Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

अच्छी शुरुआत: बिहार में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान- विधानसभा 2025 चुनाव का पहला चरण 

अच्छी शुरुआत: बिहार में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान- विधानसभा 2025 चुनाव का पहला चरण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Bihar Election Phase-1 Voting News: बिहार में आज विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण है। मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक 13% मतदान हो चुका है। 14 जिलों की 121 सीटों पर चल रहा मतदान यह एक अच्छी शुरुआत है। आज के मतदान में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी और सम्राट चौधरी ने वोट डाले हैं। सुबह 7 बजे 14 जिलों की कुल 121 सीटों पर मतदान शुरू हुआ है। बताते हैं कि सुबह 9 बजे तक 13% प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। बताते चलें कि बिहार चुनाव पर सभी की नजर है। इस चुनाव के दूरगामी परिणाम होने की बात सभी राजनीतिक दल मान रहे हैं। ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में मतदान-14 को परिणाम ये भी पढ़ें: BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..   https://samarneetinews.com/bjp-bihar-elect...
बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल 

बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कालिंजर दुर्ग किले में बुधवार शाम चट्टानों से एक पत्थर गिर गया। इससे छह श्रद्धालु घायल हो गए हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां से 5 घायलों को मामूली चोटों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। एक को गंभीर चोट होने के कारण मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। एक घायल मेडिकल कालेज में भर्ती, बाकी को मामूली चोटें जानकारी के अनुसार, 5 दिवसीय कार्तिक मेले में घूमने आए श्रद्धालु किले के ऊपर बालखंडेश्वर गए थे। वहां लगभग शाम 5 बजे चट्टानों से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा। पत्थर की चपेट में आकर श्रद्धालु मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थाना अजयगढ़ के गुठला गांव के रहने वाले भरत लाल पाल (33), मनीष पाल (18), निवासी हनुमानपुरा थाना पहाड़ीखेरा जिला पन्ना (मप्र.) कृष्णा अहिरवार (40), अभिनव (1 वर्ष) समेत छह लोग घायल हो गए। भरतलाल पाल को बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया ...
बांदा में गंगा उत्सव पर महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बांदा में गंगा उत्सव पर महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति व गंगा समग्र कानपुर प्रांत की ओर से दीपोत्सव-गंगा आरती का आयोजन हुआ। भूरागढ़ क्षेत्र में केन जल आरती घाट पर यह कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय मुख्य अतिथि रहे। धूमधाम से हुआ आयोजन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि यह आयोजन गंगा उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ है। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गंगा मैया की आरती हुई। प्रतियोगिताओं में विजयी कलाकारों और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: अंडर-17 में बांदा स्टेडियम के ट्रेनीज आयुष सविता का चयन-गोरखपुर में मैच https://samarneetinews.com/healthminister-please-pay-attention-millions-of-peopl...
बांदा: चार दोषी इंटर्न डॉक्टर 15 दिन के लिए निष्कासित-जांच कमेटी गठित

बांदा: चार दोषी इंटर्न डॉक्टर 15 दिन के लिए निष्कासित-जांच कमेटी गठित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मेडिकल काॅलेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पिटाई मामले में एक्शन हुआ है। चारों आरोपी इटर्न डॉक्टरों को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए 15 दिन के लिए निष्काषित कर दिया है। बताते चलें कि आरोपियों ने मेडिकल काॅलेज इमरर्जेंसी में 'भाई' कहने पर कृषि छात्रों को बर्बरता से पीटा था। एक छात्र का सिर फट गया था और वह बेहोश भी हो गया था। वायरल वीडियो देखकर सभी के होश उड़ गए थे। कमरे की लाइट बंद करके डाॅक्टरों ने पिटाई की थी। मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल बाद में जिला अस्पताल में पुलिस ने छात्रों का इलाज कराया था। पुलिस ने चारों नामजद इंटर्न डाॅक्टरों समेत 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। ज्यादातर एमबीबीएस के छात्र बताए जा रहे हैं। दरअसल, मेडिकल काॅलेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों और तीमादारों के साथ इंटर्न डाॅक्टरों द्वारा अभद्रता की शिकायतें आती रहती हैं। ...
बांदा: चचेरे भाई की दिनदहाड़े फावड़े से जान लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

बांदा: चचेरे भाई की दिनदहाड़े फावड़े से जान लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मामूली बात पर चचेरे भाई की फावड़ा मारकर हत्या करने का आरोपी पकड़ा गया। तिंदवारी क्षेत्र में हुई घटना के आरोपी की पुलिस सरर्गमी से तलाश कर रही थी। बताते चलें कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव में बीती 2 अक्टूबर को दरवाजे पर भैंस बांधने को लेकर पारिवारिक लोगों में विवाद हो गया। तिंदवारी क्षेत्र में 2 अक्टूबर को हुई थी घटना इसी बीच अभियुक्त अनीत शुक्ला पुत्र बड़कू ने अपने चचेरे भाई विनीत शुक्ला पुत्र कमल शुक्ला की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट लिखी थी। ये भी पढ़ें: बांदा मेडिकल कालेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पीटाई-4 डाॅक्टर्स समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा https://samarneetinews.com/case-filed-against-4-named-students-of-banda-medical-college-5...
बांदा: युवाओं ने BJP नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया

