई और उनकी बहू को बुरी तरह से पीटा। बताते हैं कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला कालिंजर कस्बे का है। SP से लगाई कार्रवाई की गुहार जानकारी के अनुसार, कालिंजर कस्बे के रहने वाले चंद्रपाल सोनी सर्राफा व्यवसाई हैं। बुधवार शाम करीब सवा 6 बजे दुकान बंद करके घर पहुंचे थे। उनका कहना है कि इसी बीच दबंग किस्म के लोग उनके घर में लूटपाट के इरादे से घुस गए। ये भी पढ़ें: बांदा में SDM ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा! लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग विरोध पर उनसे गाली-गलौच करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई उनकी बहू से भी अभद्रता की। साथ ही महिला को भी पीटा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उनका...
बांदा: आयुक्त और डीआईजी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

बांदा: आयुक्त और डीआईजी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने 'यातायात सुरक्षा जागरूकता माह नवंबर-2025' का शुभारंभ किया। दोनों उच्चाधिकारियों ने खूंटी तिराहा रामलीला मैदान में फीता काटा और वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई। जानकारी के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरुप सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रदेश की तरह बांदा में भी यातायात माह मनाया जाएगा। खूंटी चौराहा रामलीला मैदान से शुभारंभ आज 1 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें सड़क पर चलने के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट, दो पहिया वाहन न चलाने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही बिना सीट बेल्ट और ओवर स्पीड में कार चलाने से नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। ये भी पढ़ें: सरदार पटेल की 150वीं जयंती: बांदा में जनप्रतिनिधियों-अधिका...
बांदा में SDM ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा! लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग

बांदा में SDM ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा! लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला फिर विवादों में हैं। दरअसल, बांदा की नरैनी तहसील में प्रशासनिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप हैं कि भवन निर्माण में मनमाफिक आख्या न लगाने पर एसडीएम अमित शुक्ल ने चकबंदी लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा और धमकियां दीं। बताते हैं कि डेढ़ घंटे तक एसडीएम ने लेखपाल को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान लेखपाल को थप्पड़ भी मारे। 'आख्या नहीं लगाओगे तो इतने जूते मारुंगा कि गंजे हो जाओगे' लेखपाल का कहना है कि एसडीएम ने कहा कि 'आख्या नहीं लगाओगे तो इतने जूते मारुंगा कि गंजे हो जाओगे।' शुक्रवार को लेखपाल संघ ने आयुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले को लेकर शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीड़ित लेखपाल विकास सिंह का कहना है कि 29 अक्टूबर को एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने तहसील स्थित अपने कार्यालय बुलाया। ...
बांदा में प्रभारी मंत्री नंदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

बांदा में प्रभारी मंत्री नंदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आज बांदा पहुंचे। यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम को किया संबोधित भी कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता को कायम करने के लिए 562 रियासतों को जोड़ने का किया था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि आज पूरा देश सरदार पटेल की जयंती मना रहा है। कार्यक्रम में मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, रजत सेठ, डीएम जे. रीभा, एसपी पलाश बंसल, आईपीएस मेविस टाॅक आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: सरदार पटेल की 150वीं जयंती: बांदा में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि-यात्री भी निकाली https://samarneetinews.com/sardarpatels150th-birthannive...
Banda: बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Banda: बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल सदस्य पद के लिए बुंदेलखंड से प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाठक का मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बताते हैं कि बुंदेलखंड क्षेत्र से सदस्य के लिए अधिवक्ता श्री पाठक प्रबल दावेदार हैं। अधिवक्ताओं ने कहा, श्री पाठक बेहद संघर्षशील इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री पाठक बुंदेलखंड के संघर्षशील, निडर अधिवक्ता हैं। वे अधिवक्ताओं की आवाज भी उठाते रहे हैं। कहा कि हमेशा से अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि https://samarneetinews.com/banda-congress-workers-remembered-indiragandhi-and-sardarpatel-also-distributed-fruits/ https://samarneetinews.com/jhan...