बांदा: युवाओं ने BJP नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की टीम ने अपने संस्थापक एवं बीजेपी नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया। हिमांशु सिंह ने बताया कि टीम के सभी साथियों ने आज का दिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया है। टीम ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए संकटमोचन मंदिर के पास गरीबों को मिठाई बांटी। अस्पताल और वृद्धाश्रम में किया फल वितरण बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया। कार्यालय में हवन भी किया। संस्थापक प्रवीण सिंह के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस मौके पर हिमांशू सिंह (महोखर), संतशरण अवस्थी, शशांक सिंह, कुमार प्रथम, देवर्षि खरे, अतुल साहू, दीपू सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: पटना में PM Modi के रोड शो की तैयारियों में जुटे रहे BJP नेता प्रवीण सिंह  https://...
बांदा मेडिकल कालेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पीटाई-4 डाॅक्टर्स समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा

बांदा मेडिकल कालेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पीटाई-4 डाॅक्टर्स समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रबंधन की कमजोरी के चलते बांदा का रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज अपनी गरिमा खो रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में हुई बर्बर मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। घटना का वीडियो देखकर हर कोई हैरान हैं, कि क्या एमबीबीएस करने वाले डाॅक्टर इतनी बर्बरता कर सकते हैं। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने इस मामले में चार इंटर्न डाॅक्टरों समेत 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा लिखा गया है। जांच की जा रही है। Viral Video में दिखी थी डाॅक्टरों की बर्बरता-बेरहमी से पीटा जानकारी के अनुसार, संभल जिले के रहने वाले छात्र नितिन कुमार पुत्र शैलेश कुमार का कहना है कि शनिवार को वह अपने साथी छात्रों के साथ कृषि विश्वविद्यालय से बांदा म...
बांदा: रोहिणी को गोली मारने का शक किसी करीबी पर! पुलिस टीमें खुलासे में लगीं

बांदा: रोहिणी को गोली मारने का शक किसी करीबी पर! पुलिस टीमें खुलासे में लगीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मायके में एक विवाहिता को गोली लगने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को महिला के किसी करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसी ने गोली मारी है। पुलिस टीमें गोली मारने वाले की तलाश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर घायल महिला का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस घटना की बारीकि से जांच कर रही है। घटना घर के अंदर हुई है। महिला को छर्रे लगे हैं। पिता के इर्द-गिर्द पुलिस के शक की सुईं हालांकि, गोली कैसे चली और किसने चलाई? इसे लेकर पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बताते हैं कि घटना घर के भीतर हुई है। परिजनों से पूछताछ में अहम तथ्य सामने आए हैं। पैलानी क्षेत्र के अमलौर गांव की घटना बताते चलें कि पैलानी थाना क्षेत्र अमलोर गांव में बीती रात 28 वर्षीय रोहिणी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि घटना क...
बांदा में छेड़खानी के आरोपी युवक का शव लटकता मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में छेड़खानी के आरोपी युवक का शव लटकता मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक घबरा गया होगा। इसी के चलते उसने सुसाइड की होगी। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के औगासी गांव के कैलाश का बेटा 21 वर्षीय रमाकांत बीती शाम घर से निकला था। परिजनों का पड़ोसी पर आरोप, पुलिस ने सुसाइड बताया इसके बाद आज सोमवार सुबह घर से लगभग डेढ़ किमी दूर एक खेत में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। युवक की मां कमलेशा बेटे को तलाश करती वहां पहुंचीं। वहां शव देखकर चीख पड़ीं। बाद में परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां और बहन का कहना है कि युवक बाहर रहकर काम करता था। दीवाली पर...
बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी आज जिलाधिकारी जे.रीभा से मिले। बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का बांदा जिला कृषि आधारित है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में DM से मिले कांग्रेसी उन्होंने कहा कि यहां किसानों ने संकटों के बीच किसी तरह मेहनत से फसल तैयारी की। कुछ दिन पहले लगातार हुई बेमौसम बरसात और तेज हवाओं ने फसलें चौपट कर दी हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। अब उनके सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। कहा कि बारिश से प्रमुख फसलें जैसे धान, अरहर, मूंगफली सहित हरी सब्जियां नष्ट हो गई हैं। बेमौसम बरसात से किसानों की फसल चौपट इससे किसानों को बड़ी आर्थिक हानि हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि नुकसान का उचित सर्वे कराकर...